JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-हिंगिस दूसरे दौर में
वेमुला मामला केंद्र के दलित विरोधी रवैये को दर्शाता है : कांग्रेस
हैदराबाद विवि के शिक्षकों ने स्मृति ईरानी के बयान की निंदा की
चीन में 6.4 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की हानि नहीं
नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 मरे
पिता का अवसाद भी आने वाली संतान के लिए खतरा
उप्र में बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी
चीनी फिल्म 'क्रॉसकरंट' बर्लिनेल में टक्कर देगी
2015 में सर्वाधिक गर्म रही पृथ्वी : अमेरिकी एजेंसियां
आईएमएफ के नए प्रमुख का चयन जल्द

LIVE News

आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-हिंगिस दूसरे दौर में

वेमुला मामला केंद्र के दलित विरोधी रवैये को दर्शाता है : कांग्रेस

हैदराबाद विवि के शिक्षकों ने स्मृति ईरानी के बयान की निंदा की

चीन में 6.4 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की हानि नहीं

नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 मरे

चीन में चंद्र नववर्ष पर आतंकवादी खतरों पर मंत्री की चेतावनी

बीजिंग, 17 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के लोक सुरक्षा मंत्री गुओ शेंगकुन ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी चंद्र नववर्ष की छुट्टी के दौरान देश को आतंकवाद के खतरे से सावधान रहना चाहिए।

राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी समूह का नेतृत्व करने वाले गुओ ने एक टेलीवाइज्ड सम्मेलन में कहा कि पुलिस व सुरक्षा विभागों को देश के आतंकवाद रोधी कानूनों को समझना चाहिए और आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से आतंकवादी कृत्यों के रोकथाम के उपायों को मजबूत करने की अपील की।

चीन का आतंकवाद रोधी कानून एक जनवरी से प्रभाव में आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • चीन में 6.4 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की हानि नहीं
    मेन्युआन (चिंगहई), 21 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। उत्तर-पश्चिमी चीन के चिंगहई प्रांत में बुधवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई। फिलहाल इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    प्रदेश प्रमुख हुआंग जिछेंग ने कहा कि मेन्युआन के हुई स्वायत्त प्रदेश में बुधवार देर रात 1.13 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से 54 घरों को नुकसान पहुंचा, जिनमें से 20 की दीवारों में दरारें पड़ गईं। भूकंप का केंद्र प्रदेश से 33 किलोमीटर दूर बताया गया। क्षेत्र में दूरसंचार व यातायात सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं।

    स्थानीय नागरिक मामलों के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप-प्रभावित क्षेत्र में 700 से ज्यादा टेंट भेजे गए हैं। चश्मदीदों का कहना है कि भूकंप से सहमे लोग जान बचाने को घरों से भाग निकले और कड़ाके की ठंड के बावजूद कुछ लोगों ने रात अपनी कारों में बिताईं। क्षेत्र में रात्रि तापमान शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

    कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की प्रदेश समिति के प्रमुख डोंग जिनमिंग ने कहा कि प्रदेश के 90 फीसदी कच्चे घरों की मरम्मत कराई गई, जिससे आपदा से बचने में मदद मिली। चाइना अर्थक्वैक नेटवर्क्‍स सेंटर (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप के पहले झटके के चंद मिनटों बाद फिर से झटके महसूस किए गए।

    मेन्युआन प्रदेश के स्थानीय नागरिक मा वुलान्ग ने फोन पर समाचार एजेंसी को बताया, "भूकंप एक से दो मिनट तक रहा। इस दौरान थरथराने की आवाज हुई। अब सभी बाहर हैं।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 मरे
    लागोस, 21 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 लोगों की मौत हो चुकी है। 212 लोगों को इस वायरल बुखार से पीड़ित पाया गया।

    नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री इसाक अडेवोल ने देश की राजधानी अबुजा में मंगलवार को नेशनल काउंसिल ऑफ हेल्थ की आपात बैठक में इस महामारी का खुलासा किया।

    उन्होंने कहा कि बीमारी 17 राज्यों में फैल गई है। मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ राज्य इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी राज्यों को इसे एक खतरे के रूप में लेना चाहिए और इसकी रोकथाम के लिए उपाय करने चाहिए।

    लासा बुखार घातक बीमारी है, जो मुख्य रूप से पश्चिम अफ्रीका में फैलती है। यह घरों और खाद्य स्टोरों तक पहुंच जाने वाले चूहों के लार या मल से लोगों में फैलता है।

    इस बीमारी का सबसे पहले पता 1969 में नाइजीरिया के लासा शहर में चला था। कुछ इलाकों में लासा बुखार के लक्षण मलेरिया जैसे ही होते हैं।

    नाइजीरिया के प्रशासन ने बीमारी के रोकथाम को लेकर खुद को सक्षम बताया है। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों में इस बीमारी का पहले पता चल जाता है, उनके बचने की संभावना अधिक होती है।

    नाइजीरिया के 12 राज्यों में 2012 में इस बुखार से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने बीमारी की रोकथाम के लिए लासा फीवर रैपिड रेस्पांस कमेटी का गठन किया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • पिता का अवसाद भी आने वाली संतान के लिए खतरा
    लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मां के अवसाद और बच्चे के स्वास्थ्य में संबंध की बात लंबे समय से की जाती रही है। अब एक नए अध्ययन में पाया गया है कि पिता के अवसाद का भी होने वाली संतान के स्वास्थ्य पर असर होता है।

    अध्ययन के मुताबिक, पिता के अवसाद के कारण गर्भ में पल रहे शिशु का जन्म कई बार समय से पहले हो जाता है। यानी पिता के अवसादग्रस्त रहने से भी समय पूर्व प्रसव का जोखिम बना रहता है।

    स्वीडन की 'सेंटर फॉर हेल्थ इक्विटी स्टडीज' की डॉक्टर एंडर्स जर्न ने बताया, "हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि अवसाद से पीड़ित माता-पिता दोनों को ही संतान के अपरिपक्व जन्म के लिए जिम्मेदार माना जाना चाहिए और उनकी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की जांच होनी चाहिए।"

    पिता के द्वारा पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जर्न ने बताया, "साथी का अवसाद गर्भवती महिला के लिए अवसादग्रस्त होने की सबसे बड़ी वजह होती है, जिसके द्वारा संतान में समय से पहले जन्म लेने का खतरा बढ़ता है।"

    जर्न कहती हैं, "पिता के अवसादग्रस्त रहने से शुक्राणु की गुणवत्ता प्रभावित होती है। अवसादग्रस्त पिता के द्वारा संतान के डीएनए पर एपिजेनेटिक प्रभाव पड़ता है और उसका गर्भनाल का क्रियान्वयन भी बाधित होता है। हालांकि इलाज के द्वारा इस समस्या से निदान पाया जा सकता है।"

    अध्ययन के नतीजे पत्रिका 'बीजेओजी' में प्रकाशित हुए हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • चीनी फिल्म 'क्रॉसकरंट' बर्लिनेल में टक्कर देगी
    बर्लिन, 21 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की फिल्म 'क्रॉसकरंट' 66वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अन्य फिल्मों को टक्कर देगी। इस फिल्मोत्सव को 'बर्लिनेल' भी कहा जाता है।

    बुधवार को घोषणा की गई कि चीनी निर्देशक यांग चाओ निर्देशित 'क्रॉसकरंट' का वर्ल्ड प्रीमियर फरवरी में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में होगा।

    इस प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागी देशों व क्षेत्रों की 19 फिल्मों का वर्ल्ड प्रीमियर होना शामिल है।

    23 फिल्मों में से 18 पुरस्कार की दौड़ में हैं। इनमें जर्मन लेखिका व निर्देशिका ऐनी जोहरा बेरार्चाड की '24 वीक्स', स्विटजरलैंड के निर्देशक विनसेंट पेरेज की 'अलोन इन बर्लिन' और फिलिपीनो के स्वतंत्र फिल्मकार लाव डियाज की 'अ ललबाइ टू द सोरोफूल मिस्ट्री' गोल्डन व सिल्वर बीयर्स की दौड़ में होंगी

    66वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज 11 फरवरी को हॉलीवुड फिल्म 'हेल, सीजर!' से होगा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • 2015 में सर्वाधिक गर्म रही पृथ्वी : अमेरिकी एजेंसियां
    वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। वैश्विक तापमान पर नजर रखने वाली अमेरिका की दो प्रमुख एजेंसियों ने साल 2015 में पृथ्वी के सर्वाधिक गर्म रहने की बात कही है।

    इन एजेंसियों के मुताबिक, 1880 में जब से वैश्विक तापमान का आधुनिक रिकॉर्ड रखा जा रहा है, वर्ष 2015 सर्वाधिक गर्म साल रहा।

    अमेरिका के नेशनल ओशियन एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि साल 2015 में भूमि व समुद्री सतह का औसत वैश्विक तापमान 20वीं सदी के औसत से 0.90 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो 2014 के पूर्व रिकॉर्ड 0.16 प्रतिशत से अधिक है।

    वहीं, एक अन्य स्वतंत्र विश्लेषण में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने भी पाया कि 2015 सर्वाधिक गर्म साल रहा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • आईएमएफ के नए प्रमुख का चयन जल्द
    वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के नए प्रमुख के चयन की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। यह नियुक्ति क्रिस्टीन लेगार्ड के स्थान पर की जाएगी, जिनका आईएमएफ प्रमुख के रूप में कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त हो रहा है।

    आईएमएफ की घोषणा के अनुसार, इस पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू हो रही है, जो 10 फरवरी तक चलेगी। इसके बाद 24 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड इनमें से तीन उम्मीदवारों का चयन करेगा।

    उम्मीद की जा रही है कि आईएमएफ बोर्ड तीन मार्च तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, जिसके बाद आईएमएफ के नए प्रबंध निदेशक का कार्यकाल पांच मार्च से शुरू होगा।

    लेगार्ड ने पिछले साल कहा था कि वह दूसरे कार्यकाल में भी सेवा देने के लिए तैयार हैं। उनकी जगह लेने के लिए अब तक कोई भी दावेदार सामने नहीं आया है।

    फ्रांस की पूर्व वित्त मंत्री लेगार्ड ने आईएमएफ प्रमुख के रूप में 2011 में जिम्मेदारी संभाली थी। वह वाशिंगटन स्थित इस अंतर्राष्ट्रीय संस्था का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) होने का स्वांग और भारतीय मीडिया

एन के सिंह अपने को धर्म-निरपेक्ष होने अर्थात बौद्धिक ईमानदारी का ठप्पा लगवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं होती. अगर आपके नाम के अंत में सिंह, शुक्ला,...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...