BREAKING NEWS
अजीत जोगी ने कई दिग्गजों से की गुफ्तगू
जाट आंदोलन रविवार से, निपटने के लिए हरियाणा तैयार
पहली बार ओलम्पिक में शरणार्थी टीम, यूएन ने किया स्वागत (लीड-1)
बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में लाली, जीका वायरस के लक्षण
बेस्ट प्लानिंग थीसिस के लिए हेमंत शर्मा को जेपी भार्गव पुरस्कार
महान मुहम्मद अली को दुनिया कर रही है सलाम (लीड-1)
उप्र : कैदियों को भी मिलेगा आरओ का ठंडा पानी
महाराष्ट्र के मंत्री खडसे का इस्तीफा, पूर्व न्यायाधीश करेंगे जांच (राउंडअप)
दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष का इस्तीफा
मोदी ने दी दुनिया के मुसलमानों को रमजान की बधाई

LIVE News

अजीत जोगी ने कई दिग्गजों से की गुफ्तगू

जाट आंदोलन रविवार से, निपटने के लिए हरियाणा तैयार

पहली बार ओलम्पिक में शरणार्थी टीम, यूएन ने किया स्वागत (लीड-1)

बुखार, जोड़ों में दर्द, आंखों में लाली, जीका वायरस के लक्षण

बेस्ट प्लानिंग थीसिस के लिए हेमंत शर्मा को जेपी भार्गव पुरस्कार

Displaying items by tag: पर्यावरण
Subscribe to this RSS feed
Saturday, 04 June 2016 00:00

बिहार में तापमान बढ़ने के आसार

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्यभर के तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी, जबकि दो दिनों के बाद कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं।

पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में भागलपुर का शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तथा गया का 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री, पूर्णिया का 37 डिग्री और गया का 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Saturday, 04 June 2016 00:00

उप्र में आंशिक बदली, गर्मी से राहत

लखनऊ, 4 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर नजर आ रहा है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह का खास बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई देगा। हालांकि बारिश होने की संभावना काफी कम है। तापमान में भी खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.4 डिग्री, गोरखपुर का 24.3 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, झांसी का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Thursday, 02 June 2016 00:00

बिहार में उमस भरी सुबह

पटना, 2 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधनी पटना सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह तेज धूप रही। वातावरण में नमी बढ़ने के कारण लोग उमस से परेशान दिखे। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव न होने और कुछ क्षेत्रों में हल्की बदली छाने की संभावना जताई है।

पटना में न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, पूर्णिया में 24.4 डिग्री एवं गया में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, भागलपुर में 34.6 डिग्री और पूर्णिया में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

-आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Thursday, 02 June 2016 00:00

उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली का असर

लखनऊ, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप-छांव का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में आंशिक बदली का असर दिखाई देगा। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 24.1 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Thursday, 02 June 2016 00:00

मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार सुबह हल्की बदली रहने से धूप की तल्खी कम रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य की राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री, इंदौर का 26.9 डिग्री, ग्वालियर का 27 डिग्री और जबलपुर का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री, इंदौर का 39 डिग्री, ग्वालियर का 42.4 डिग्री और जबलपुर का 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Wednesday, 01 June 2016 00:00

उप्र में बूंदाबांदी का अनुमान

लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप और उमस रही। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में तेज धूप रहेगी और आद्र्रता में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस में उछाल आने की संभावना है। कुछ जिलों में आंशिक बदली छा सकती है या बूंदाबांदी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.3 डिग्री, गोरखपुर में 22.2 डिग्री, झांसी में 27 डिग्री, इलाहाबाद में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Wednesday, 01 June 2016 00:00

मध्य प्रदेश में गर्मी, उमस

भोपाल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह गर्मी व उमस का असर दिखा। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बदली छाई रहने से गर्मी से राहत मिली थी।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर व शहडोल संभाग के अलावा कई अन्य स्थानों पर आंधी चल सकती है।

राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है। है। राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री और जबलपुर में 23.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Wednesday, 01 June 2016 00:00

बिहार में हल्की बदली, बूंदाबांदी के आसार

पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बदली छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, पूर्णिया में 21.5 डिग्री तथा गया में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को गया में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, पटना में 37 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
Tuesday, 31 May 2016 00:00

बड़े बांध हैं दुनिया भर में विभिन्न प्रजातियों की विलुप्ति का कारण

लंदन, 31 मई (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टर्लिग के एक अध्ययन में पाया गया है कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए बनाए गए अभ्यारण्य इन्हें वनों की कटाई और शिकार से तो बचाते हैं, लेकिन बड़े बांधों के कारण बनने वाले ये संरक्षित जलीय द्वीप दुनिया भर में बड़े पैमाने पर कई प्रजातियों के नष्ट होने की वजह बन रहे हैं।

मुख्य शोधार्थी इजाबेल जोन्स के मुताबिक, "हमने अपने अध्ययन के दौरान विभिन्न जलाशय द्वीपों में समय के साथ कई प्रजातियों में बहुत अधिक कमी पाई। इन द्वीपों में पास की मुख्य भूमि की तुलना में 35 फीसदी कम प्रजातियां पाई गईं। इन जलाशय द्वीपों के कारण दक्षिण अमेरिका में एक पक्षी समूह में 87 फीसदी प्रजाति कम हो गई है।"

जोन्स ने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बांध किस जगह पर स्थित है या फिर उसका आकार क्या है और वहां कौन-कौन सी प्रजातियां हैं। वहां प्रजातियों का निरंतर नुकसान होता है और अभी भी जितने बांध हैं, वहां ऐसा हो रहा है।"

यह शोध बॉयोलॉजिकल कंजरवेशन नाम के जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

इस शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 200 से ज्यादा बांधों का अध्ययन किया जिसमें ब्राजील का बालबीना जलाशय और चीन की थाउसैंड आईलैंड लेक भी शामिल थे। शोध के दौरान पक्षी, स्तनधारी, उभयचर, सरीसृप, अपृष्ठवंशी जानवर और पेड़-पौधों का अध्ययन किया गया। इनकी कई प्रजातियों में बांधों के असर से उल्लेखनीय कमी पाई गई।

दुनिया भर 50,000 से भी ज्यादा बड़े बांध हैं। अमेजन बेसिन जैसे अत्यधिक जैविक विविधता वाले क्षेत्र में भी ये हैं। ऊर्जा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अभी कई बांधों की योजनाएं बनाई जा रही है। शोधकर्ताओं का मानना है कि जैविक प्रजातियों के विलुप्त होने के खतरे को देखते हुए काफी कुछ करने की जरूरत है।

सहशोधार्थी इंग्लैंड के नोरविच की ईस्ट एंगलिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कार्लोस पेरेस का कहना है, "प्रमुख पनबिजली परियोजनाओं के जीव-जन्तुओं पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए अगल से उष्टकटिबंधीय वनों का निर्माण किया जाता है, लेकिन यह एक मृगतृष्णा है। क्योंकि, इन कृत्रिम जलाशय द्वीपों में स्थलीय प्रजातियां व कई प्रजातियां फंस कर रह जाती हैं और धीरे-धीरे विलुप्त हो जाती है। इसलिए हमें नई अवसंरचानओं के विकास के समय इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।"

पेरेस कहते हैं, "इसलिए इन बांधों को बनाने की अनुमति देने से पहले कड़े पर्यावरण नियम लागू करने चाहिए।"

--आईएएनएस

Published in फीचर
Read more...
Tuesday, 31 May 2016 00:00

बिहार में उमस भरी गर्मी


पटना, 31 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार मौसम साफ तथा धूप निकली है। वातावरण में नमी के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री, भागलपुर का 21.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

पटना व भागलपुर का सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 38.7 डिग्री और पूर्णिया का 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

--आईएएनएस

Published in राज्य
Read more...
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
  • »
  • End
Page 1 of 391

खरी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्य सेवक रमन सिंह के नाम एक तुच्छ नागरिक का खुला पत्र

माननीय मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर. महोदय, इस राज्य के मुख्य सेवक को इस देश के एक तुच्छ नागरिक का सलाम. आशा है, मेरे संबोधन को आप व्यंग्य नहीं समझेंगे, क्योंकि देश...

आधी दुनिया

14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ

ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...

जीवनशैली

पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन

न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...