लखीमपुर खीरी (उप्र), 9 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। निघासन थाना क्षेत्र के गांव बुद्धीपुरवा की एक छात्रा के साथ गांव के ही दो युवकांे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियांे को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बुद्धीपुरवा निवासी एक ग्रामीण की 17 वर्षीय पुत्री जो कस्बा के एक कालेज की इंटर की छात्रा है। स्कूल से वापस घर जा रही छात्रा से रास्ते में गांव के ही दो युवक छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की।
छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और दोनों युवकों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
पुस्तक प्रकाशन बनाम कुत्ते की हड्डी
वीरेन्द्र जैन यह, वह कठिन समय है जब लेखक बढ रहे हैं और पाठक कम हो रहे हैं। पुस्तकें समुचित संख्या में छप रही है किंतु उनके खरीददार कम होते...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...