नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। केरल में विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू एझवा नेता वेल्लापल्ली नटेसन की पार्टी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गई।
नटेसन नई पाटी्र्र बनाने से पहले भी भाजपा से बात कर रहे थे और पाटी्र्र बनाने के बाद उन्होंने कहा था कि केरल चुनाव के मद्देनजर कोई भी पार्टी उनके लिए अछूत नहीं है। लेकिन, भाजपा के अलावा किसी अन्य पार्टी ने उन्हें महत्व नहीं दिया।
केरल में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाता सम्मेलन में बीडीजेएस के औपचारिक रूप से राजग में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली भी मौजूद थे। तुषार, नटेसन के पुत्र हैं।
नड्डा ने कहा कि केरल की राजनीति में बदलाव लाने के लिए बीडीजेएस, राजग में शामिल हुई है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में और भी राष्ट्रवादी ताकतें राजग में शामिल होंगी।
नटेसन समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के मूल्यों का प्रचार करने वाली संस्था श्री नारायण धर्म परिपालन योगम के महासचिव हैं। उन्होंने गत दिसंबर में नई राजनैतिक पार्टी बीडीजेएस का गठन किया था।
केरल की कुल 3 करोड़ 34 लाख की अबादी में हिन्दुओं की जनसंख्या 1 करोड़ 82 लाख है। इनमें एझवा समुदाय के लोगों की संख्या सबसे अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य
सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...