JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
वेनगर ने हेनरी के बयान को नकारा
डरबन टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से दी मात
बिहार में ट्रक और कार की टक्कर, 5 की मौत
अपनी खूबसूरती को न होने दें उम्रदराज
चीन में 2016 में 1 करोड़ रोजगारों का सृजन होगा
चीन ने रक्षा बजट 7.6 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की
पाकिस्तान में अगले 5 साल में रोपे जाएंगे 10 करोड़ पौधे
चीन में ठंड के कारण धुंध से राहत
चीन की संसद का वार्षिक सत्र शुरू

LIVE News

वेनगर ने हेनरी के बयान को नकारा

डरबन टी-20 : दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 3 विकेट से दी मात

बिहार में ट्रक और कार की टक्कर, 5 की मौत

अपनी खूबसूरती को न होने दें उम्रदराज

मैथिली काव्य संग्रह 'फेर सं हरियर' का लोकार्पण

पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में तीन दिन चले मैथिली साहित्य उत्सव (मैथिली लिटरेचर फेस्टिवल) के अंतिम दिन मैथिली के चर्चित युवा कवि रमण कुमार सिंह के काव्य-संग्रह 'फेर सं हरियर' का लोकार्पण प्रसिद्ध कवि नारायणजी ने किया।

नारायणजी ने कहा, "इस काव्य-संग्रह की कविताएं जीवन के विभिन्न पहलुओं को छूती हैं और अपने देश, समाज और व्यवस्था को समझने का नया नजरिया देती हैं। इन कविताओं को जो भी पढ़ेगा, उसे अपनी जिंदगी और अपने आस-पास की बातें लगेंगी। रमण की कविताएं हमें गांव से कस्बों और महानगर तक ले जाती हैं।"

यूथ हॉस्टल में रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार कीर्तिनारायण मिश्र, पद्मश्री उषाकिरण खान, रामभरोस कापड़ि 'भ्रमर', सुभाष चंद्र यादव, डॉ. तारानंद वियोगी, अशोक व अन्य साहित्यकार व साहित्य-प्रेमी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • कन्हैया की रिहाई से शत्रुघ्न खुश
    पटना, 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह कन्हैया को जमानत दिए जाने से खुश हैं।

    पटना साहिब के सांसद सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट किया, "कन्हैया को जमानत मिलने की खुशी है।"

    एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "आशा करते हैं कि जो समर्थन उन्हें मिला है, उसके सहारे वे विरोधियों को उचित जवाब दे पाएंगे।"

    उल्लेखनीय है कि जेल से लौटने के बाद कन्हैया द्वारा जेएनयू परिसर में गुरुवार रात दिया गया भाषण चर्चा का विषय बना हुआ है।

    कन्हैया को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा छह माह के लिए अंतरिम जमानत मिलने के बाद गुरुवार को कन्हैया को रिहा किया गया।

    गौरतलब है कि शत्रुघ्न की भाजपा से नाराजगी कई बार सामने आ चुकी है। सिन्हा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान से ही पार्टी लाइन से अलग हट कर बयानबाजी करते रहे हैं। बिहार के कई भाजपा नेता पार्टी नेतृत्व से सिन्हा को पार्टी से निकालने की मांग भी कर चुके हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में ट्रक और कार की टक्कर, 5 की मौत
    सीवान, 5 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में सीवान जिले के सराय सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई, जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सराय सहायक थाना के प्रभारी शैराब हुसैन ने बताया कि जिले के भादा गांव के कुछ लोग बसंतपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रात 12 बजे बड़कागांव के पास प्रतिकूल दिशा से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में दम तोड़ दिया।

    हुसैन ने बताया कि इस दुर्घटना में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • अपनी खूबसूरती को न होने दें उम्रदराज
    नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। हर किसी की यह चाहत होती है कि उसकी खूबसूरती ताउम्र बनी रहे, लेकिन समय के साथ सौंदर्य पर उम्र का असर पड़ने लगता है और जब भी शीशे में शरीर पर उम्र ढलने के लक्षण नजर आने लगते हैं, तो चेहरे पर एक अजीब सी चिंता उभर आती है।

    अब आप अपनी खूबसूरती को इसी तरह बनाएं रख सकते हैं और शरीर के ढलती उम्र के लक्षणों को कम करके खूबसूरत खुशहाल जिंदगी बिता सकते हैं। बढ़ती उम्र के 5 मुख्य लक्षण होते है जिसमें सूखी त्वचा, रंग का नीरस होना, चेहरे पर लकीरें आना व झुर्रियां होना, त्वचा में कसाव कम होना और झाइयां होना शामिल है।

    बढ़ती उम्र में त्वचा की कोशिकाओं व उसकी प्रणाली पर समय और पर्यावरणीय कारक मिलकर सबसे ज्यादा प्रभाव डालते है। शरीर की कोशिकाएं रोजाना अपनी ही प्रतिकृतियां बनाती हैं। यह बिल्कुल वैसी ही प्रक्रिया है जिसमें एक अंडे से इंसान की त्वचा, बाल, रक्त कोशिकाएं और कुछ अंदरूनी अंग लगातार विकसित होते रहते हैं।

    बढ़ती उम्र में त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संवृद्धि अवयव की जरूरत होती है यानी त्वचा में खुद ही अपनी मरम्मत करने की क्षमता हो और सप्लीमेंट के माध्यम से मरम्मत करने की इस प्रक्रिया को अधिक बेहतर बनाया जा सके। सप्लीमेंट में वह सभी जरूरी घटक है, जो बढ़ती उम्र के चलते खत्म हो जाते हैं।

    विकास के ये कारक यानी कि संवृद्धि अवयव त्वचा पर बहुत ही सकारात्मक तरीके से काम करते हैं और चेहरे की बारीक लकीरों और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। ये त्वचा को कसावट, चमक बढ़ाते, धब्बों को हल्का करके त्वचा में नमी प्रदान करते है।

    पीएन बहल स्किन इंस्टीटयूट के सलाहकार, कार्यकारी निदेशक व डीवीडी डॉ विकास कपूर कहते हैं, "जब हम बच्चे होते हैं, तो हमेशा चाहते हैं कि जल्दी से बड़े हो जाएं और जब हम 30 की उम्र के पड़ाव पर पहुंचते हैं, तो चाहते है कि उम्र रुक जाए। हम बौद्धिक व परिपक्व होना चाहते हैं, लेकिन ये परिपक्वता अपने चेहरे पर नहीं आने देना चाहते। हालांकि बढ़ती उम्र के लक्षण हमारी त्वचा पर दिखने का कारण प्रदूषण, जीन, उम्र और अन्य कारक होते हैं।"

    स्किन अलाइव के निदेशक व त्वचा विशेषज्ञ डॉ चिरंजीव छाबरा कहते हैं, "आज के समय में न सिर्फ महिलाएं, बल्कि पुरुष भी हमेशा युवा और ऊर्जावान दिखना चाहते हैं और यह सब हमारे खानपान और शारीरिक गतिविधियों पर भी निर्भर करता है।"

    तो अगर आप अपनी खूबसूरती को हमेशा के लिए कायम रखना चाहते हैं, तो अब संवृद्धि अवयव और कोशिका नवीनीकरण थेरेपी को अपनाएं और उम्रदराज त्वचा को हमेशा के लिए अलविदा कहें।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में खुली और गर्म सुबह
    नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार की सुबह खुली और गर्म रही।

    न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से पांच डिग्री अधिक रहा।

    मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम तक हल्की बारिश भी हो सकती है।"

    अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है।

    सुबह 8.30 बजे आद्रता 66 फीसदी दर्ज की गई।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • वायु प्रदूषण से दमा पीड़िताओं में होता है समयपूर्व प्रसव

    नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। वायु प्रदूषण के सांस प्रणाली पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में हम सभी जानते हैं। अब, नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ ने कहा है कि वे गर्भवती महिलाएं जिन्हें दमा भी है, उन्हें वायु प्रदूषण के कारण समय से पहले प्रसव का खतरा बढ़ जाता है।

    गर्भधारण करने से तीन महीने पहले तक नाइट्रोजन ऑक्साइड के 30 हिस्से प्रति बिलियन ज्यादा संपर्क में आने से दमा से पीड़ित महिलाओं में यह खतरा 30 प्रतिशत तक होता है, जबकि बिना दमा वाली महिलाओं में इसकी संभावना आठ प्रतिशत होती है। इतने ही समय के लिए कार्बन मोनोऑक्साइड के संपर्क में आने से दमा पीड़ित महिलाओं में समयपूर्व प्रसव का खतरा 12 प्रतिशत अधिक होता है, जबकि दूसरी महिलाओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

    दमा पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए आखिरी छह सप्ताह का समय भी काफी गंभीर होता है। अत्यधिक प्रदूषण वाले कणों, जैसे कि एसिड, मेटल और हवा में मौजूद धूल कणों के संपर्क में आना भी समयपूर्व प्रसव के खतरे को बढ़ा देता है।

    यह जानकारी जरनल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्यूनॉलॉजी में ऑनलाइन प्रकाशित हुई है।

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के महासचिव डॉ. के के अग्रवाल ने कहा कि दमा से पीड़ित लोगों को वायु प्रदूषण से बचने के लिए अत्यधिक प्रदूषण के समय घर से बाहर जाने से परहेज करना चाहिए। हमें वायु प्रदूषण कम करने के उपाय करना चाहिए।

    वायु प्रदूषण हमारी सांस प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है और दमा, ब्रांकाइटिस, लंग कैंसर, टीबी और निमूनिया जैसे रोग का खतरा बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण से ओजोन की परत को नुकसान पहुंचता है और यूवी किरणें धरती पर पहुंच कर त्वचा का कैंसर, आंखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को क्षति पहुंचा सकता है।

    वायु प्रदूषण ग्रीनहाउस प्रभाव पैदा करती है जिससे धरती के वातावरण में गर्मी बढ़ रही है, जिससे मौसम में तब्दीली आ रही है और समुद्र का स्तर बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान से चोटियों पर जमी बर्फ पिघल रही है और बाढ़ का खतरा पैदा हो रहा है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

  • उप्र में तेज धूप

    लखनऊ, 5 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने रविवार को हालांकि कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया है।

    उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। रविवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं। रविवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    लखनऊ के अलावा बनारस का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री, कानपुर का 15.7 डिग्री, गोरखपुर का 16.9 डिग्री, इलाहाबाद 18 डिग्री और झांसी का 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

40 वर्षों में भारत ने जिन 3 क्षेत्रों में विकास किया है उसमें भ्रष्टाचार का अहम स्थान

घनश्याम भारतीय भ्रष्टाचार एक भयंकर कोढ़ है, जिसकी व्यापकता समाज और राष्ट्र के लिए घातक है। यह हमारी जड़ो को खोखला करता जा रहा है। भ्रष्टाचार के विकराल होते चंगुल...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!

न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...