JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
दलित छात्र की आत्महत्या 'लोकतंत्र की हत्या' : केजरीवाल
चीन की व्यक्तिगत आय 7.4 प्रतिशत बढ़ी
दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान
दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे
पूर्वी फ्रांस में हिमस्खलन, 5 सैनिकों की मौत
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती
जिनपिंग 3 देशों के दौरे पर रवाना
ताइवान में भूकंप के झटके

LIVE News

मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

दलित छात्र की आत्महत्या 'लोकतंत्र की हत्या' : केजरीवाल

चीन की व्यक्तिगत आय 7.4 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान

दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे

पुस्तक मेले में पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। बच्चे और उनके अभिभावक पूरे उत्साह के साथ अपनी पसंद की पुस्तकें देखते, पलटते और खरीदते नजर आए। रविवार मेले का आखिरी दिन है।

मेले में शनिवार को अनेक साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। बाल मंडप पर साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित बच्चों की तीन पुस्तकों का लोकार्पण हुआ जिनमें शामिल हैं - कन्नड़ पुस्तक, पापू वपू बने महात्मा का हिंदी अनुवाद, हरिकृष्ण देवसरे द्वारा संपादित पुस्तक, प्रतिनिधि बाल नाटक तथा प्रकाश मनु द्वारा लिखित खजाने वाली चिड़िया। इस अवसर पर शांतनु तामुली, प्रकाश मनु, संगीता सेठी तथा कुमार अनुपम भी उपस्थित थे।

बच्चों की लेखिका संगीता सेठी ने बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें आदिवासियों तथा उनसे जुड़ी परंपराओं की कहानी सुनाई। यहां शांतनु तामुली की पुस्तक राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्राप्त बच्चों की साहसिक कहानियां पर आधारित पठन-सत्र भी आयोजित किया गया। इस मंडप पर प्रथम बुक्स की पूनम द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी तथा बौद्ध मठों पर कहानी भी सुनाई गई।

लाल चौक पर आगा खां फाउंडेशन द्वारा दास्तानगोई कथावाचन सत्र का आयोजन किया गया। दास्तानगोई उर्दू भाषा में कथावाचन का एक अनोखा तरीका है जिसमें दो कथावाचक वाद्य-यंत्रों की सहायता से लय एवं ताल में कहानी सुनाते हैं।

ऑथर्स कॉर्नर, रिफ्लेक्शंस पर मनोरमा जफा द्वारा लिखित तथा दर्शन सिंह आशट द्वारा अनूदित पुस्तक मेहरू सोणा के पंजाबी अनुवाद का लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक अंग्रेजी व हिंदी भाषाओं में भी प्रकाशित हो चुकी है।

आज थीम मंडप पर छत्तीसगढ़ की पंडवाणी लोकगाथा ने मेले में आने वालों को आकर्षित किया। पंडवाणी लोकगाथा पांडवों की कहानी को दर्शाती है। यहां चंद्रकांता एवं उनके समूह द्वारा लोकगाथा प्रस्तुति की गई। इसके पश्चात कौशल उपाध्याय एवं उनके समूह द्वारा गुजराती पांरपरिक लोक नृत्य, गरबा का प्रदर्शन भी हुआ।

आज मेले में अनेक पुस्तकों का लोकार्पण हुआ जिनमें शामिल हैं - पंकज के. सिंह द्वारा लिखित स्वच्छ भारत समृद्ध भारत, रिया शर्मा की अनजान राहें और पियरे अलैन बोद द्वारा लिखी नुसरत : द वॉयस ऑफ फेथ, गिरीश पंकज की जोड़ ताड़क, गीता पंडित की दहलीज के भीतर बाहर तथा देवेंद्र द्वारा लिखित अहिल्या शामिल रही।

प्रकाशक किताबवाले ने विश्व पुस्तक मेले में दो नई किताबें लांच की। इनमें प्रमिला वर्मा की 'अक्सो मैं तुम' और दिविक रमेश की 'यादें महकी जब' शामिल थीं। 12 कहानियों का संग्रह -'अक्सो मैं तुम' का अनावरण दो प्रख्यात लेखकों सूरज प्रकाश और प्रताप सहगल ने किया। अक्सो मैं तुम- की कहानियां लेखक के व्यक्तिगत अनुभव के इर्द गिर्द घूमती हैं। पुस्तक मनुष्य के दैनिक जीवन तथा उससे जुड़ी भावनाओं, दुविधाआंे और विसंगतियों को प्रकाश डालती है।

पुस्तक 'यादें महकी जब' का औपचारिक विमोचन प्रख्यात लेखक एवं महात्मा गांधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति विभूति नारायण राय ने किया। यादें महकी जब- पुस्तक में पिछले सालों के दौरान लेखक के द्वारा लिखे गए विभिन्न लेखों के संस्करण शामिल हैं। तथा विभिन्न पृष्ठभूमियों से जुड़े लोगों की यात्रा अनुभवों का विवरण है।

हॉल सं. 18 में ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया द्वारा साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें शामिल हैं - भारतीय सांस्कृति धरोहर पर आधारित पैनल चर्चा तथा कवि सम्मेलन। इस कार्यक्रम में डा. मदन मोहन गोयल, डा. वागेश्वर झा, सरोजिनी प्रीतम आदि ने भाग लिया। हॉल सं. 12 में शलभ प्रकाशन द्वारा गीत नवगीत गजल पर आधारित चर्चा का आयोजन भी हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
    भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान मावठा गिरने से (ठंड में होने वाली बारिश) मंगलवार सुबह ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे का भी असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने व शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

    राज्य में मंगलवार सुबह ठिठुरन और कोहरे का असर रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है, क्योंकि यह मावठा खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

    मौसम में आए इस बदलाव की वजह जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

    राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, इंदौर में 14.5 डिग्री, ग्वालियर में11 डिग्री और जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 20 डिग्री और जबलपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दलित छात्र की आत्महत्या 'लोकतंत्र की हत्या' : केजरीवाल
    नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र की आत्महत्या के मामले को 'लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की हत्या' करार दिया।

    केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा, "यह आत्महत्या नहीं है। यह हत्या है। यह लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की हत्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को मंत्रियों को निलंबित करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।"

    मुख्यमंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा, "दलितों का उत्थान मोदी सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है। इसके बावजूद मोदीजी के मंत्रियों ने पांच दलित छात्रों को बहिष्कृत व निष्कासित किया।"

    उल्लेखनीय है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज अध्ययन विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित वेमुला (28) ने रविवार रात विवि छात्रावास के एक कमरे में खुदकुशी कर ली थी।

    पिछले साल अगस्त में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी)के कार्यकर्ताओं से हुई झड़प के कारण रोहित सहित अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एएसए) से संबद्ध पांच दलित छात्रों को निलंबित कर छात्रावास से निकाल दिया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान
    नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर थी और इसी समय वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

    दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    उत्तरी रेलवे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास घना कोहरा होने की वजह से 14 ट्रेनें निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। हालांकि किसी भी ट्रेन को रद्द या उसके समय में फेरबदल नहीं किया गया है।

    दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे
    हैदराबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित छात्र के खुदकुशी मामले में सियासत गर्माती दिख रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को विवि का दौरा करेंगे।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष विशेष विमान से बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राहुल विद्यार्थियों से मिलेंगे।

    उल्लेखनीय है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला ने रविवार को छात्रावास स्थित अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। इसके विरोध में विवि में विरोध-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का आरोप है कि रोहित ने यह कदम उसके साथ हुए भेदभाव व सामाजिक बहिष्कार की वजह से उठाया।

    विद्यार्थियों ने कहा कि रोहित व चार अन्य विद्यार्थियों का विवि के अधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया था।

    अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन (एएसए) के इन पांचों विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं के साथ हुए उनके झगड़े के बाद निलंबित और बाद में छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था।

    एएसए का आरोप है कि केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को घटना के बाबत एक पत्र लिखा था, जिसके बाद पांचों छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने सोमवार को दत्तात्रेय, विवि के कुलपति अप्पा राव और दो भाजपा नेताओं के खिलाफ दलित छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र में हल्की बारिश, गलन बढ़ी

    लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

    उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

    लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, कानपुर में 5 डिग्री, गोरखपुर में 4.6 डिग्री, इलाहाबाद में छह डिग्री और झांसी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

  • बिहार में बदली, बूंदाबांदी के आसार

    पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे। धूप बहुत हल्की रही। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव जारी रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण बिहार में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

    मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

    वहीं, पूर्णिया में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, भागलपुर में 12.6 डिग्री और गया में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    एक दिन पहले यानी सोमवार को पटना में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री, भागलपुर में 24.7 डिग्री व गया में 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

'इंक अटैक' सस्ती लोकप्रियता, सुरक्षा पर भारी

अब स्याही फेंकना अहिंसक तरीके से अपनी बात कहने का माध्यम बनता जा रहा है या फिर एक अपरंपरागत तरीके से सोशल मीडिया, समाचार चैनलों के इस दौर में चर्चित...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...