JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
गन्ना समर्थन मूल्य 350 से 400 रुपये हो : ओंकार
राजस्थान : स्वाइन फ्लू से 11 मौतें
पाकिस्तान : विश्वविद्यालय पर आतंकवादी हमला, 21 मरे (राउंडअप)
80 सदस्यीय परिवार ने शरीर, अंग दान का संकल्प लिया
सौर परियोजना स्थापना पर सब्सिडी को मंजूरी
पूर्वी चीन में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 3 मरे
भारत, ब्रिटेन अवसंरचना, वित्तीय क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे
आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में पहुंचे जोकोविच, सेरेना
लेइको भारतीय बाजार में लेकर आई दो 'सुपरफोन'
हैदराबाद विश्वविद्यालय मामला दलित बनाम गैर दलित नहीं : स्मृति (राउंडअप)

LIVE News

गन्ना समर्थन मूल्य 350 से 400 रुपये हो : ओंकार

राजस्थान : स्वाइन फ्लू से 11 मौतें

पाकिस्तान : विश्वविद्यालय पर आतंकवादी हमला, 21 मरे (राउंडअप)

80 सदस्यीय परिवार ने शरीर, अंग दान का संकल्प लिया

सौर परियोजना स्थापना पर सब्सिडी को मंजूरी

'इंक अटैक' सस्ती लोकप्रियता, सुरक्षा पर भारी Featured

अब स्याही फेंकना अहिंसक तरीके से अपनी बात कहने का माध्यम बनता जा रहा है या फिर एक अपरंपरागत तरीके से सोशल मीडिया, समाचार चैनलों के इस दौर में चर्चित होने या लोकप्रिय होने का जरिया? कुछ भी हो, लेकिन तेजी से बढ़ रहे इस चलन ने एकाएक सबका ध्यान जरूर खींचा है। कम से कम रविवार को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में हुई घटना ने तो सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ा दी है। 


स्याही फेंकने वाली महिला कथित रूप से आम आदमी सेना पार्टी (आम आदमी से अलग हुए धड़े) की खुद को पंजाब का प्रभारी बता रही है। वह प्रभारी है भी या नहीं या ये पार्टी के अंदरूनी गुट का मसला हो सकता है, जो अलग बात है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वहीं के मुख्यमंत्री की सभा में उन पर 'इंक अटैक' बड़ी बात है।

सुरक्षा को लेकर सवाल उठेंगे, उठना लाजिमी भी है। राष्ट्रीय राजधानी में कारों के धुएं से बढ़ते प्रदूषण को घटाने के लिए 15 दिन चलाई गई 'सम-विषम योजना' की कामयाबी पर यह धन्यवाद सभा थी। सभा का विज्ञापन कई दिनों पहले से अखबारों में दिया जा रहा था, जाहिर है कि इसकी पुलिस को भी खबर थी। इसके बावजूद हमलावर महिला को रोकने के लिए केंद्र सरकार की महिला पुलिस नदारद दिखी।

अहम यह कि जब वह महिला बिना किसी बाधा के मंच तक न केवल पहुंची, बल्कि उसने कागज के टुकड़े निकाले, उसे उछाले, फिर बैग से स्याही की बोतल निकालकर उसका ढक्कन खोला और मंच की ओर फेंक दिया। यह सब केंद्र सरकार के सुरक्षाकर्मी निरीह बने देखते रहे, यानी किंकर्तव्य विमूढ़ हो गए।

हो सकता है, पुलिस अधिकारी भी हक्का-बक्का रह गए हों कि क्या करें क्या न करें? महिला के बैग में स्याही की बोतल के साथ कुछ खतरनाक सामग्री भी तो हो सकती थी!

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसे केंद्र में सत्तारूढ़ और दिल्ली चुनाव बुरी तरह हारी भारतीय जनता पार्टी की कारस्तानी बताई है। सच्चाई जो भी हो, मगर केंद्र के अधीनस्थ दिल्ली पुलिस सुरक्षा में कोताही के आरोप से पल्ला नहीं झाड़ सकती।

25 मार्च, 2014 को भी वाराणसी में केजरीवाल के रोड शो में स्याही फेंकी गई थी और इस मामले में अम्बरीश सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। इससे पहले भी एक बार 18 नवंबर, 2013 को नचिकेता नामक व्यक्ति ने दिल्ली में ही केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। उस समय भी इसे विरोधियों की हरकत करार दिया गया था।

इंक अटैक के दुनियाभर में कई मामले चर्चित हैं। भारत में यह चलन हाल के वर्षो में तेजी से बढ़ा है। निश्चित रूप से ऐसी घटनाएं कानूनी दृष्टिकोण से बड़े मामले नहीं बनते, लेकिन यह भी ठीक नहीं कि इसी आड़ में कानूनी रूप से छोटा लगने वाला, पर सुर्खियों में कई दिनों तक छाए रहने वाले कृत्यों की छूट हो।

भारत में पहली बार किसी महिला ने किसी बड़े नेता पर इंक अटैक किया। वह भी ऐसी जगह, जहां पर भारी भीड़ के बावजूद मंच पर एक भी महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थी। आज के संदर्भ में सुरक्षा में चूक को लेकर यह 'बड़ी घटना' जरूर कही जाएगी।

Read 45 times Last modified on Monday, 18 January 2016 13:21
Rate this item
(0 votes)
More in this category: « पुस्तक प्रकाशन बनाम कुत्ते की हड्डी सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) होने का स्वांग और भारतीय मीडिया »

Related items

  • भारत अब हर महीने करेगा एक प्रक्षेपण
  • इतिहास बन गया डोली का अस्तित्व
  • मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण, विभाग चल रहा 'दीपक' के भरोसे
  • बिहार : पुलिस हिरासत से फरार जद (यू) विधायक के पति गिरफ्तार
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय मामला दलित बनाम गैर दलित नहीं : स्मृति

खरी बात

सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) होने का स्वांग और भारतीय मीडिया

एन के सिंह अपने को धर्म-निरपेक्ष होने अर्थात बौद्धिक ईमानदारी का ठप्पा लगवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं होती. अगर आपके नाम के अंत में सिंह, शुक्ला,...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...