BREAKING NEWS
चीनी बेबी बांडा अगले 4 साल तक बेल्जियम में रहेगा
मोदी ने कतर के कारोबारियों से मुलाकात की
अमेरिका : सिनसिनाटी चिड़ियाघर नए सुरक्षा इंतजामों के साथ खुला
जयललिता ने मेट्रो रेल विस्तार पर मोदी को धन्यवाद दिया
खड़से पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : केजरीवाल
रियांग शरणार्थियों को त्रिपुरा से वापस जाने के लिए मनाने में जुटे वरिष्ठ अधिकारी
लखनऊ और मॉस्को : यातायात नियमों के उल्लंघन में क्या है फर्क?
हरियाणा में जाट आंदोलन के मद्देनजर हाई अलर्ट
मध्य प्रदेश में बारिश के बाद उमस बढ़ी
शिकागो में मई 2016 में सर्वाधिक हत्याएं

LIVE News

चीनी बेबी बांडा अगले 4 साल तक बेल्जियम में रहेगा

मोदी ने कतर के कारोबारियों से मुलाकात की

अमेरिका : सिनसिनाटी चिड़ियाघर नए सुरक्षा इंतजामों के साथ खुला

जयललिता ने मेट्रो रेल विस्तार पर मोदी को धन्यवाद दिया

खड़से पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : केजरीवाल

तुर्की ने आईएस के 8 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया

अंकारा, 22 मार्च (आईएएनएस)। तुर्की में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आठ संदिग्ध सदस्यों को हाल में गिरफ्तार किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के जनरल स्टाफ ने कहा कि सुरक्षाबलों ने 20 मार्च को हेते प्रांत के सीमावर्ती शहर गोरेन्टस से आईएस के आठ संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया। वे सीरिया से अवैध तरीके से तुर्की में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

समाचार एजेंसी 'डोगन न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन दक्षिण-पूर्वी प्रांत गाजियांटेप की सीमा गश्त टीम के अधिकारियों ने दो विदेशी आईएस संदिग्धों को गिरफ्तार किया। वे अवैध रूप से तुर्की-सीरिया सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे।

किलिस के गवर्नर कार्यालय की ओर से कहा गया कि 18 मार्च को किलिस प्रांत से तीन विदेशी आईएस संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था।

संदिग्धों को बाद में फ्रांस के पुलिसबल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • चीनी बेबी बांडा अगले 4 साल तक बेल्जियम में रहेगा
    ब्रसेल्स, 5 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। बेल्जियम में दो जून को जन्मा पांडा चीन लौटने से पहले चार साल तक यहां पैरी दैजा एनिमल पार्क में ही रहेगा।

    पार्क की प्रवक्ता एलेक्सजैंड्रा विदानोवस्की ने शनिवार को समाचार एजेंसी को बताया, "हाओ हाओ पांडा से जन्मा पांडा चार साल के लिए यहीं रहेगा। पांडा का मालिकाना अधिकार चीन के पास ही रहेगा।"

    उन्होंने कहा कि पार्क चीन के साथ इस पांडा के नामकरण पर चर्चा करेगा। उन्होंने कहा, "हमें नाम रखने की कोई जल्दी नहीं है। इस वक्त सबसे अहम बात पांडा का जिंदा रहना सुनिश्चित करना है।"

    बेल्जियम की मीडिया के अनुसार, बेबी पांडा का नाम सार्वजनिक होने में करीब 100 दिनों का समय लगेगा। इससे बेबी पांडा के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने का समय मिल जाएगा। पांडा का नाम चीनी संस्कृति के आधार पर रखा जाएगा।

    --आईएएनएस
  • मोदी ने कतर के कारोबारियों से मुलाकात की
    दोहा, 5 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर में कारोबारियों से मुलाकात की।

    मोदी पांच देशों के आधिकारिक दौरे पर हैं।

    विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, "कारोबार पहले। प्रधानमंत्री कतार के कारोबारियों के साथ बैठक करेंगे।"

    मंत्रिमंडल ने अन्य ट्वीट में कहा, "कतर के व्यापार एवं आर्थिक मामलों के मंत्री ने भारत के साथ अधिक व्यापक व्यापार के लिए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया।"

    मोदी शनिवार रात को अफगानिस्तान से कतर की राजधानी दोहा पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बिन नसर बिन खलीफा अल थानी ने उनका स्वागत किया।

    मोदी कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी के साथ विस्तृत वार्ता करेंगे।

    उन्होंने शनिवार रात को दोहा में चिकित्सीय शिविर के भारतीय कर्मचारियों को संबोधित किया।

    --आईएएनएस
  • अमेरिका : सिनसिनाटी चिड़ियाघर नए सुरक्षा इंतजामों के साथ खुला
    वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के सिनसिनाटी चिड़ियागर में गोरिल्ला के बाड़े को अधिक सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा खोल दिया गया है। पर्यटकों के लिए बाड़े को अब और छह इंच ऊंचा कर दिया गया है।

    ये सुरक्षा व्यवस्था संबंधी पुख्ता इंतजाम पिछले सप्ताह हुई घटना को देखते हुए किए गए हैं। पिछले सप्ताह तीन वर्षीय बच्चा गलती से एक गोरिल्ला के बाड़े में गिर गया था। बच्चे को बचाने के लिए चिड़ियाघर कर्मियों को मजबूरन हराम्बे नामक गोरिल्ला पर गोली चलानी पड़ी थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी।

    इस घटना का वीडियो सोशल नेटवर्किं ग साइट पर वायरल होने के बाद दुनियाभर के लोगों ने चिड़ियाघर की सुरक्षा व्यवस्था और एक जानवर को मारने के निर्णय की काफी निंदा की थी।

    नोसविले चिड़ियाघर के पूर्व रक्षक अमांडा ओ डोनोग ने कहा, "हाल के दशकों में चिड़ियाघर के बाड़ों को नये सिरे से डिजाइन करने की कोशिशें की गई हैं। पर्यटकों को पशुओं के अधिक स्पष्ट रूप से दर्शन कराने के लिए सभी पिंजड़े या बाड़े हटा दिए गए हैं।"

    --आईएएनएस
  • लखनऊ और मॉस्को : यातायात नियमों के उल्लंघन में क्या है फर्क?
    मोहित दूबे
    मास्को, 5 जून (आईएएनएस)। भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य की राजधानी लखनऊ और दुनिया के सबसे बड़े देश की राजधानी मास्को में तुलना करना आसान नहीं है। दोनों शहरों के बीच भिन्नताएं अनेक हैं, लेकिन अन्य शहरों की जगह इन दोनों ने मेरा ध्यान आकर्षित किया।

    यातयात नियमों का उल्लंघन करना उत्तर प्रदेश में आम बात है। इन्हें खबरों में जगह तो मिलती है, लेकिन आगे की खबरों के लिए इसे चुपचाप दफना दिया जाता है।

    अगर आपकी पहुंच ऊपर तक है (जैसा कि उत्तर प्रदेश में प्राय: सभी लोगों की होती हैं) तो आपका चालान काटने से पहले ट्रैफिक पुलिस को ऊपर से किसी का एक फोन आता है और वह आपको छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है।

    हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि रूस में स्थिति अलग है। देश के एक बड़े और प्रभावशाली वाणिज्य कार्यकारी के पुत्र को तेज गाड़ी चलाने और उसे खदेड़ने के लिए पुलिसकर्मी के परेशान होने पर न केवल सलाखों के पीछे डाला जाता है, बल्कि यह कार्य उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए भी यातायात पुलिस को उकसाता है।

    यह कहानी रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी एलयूके ऑयल, रूस के उपाध्यक्ष के बेटे रूसलान शमसुआरोव की है और यह घटना गत 28 मई की रात को हुई थी।

    पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे डाल दिया। यहां ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस ने उसे बालक से राष्ट्रीय खलनायक बना दिया। वह सड़क किनारे स्थित खाने पीने और कॉफी की दुकानों पर चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय अखबारों में यह घटना सुर्खियां बनी, जिससे इस विषय की तह तक मैं गया।

    जिस होटल में मैं ठहरा था उसकी रिसेप्शनिस्ट ने भी पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "ऐसा जरूर होना चाहिए। हम शांतिप्रिय शहर में रहते हैं, जहां पैदल चलने वालों का भी सम्मान किया जाता है और उन्हें पहले सड़क पार करने की इजाजत दी जाती है। सड़क पर ऐसे युवक को कैसे इजाजत दी जा सकती है?"

    लेकिन लखनऊ या उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में यातायात नियम तोड़ना आम बात है और इस मुद्दे पर विचार देने के लिए किसी के पास समय नहीं है।

    रूसी मीडिया की रपटों के अनुसार, शमसुआरोव की गिरफ्तारी से कई दिनों पहले मास्को के पुलिस प्रमुख अनातोली याकुनिन ने रूस के 'गोल्डन यूथ' के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। (गोल्डन यूथ का मतलब है रूस के ऐसे युवक जिन्हें प्रभवशली पिताओं से न केवल धन, बल्कि हकदारी भी मिली है।)

    गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट की गई वीडियो में याकुनिन ने ऐसे कानून तोड़ने वालों के लिए शून्य सहिष्णुता की बात कही थी।

    ठीक इसके विपरीत उत्तर प्रदेश की राजधनी लखनऊ की स्थिति है। अगर यातायात पुलिस कुछ करना भी चाहती, तो सत्ताधरी दल के नेता करने नहीं देते हैं और कानून तोड़ने वाले सुरक्षित निकल जाते हैं।

    हालांकि मास्को में सड़कों पर लखनऊ की तुलना में कम यातायात पुलिस रहते हैं, लेकिन गाड़ी के चालक विनम्र होते हैं। वे अपनी लेन में रहते हैं, निश्चित गति सीमा में गाड़ी चलाने और लालबत्ती पर रुकने के नियमों का पालन करते हैं।

    खास तौर से उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों के लिए यह आनंददायक अनुभव है, जहां ऐसा प्रतीत होता है कि कानून तोड़ना सनक, आदत या शक्ति प्रदर्शन है।

    --आईएएनएस
  • शिकागो में मई 2016 में सर्वाधिक हत्याएं
    शिकागो, 5 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। शिकागो में इस साल मई में हत्याओं की संख्या 66 तक पहुंच गई हैं। यह 1995 के बाद से सबसे खतरनाक मई महीना है। मई 1995 में 75 लोगों की हत्याएं हुई थी।

    शिकागो पुलिस विभाग द्वारा दो जून जारी आकंड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती पांच महीनों में कुल 243 लोगों की हत्याएं हुई हैं, जो 1999 के बाद से सबसे घातक आकंड़ा है।

    वर्ष 1999 में 248 लोगों की हत्या हुई थी। इस साल अभी तक गोलीबारी की घटनाएं भी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

    मई में लगभग 400 लोगों को गोली मारी गई। 2015 के शुरुआती पांच महीनों में 1,500 लोगों को गोली मारी जा चुकी है।

    शिकागो पुलिस अधीक्षक एडी जॉनसन ने गैंगवार संघर्षो और बंदूकों की बिक्री बढ़ने को हिंसा में वृद्धि का कारण बताया है।

    उन्होंने कहा कि हिंसा बढ़ने में सोशल मीडिया का भी योगदान है, जहां कुछ युवा एक-दूसरे पर फब्ती कसते हैं और अपराधों की शेखी बघारते हैं।

    --आईएएनएस
  • नाइजर में बोको हराम के हमले में 32 सैनिकों की मौत
    नियामे, 5 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। नाइजीरिया सीमा से सटे अफ्रीकी देश नाइजर के बोसो में शुक्रवार रात को बोको हराम के हमले में 32 सैनिकों की हत्या कर दी गई। इनमें से 30 सैनिक नाइजर से जबकि दो नाइजीरिया के थे।

    नाइजर रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, हजारों की संख्या में बोको हराम के आतंकवादियों ने रात के समय बोसो पर हमला किया।

    अत्यधिक गोलीबारी की वजह से नाइजीरियाई सैनिकों को वापस हटने के लिए विवश होना पड़ा। बयान के मुताबिक, लड़ाई के दौरान सात अन्य सैनिक भी घायल हो गए।

    नाइजीरियाई सेना ने शनिवार तड़के बोसो में सभी ठिकानों पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए अभियान चलाया। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

    --आईएएनएस


खरी बात

छत्तीसगढ़ के मुख्य सेवक रमन सिंह के नाम एक तुच्छ नागरिक का खुला पत्र

माननीय मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर. महोदय, इस राज्य के मुख्य सेवक को इस देश के एक तुच्छ नागरिक का सलाम. आशा है, मेरे संबोधन को आप व्यंग्य नहीं समझेंगे, क्योंकि देश...

आधी दुनिया

14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ

ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...

जीवनशैली

पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन

न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...