BREAKING NEWS
जेएनयू में भूख हड़ताल के समर्थन में बिहार के छात्रों का चक्का जाम
मोदी ने बीआरओ के स्थापना दिवस पर दी बधाई
ट्रंप के शब्दों को परखे मीडिया : ओबामा
मोदी ने टैगोर को 155वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उप्र में तापमान बढ़ा
बिहार में धूप, तापमान बढ़ने के आसार
लाइब्रेट लैब प्लस यानी ऑनलाइन जांच सुविधा
पेरिस हमले के मास्टरमाइंड के भाई को 2 साल की कैद
दिल्ली में तेज धूप
बुरी यादों को भुलाना संभव

LIVE News

जेएनयू में भूख हड़ताल के समर्थन में बिहार के छात्रों का चक्का जाम

मोदी ने बीआरओ के स्थापना दिवस पर दी बधाई

ट्रंप के शब्दों को परखे मीडिया : ओबामा

मोदी ने टैगोर को 155वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उप्र में तापमान बढ़ा

असम चुनाव : कांग्रेस के खिलाफ एकजुट हुए भाजपा, अगप व बीपीएफ

गुवाहाटी, 19 मार्च (आईएएनएस)। असम में भाजपा गठबंधन में शामिल दलों ने कहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हुए हैं।

भाजपा गठबंधन में शामिल असम गण परिषद और बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने सभी कार्यकर्ताओं से भाजपा की जीत सुनिश्चित कराने की अपील की है। साथ ही कहा है कि स्वच्छ एवं भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन मुहैया कराने के लिए गठबंधन किया गया है।

तीनों दलों ने विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है।

भाजपा 88 सीटों पर जबकि अगप 24 एवं बीपीएफ 14 सीटों पर लड़ने जा रहे हैं।

भाजपा और अगप में गठबंधन होने से दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष है। यही नहीं दोनों दल टूट के भी शिकार हो गए हैं। अगप के असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने अगप क्षेत्रीय फोरम का गठन कर लिया है जबकि इस गठबंधन से खफा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल भाजपा बना ली है।

दोनों दलों से अलग हुए धड़ों ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है।

अगप के अध्यक्ष अतुल बोरा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि कुछ मुद्दों पर हमलोगों में मतभेद हैं। हम लोग उस मतभेद को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मैं इसे असंभव नहीं मानता। हम कांग्रेस को सत्ता से बाहर रखने के मुख्य मकसद से एक साथ हुए हैं।"

असम की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा ने पहल की है। हमलोगों ने कांग्रेसमुक्त असम के लिए इसका समर्थन किया है।

इस संवाददाता सम्मेलन को संयुक्त रूप से अगप अध्यक्ष अतुल बोरा, असम भाजपा के अध्यक्ष सर्बानंद सोनोवाल और बीपीएफ प्रमुख हेगराम मोहिलारी ने संबोधित किया।

तीनों दल एकजुट तो हो गए हैं लेकिन इस तीनों को अभी न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करना है।

126 विधानसभा क्षेत्रों वाले असम में 4 एवं 11 अप्रैल को मतदान होना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • जेएनयू में भूख हड़ताल के समर्थन में बिहार के छात्रों का चक्का जाम
    पटना, 7 मई (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र नेताओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लगाए गए जुर्माने और छात्रों के निलंबन के विरोध में शनिवार को बिहार के कई छात्र संगठनों ने चक्का जाम कर विरोध जताया।

    छात्र संगठनों ने पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन बाधित किया।

    पुलिस के अनुसार, दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विभिन्न छात्र संगठनों ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रोक दी और केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।

    रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने छात्रों को रेल ट्रैक से हटाकर रेल परिचालन आरंभ कर दिया।"

    पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी वामपंथी छात्र संगठनों ने ट्रेन परिचालन बाधित किया।

    आरा स्टेशन पर छात्रों ने तूफान एक्सप्रेस को रोक दिया जबकि नवादा में छात्रों ने किउल-गया पैसेंजर ट्रेन को आधे घंटे तक रोके रखा।

    विरोध कर रहे छात्रों ने सरकार पर जेएनयू की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि छात्र संगठनों ने विरोधास्वरूप कई रेलवे स्टेशनों पर चक्का जाम किया लेकिन अब राज्यभर में रेलों का परिचालन सामान्य है।

    -आईएएनएस
  • मोदी ने बीआरओ के स्थापना दिवस पर दी बधाई
    नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सड़क सीमा संगठन (बीआरओ) के स्थापना दिवस पर बीआरओ के कर्मचारियों को बधाई दी और देश के प्रति उनकी 'बेजोड़ सेवा' की प्रशंसा की।

    मोदी ने ट्वीट कर कहा, "बीआरओ के सभी कर्मचारियों को उनके स्थापना दिवस पर सलाम। हम देश के प्रति आपकी बेजोड़ सेवा से गौरवान्वित हैं।"

    बीआरओ की स्थापना सात मई, 1960 को हुई थी। यह देश में सड़क नेटवर्को की देखरेख करता है। यह सशस्त्रबलों की जरूरतों को पूरा करता है और व्यापक पैमाने पर बुनियादी ढांचागत विकास में अपने योगदान के जरिए सामाजिक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    --आईएएनएस
  • मोदी ने टैगोर को 155वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
    नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रविंद्रनाथ टैगोर को 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

    मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिनके विचारों और लेखनी से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है।"

    टैगोर का जन्म सात मई, 1861 को और निधन सात अगस्त, 1941 को हुआ था। उन्हें 1913 में साहित्य क्षेत्र में नोबल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

    --आईएएनएस
  • उप्र में तापमान बढ़ा
    लखनऊ, 7 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्घि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक वृद्घि होने के आसार हैं।

    उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी और तेज गर्म हवाएं चलेंगी। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा दर्ज किया जाएगा।

    मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, कानपुर का 22.3 डिग्री, गोरखपुर का 22.1 डिग्री, झांसी का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 27.4 डिग्री और बांदा का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    --आईएएनएस
  • बिहार में धूप, तापमान बढ़ने के आसार
    पटना, 7 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शनिवार सुबह आसमान साफ है तथा धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापामन में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने के आसार हैं।

    पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

    राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर व पूर्णिया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री तथा गया का 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, पूर्णिया का 38.3 डिग्री और गया का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

    --आईएएनएस
  • दिल्ली में तेज धूप
    नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह तेज धूप है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, "आज दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी।"

    दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

    आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 49 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

    राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    --आईएएनएस

खरी बात

रवीश कुमार पर Facebook टिप्पणी और विमर्श : "क्या मिलिये ऐसे लोगों से जिनकी नीयत छुपी रहे....

संदीप नाईक "मेरा पेशा मेरा काम" पर ‪रवीश कुमार ने अजीम प्रेम विश्व विद्यालय बेंगलोर में व्याख्यान दिया, आखिर कठपुतली सामने आ ही गयी, बकैती की, हवाईयात्रा तो अजीम प्रेम...

आधी दुनिया

पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र

हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...

जीवनशैली

आसान उपायों से दूर करें त्वचा का कालापन

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय...