JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение

दिल्ली में खुली और गर्म सुबह

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार की सुबह खुली और गर्म रही।

न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से पांच डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है।"

अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है।

सुबह 8.30 बजे आद्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मप्र में चटख धूप
    भोपाल, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर मंगलवार सुबह चटख धूप रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

    बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा, जिससे कई जगहों के तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है।

    राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री, इंदौर में 18.4 डिग्री, ग्वालियर में 19.1 डिग्री और जबलपुर में 17.9 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री, इंदौर में 35.3 डिग्री, ग्वालियर में 35.4 डिग्री और जबलपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में मौसम साफ
    नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। सुबह में हवा शुष्क रही। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे वातावरण में 49 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

    वहीं, एक दिन पहले सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में मौसम साफ
    पटना, 22 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज किए जाने की संभावना जताई है।

    मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री और गया में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 37 डिग्री, पूर्णिया में 36.4 डिग्री और गया में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • मृत्युभोज के पैसे से होते हैं सामाजिक कार्य
    संदीप पौराणिक
    गुना, 22 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के गुना जिले के भुलाय गांव के लोगों ने मृत्युभोज की परंपरा खत्म कर यह साबित कर दिया है कि अगर समाज ठान ले, तो कोई काम मुश्किल नहीं होता।

    मृत्युभोज पर खर्च होने वाली राशि को भुलाय गांव के निवासी समाज हित के काम में लगाते हैं।

    जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर राघोगढ़ विकासखंड में स्थित भुलाय गांव में भी मृत्युभोज की परंपरा थी, मगर गांव के कुछ युवाओं ने हरिद्वार में गायत्री परिवार के आदर्श ग्राम की संकल्पना को देखा और उसी के आधार पर गांव में मृत्युभेाज न कराने का मन बनाया।

    पिछले 10 साल से मृत्युभोज बंद है। इस प्रथा में खर्च होने वाला धन गांव की गौशाला को दान में दिया जाता है। माह के अंतिम रविवार को पूरा गांव एक साथ सफाई कार्य में जुटता है। यहां के 70 फीसदी घरों में शौचालय है। इतना ही नहीं गांव में कई मुद्दों और विवादों को भी आपसी बातचीत से निपटा लिया जाता है।

    गांव के एक निवासी भगत सिंह ने बताया कि उनके यहां बदलाव की शुरुआत 2005 में हुई। वे अपने साथियों छतर सिंह, महेश कुमार, देवेंद्र सिंह, मंगल सिंह, प्रकाश, अर्जुन आदि के साथ हरिद्वार के गायत्री तीर्थ शांतिकुंज गए थे। वहां उन्होंने गायत्री परिवार के आदर्श ग्राम की संकल्पना को समझा और तय किया कि वे भी इसे अपने गांव में लागू करेंगे।

    ग्रामीण बताते हैं कि कुछ अरसे पहले गांव के रामप्रसाद धाकड़ के पिता का निधन हुआ था। उन्होंने मृत्युभोज न देते हुए दो लाख रुपये गौशाला को दान दे दिए। इसी तरह छोटे-छोटे दान से एक साधना कक्ष भी यहां बनाया गया है। इस कक्ष में बच्चों के लिए संस्कारशाला भी चलती है। यहां हरिद्वार का एक दंपति बच्चों को शिक्षा देता है। सारा खर्च लोग अपने स्तर पर वहन करते हैं।

    गांव वालों का कहना है कि एक दशक से गांव के विवाद थाने नहीं पहुंचते। अगर विवाद होता भी है तो उसे आपस में मिल बैठकर सुलझा लिया जाता है।

    बीते पंचायत चुनाव के समय भी किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। भगत सिंह धाकड़ सरपंच का चुनाव लड़ना चाहते थे, पर जब उन्हें पता चला कि चौन सिंह यादव ने इस पद के पर्चा भरा है तो उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। परिणामस्वरूप चौन सिंह सरपंच निर्वाचित हुए।

    सरपंच सिंह ने बताया कि गांव की दुकानों पर तंबाकू से जुड़े उत्पाद न के बराबर ही बिकते हैं। गांव के पास चार-पांच साल पहले अवैध शराब की दुकान खुली थी, लेकिन लोगों ने उसे बंद करा दिया। लोग पर्यावरण को लेकर बहुत सजग हैं। परिवार में जन्मदिन और पूर्वजों की याद में गांव का हर व्यक्ति एक पौधा लगाता है। इससे गांव काफी हरा-भरा हो गया।

    भुलाय गांव के लोगों की पहल पर गायत्री परिवार के मुखिया प्रणव पंड्या का कहना है कि गायत्री परिवार सामजिक नव-क्रांति का कार्य कर रहा है। उत्तराखंड के भोगपुर, उत्पाल्टा से लेकर देश के हर राज्य में कार्य हो रहे हैं। भोपाल के समीप इमलिया में भी इस प्रकार का कार्य हो रहा है।

    गौरतलब है कि पिछले वर्ष पंड्या की अध्यक्षता में इमलिया गांव में राष्ट्रीय गौ-विज्ञान कार्यशाला का आयोजन हुआ था। तभी से यहां पर गौमूत्र तथा इससे संबंधित कई पदार्थो से कई तरह की दवाइयां बनाना सिखाई जाती हैं। इस हुनर को सिखने के बाद कई महिलाओं ने अपना खुद का रोजगार स्थापित किया है।

    अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख का कहना है कि गौ-संरक्षण, गौ-पालन, गौ-संवर्धन सबका कर्तव्य है। गौ-सेवा के साथ पंचगव्य आधारित उत्पादों की दिशा में भी कार्य होने चाहिए। बदली हुई गांव की तस्वीर आने वाले दिनों में समाज की तस्वीर बदलेगी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • डॉ. प्रणय रॉय को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय पुरस्कार
    नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। एनडीटीवी (न्यू देल्ही टेलीविजन) के सहसंस्थापक और कार्यकारी सहअध्यक्ष डॉ प्रणय रॉय को प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेसन, एकेडमिक्स एंड मैनेजमेंट : 2015 सम्मान के लिए चुना गया है।

    डॉ. रॉय को यह पुरस्कार 28 मार्च को जस्टिस वी.एन. खरे प्रदान करेंगे। उन्हें साल 2015 के लिए यह पुरस्कार टीवी/डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

    इस पुरस्कार की घोषणा निर्णायक मंडल के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने की। निर्णायक मंडल में कुल 12 सदस्य थे जिनमें शिवराज पाटिल, जी.बी. पटनायक, एम.के. शर्मा, डी.के. बंदोपाध्याय समेत कई जानेमाने लोग हैं।

    यह पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री प्रबंधन संस्थान, दिल्ली द्वारा दिया जाता है। इसके तहत 5 लाख रुपये नगद, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका दी जाती है। इसके अतिरिक्त विजेता को लाल बहादुर शास्त्री संस्थान का अध्येता नियुक्त किया जाता है और उसका नाम संस्थान के सम्मान पट्टिका पर दर्ज किया जाता है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • आइकेईए फाउंडेशन ने वाटरडॉटओरजी को दिया 1.24 करोड़ यूरो का अनुदान
    नई दिल्ली, 21 मार्च (आईएएनएस)। आइकेईए फाउंडेशन ने भारत और इंडोनेशिया में दस लाख लोगों के लिए साफ पानी और स्वच्छता के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए, विश्व जल दिवस के अवसर पर वाटरडॉटओरजी को एक नया अनुदान देने की घोषणा की।

    वाटरडॉटओरजी अपने वाटर क्रेडिट मॉडल के माध्यम से लोगों को और सस्ते छोटे ऋण दिलाकर साफ पानी और स्वच्छता सुलभ बनाने का प्रयास कर रहा है। इसे विस्तार देने के उद्देश्य से आइकेईए फांडेशन ने 1.24 करोड़ यूरो देने का फैसला किया है।

    वाटरडॉटओरजी के सह-संस्थापक, मैट डैमन ने कहा, "वाटरडॉटओरजी के काम को इतना सम्मान पहले कभी नहीं मिला। हम इस अनुदान और आइकेईए फाउंडेशन के आभारी हैं। हम हजारों बच्चों को साफ पानी और सफाई व्यवस्था तक पहुंच तथा उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए बेहतर बनाने में मदद करने जा रहे हैं।"

    वाटरडॉटओरजी के सह-संस्थापक एवं सीईओ गैरी व्हाइट ने कहा कि, "वाटर क्रेडिट जैसे परिवर्तनकारी दृष्टिकोण के विकास में सहयोग करके आइकेईए फाउंडेशन जल और स्वच्छता का संकट समाप्त करने के लिए महत्वपूर्ण नवोन्मेषी पहल में सहयोग कर रहा है।"

    विश्व बैंक का अनुमान है कि भारत में 21 प्रतिशत संचारी रोग असुरक्षित पानी और सफाई में कमी के कारण होते हंै। अभी भी 50 प्रतिशत भारतीय आबादी खुले में शौच करती है। वहीं इंडोनेशिया में 3.3 करोड़ लोगों को साफ पानी और 10 करोड़ लोगों को स्वच्छता की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यह अनुदान इन दोनों देश में जल और स्वच्छता का संकट समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

    आइकेईए फाउंडेशन के सीईओ, पेर हेगेंस ने कहा, "हमारा मानना है कि जीवन की स्वस्थ शुरुआत हर बच्चे का अधिकार है। यही कारण है कि हम वाटरडॉटओरजी के नवोन्मेषी कार्यक्रमों में सहयोग कर रहे हैं ताकि भारत और इंडोनेशिया में लोगों को साफ पानी और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं मिल सके जिससे उनके स्वास्थ्य और सम्मानपूर्ण जीवन में वृद्धि होगी।"

    इस संबंध में पेर हेगंेस, सीईओ, आइकेईए फाउंडेशन ने बताया, "हमने 2015 में अपने 49 साझीदारों को 12 करोड़ यूरो का अनुदान मुहैया कराया है जोकि 2020 तक 1 अरब यूरो का अनुदान देने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हम बच्चों की बुनियादी जरूरतें, जैसे कि आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थायी पारिवारिक आमदनी को पूरा करके उनका भविष्य बेहतर बनाने में सहयोग कर रहे हैं। इससे उनके समाज को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने में भी मदद मिल रही है।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

आधी दुनिया

18 मार्च, विश्व निद्रा दिवस: बैरन नींद न आए..महिलाओं में अनिद्रा की समस्या

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। अनिद्रा और कम नींद उन समस्याआंे में से है जिनसे महिलाएं अक्सर ग्रस्त रहती हैं। एक अनुमान के अनुसार पुरुषों की तुलना में महिलाओं में...

जीवनशैली

तनावाग्रस्त व्यक्ति को महिला साथी के प्रति संवेदनशील बनाता है 'लव हार्मोन'

लंदन, 21 मार्च (आईएएनएस)। 'लव हार्मोन' कहे जाने वाले ऑक्सीटोसिन को गंभीर आघात या ऑपरेशन के बाद तनाव से ग्रस्त (पीटीएसडी) मरीजों को दिए जाने पर उनमें महिलाओं के प्रति...