राम मंदिर तयशुदा स्थान पर ही बनेगा : स्वामी
नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर का निर्माण सिर्फ तयशुदा स्थान पर ही होगा।
स्वामी ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 'राम जन्म भूमि मंदिर : मौजूदा परिदृश्य' विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर विवादित स्थल पर बनेगा और मस्जिद निर्माण के लिए अलग भूमि आवंटित किया जाएगा।
उन्होंने कहा, "हम सरयू नदी के पार एक मस्जिद निर्मित करेंगे, लेकिन राम मंदिर तयशुदा स्थान पर ही निर्मित होगा।"
संगोष्ठी का आयोजन अरुं धती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ द्वारा किया गया। इस पीठ की स्थापना दिवंगत विहिप नेता अशोक सिंघल ने की थी।
विभिन्न विद्यार्थी समूहों के 100 से अधिक लोगों ने इस आयोजन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
संगोष्ठी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले संगठनों में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) और पिंजरा तोड़ समूह जैसे विद्यार्थियों के संगठन शामिल थे।
किरोड़ीमल कॉलेज के एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "इस तरह का कोई आयोजन विद्यार्थियों की भावना भड़काने और उनके विचारों का ध्रुवीकरण का एक प्रयास है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
पुस्तक प्रकाशन बनाम कुत्ते की हड्डी
वीरेन्द्र जैन यह, वह कठिन समय है जब लेखक बढ रहे हैं और पाठक कम हो रहे हैं। पुस्तकें समुचित संख्या में छप रही है किंतु उनके खरीददार कम होते...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...