BREAKING NEWS
मध्य प्रदेश में आसमान साफ, तेज धूप
दिल्ली में आंशिक बदली छाई
बिहार में हल्की बदली, बारिश के आसार
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट
बेकार पड़े सामानों से बनाए आकर्षक आभूषण
झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
निर्माण क्षेत्र की सूरत बदल सकता है 'ड्रेज्ड' मैटेरियल (आईएएनएस विशेष)
चीन के शेयर गिरावट के साथ खुले
भारतीय महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर : विशेषज्ञ
आईपीएल : दिल्ली की हैदराबाद पर आसान जीत (राउंडअप)

LIVE News

मध्य प्रदेश में आसमान साफ, तेज धूप

दिल्ली में आंशिक बदली छाई

बिहार में हल्की बदली, बारिश के आसार

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

बेकार पड़े सामानों से बनाए आकर्षक आभूषण

Subscribe to this RSS feed

भोपाल: 29 मार्च/ मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रदेश में संचालित सभी बोट क्लब पर पर्यटकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए समय समय पर लाइफ सेविंग एवं प्रथमिक उपचार (फस्ट एड) आदि का प्रशिक्षण बोट मेन, कर्मचारियों को दिया जाता है एवं प्रशिक्षित बोट मेन, कर्मचारियों का मॉंक ड्रिल कर टेस्ट लिया जाता है इसी क्रम में आज बोट क्लब भोपाल पर बोट मेन, कर्मचारियों का बड़ी झील के बीचों बीच मॉक ड्रिल कर लाइफ सेविंग का अभ्यास किया गया।

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसी को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा अपने बोट मेन, कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है एवं हर माह मॉक ड्रिल कर उनका टेस्ट भी लिया जाता है।

Published in पर्यटन

भोपाल: 26 मार्च/ मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन वर्ष 2015-16 में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में मध्यप्रदेश पर्यटन इतिहास व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार 26 मार्च को म०प्र० में बाघ संरक्षण का इतिहास विषय पर श्री आर० श्रीनिवास मूर्तिए आईएफएस का व्याख्यान होटल पलाश रेसीडेंसी भोपाल में आयोजित किया गया।

व्याख्यान में श्री मूर्ति ने मध्‍यप्रदेश के वन्‍यप्राणी बाघों का संरक्षण एवं संवर्धन आदि के विषय पर श्रोताओं को जानकारी प्रदान की श्री मूर्ति ने बताया कि भारत में मुगलकाल से लेकर अंग्रेजों के समय तक संभ्रांत वर्ग के आखेट के प्रायोजन के लिये बाघों का संरक्षण किया जाता था लेकिन पर्यावरण की दृष्टि से बाघ का वैज्ञानिक संवर्धन सन् 1963 के बाद ही शुरू हुआ जो अब तक जारी है। व्याख्यान में बाघ संरक्षण एवं प्रजनन की बहुत सी अनजानी जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि बाघों की मुख्या रूप से ८ प्रजातियॉ होती है जिनमें से बेन्‍गॉल ;रॉयल बेन्‍गॉल टाईगरद्धए साइबोरियनए साउथ.चायनाए इण्‍डो.चायनीज और सुमात्रा प्रजाति के बाघ अभी शेष है जबकि बालीए जावा आदि प्रजाति विलुप्त हो चुकी है ।

बाघ मुख्या रूप से भारतए बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाता है। श्री मूर्ति पन्‍ना राष्ट्रीय उद्यान में सेवारत रहे है और वहॉ बाघ संवर्धन में अहम भूमिका निभाई है । उन्होंने श्रोताओं से पन्‍ना टाईगर प्रोजेक्‍ट की सफलता की बातें साझा की ।

श्री मूर्ति पर्यावरण प्रेमीए फोटोग्राफर एवं फिल्‍मकार है । प्रदेश में घडि़याल की संख्‍या वृद्धि करवाने में उनका योगदान रहा है । उन्‍होने प्रकृति पर्यावरणसे जुड़ी पुस्‍तके लिखी है एवं फिल्‍म बनाई है । वे 1987 बैच के भारतीय वन सेवा ;के अधिकारी है ।

श्री मूर्ति क्ण्थ्ण्व्ण् के रूप में वन्‍य प्राणीए सामाजिक वनिकीए प्रोडक्‍शन एवं टेरिटोरियल में गुनाए पन्‍नाए कान्‍हाए सागरए उमरियाए मुरैना एवं ग्‍वालियर में सेवारत रहे  रहे है ।

व्याख्यान माला कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पर्यटन के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव तथा अपर प्रबंध संचालक श्रीमति तन्‍वी सुन्द्रियाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भोपाल नगर के गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे ।

Published in पर्यटन

भोपाल, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में इसी वर्ष अक्टूबर माह में तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 का आयोजन किया जाएगा। समिट में देश-दुनिया के दो हजार से ज्यादा निवेशकों के हिस्सा लेने की संभावना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

समिट 21 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने समिट की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह आयोजन व्यवस्थित और गरिमापूर्ण हो और इसकी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए चीन और कनाडा में रोड शो किए जाएंगे। इसके अलावा देश में भी सात रोड शो -दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरू, हैदराबाद और अहमदाबाद- होंगे। तीन दिवसीय समिट के दौरान एम़ एस़ एम़ ई़ संगोष्ठी भी होगी।

बयान के अनुसार, समिट में तीन से पांच देश सहभागी होंगे। समिट के दौरान निर्यात संवर्धन रणनीति, स्टार्ट-अप नीति, जी़ आई़ एस़ बेस्ड, औद्योगिक भू-आवंटन प्रणाली और ईज ऑफ डूईंग बिजनेस पर फैसले होंगे।

बयान में कहा गया है कि पिछले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान मिले 913 निवेश प्रस्तावों में 1,96,839 करोड़ रुपये के निवेश धरातल पर आए।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और मुख्य सचिव अन्टोनी डिसा व अपर मुख्य सचिव वित्त ए़ पी़ श्रीवास्तव सहित संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Published in पर्यटन
Friday, 12 February 2016 00:00

मप्र के हहनुवंतिया टापू पर जल महोत्सव शुरू

खंडवा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश को खंडवा जिले में इंदिरा सागर बांध के करीब विकसित किए गए पर्यटन स्थल हनुवंतिया टापू पर शुक्रवार को 10 दिवसीय जल महोत्सव शुरू हुआ। हनुवंतिया टापू से नजर आती पानी की हिलोरें और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी को गदगद कर दिया।

जल महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र के सस्टेनेबल विकास हमारी प्राथमिकता है। इसमें पर्यावरण को ध्यान में रखकर काम किया जाएगा। इतना ही नहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हनुवंतिया में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पर्यटन कैबिनेट बनाने और पर्यटन नीति में संशोधन करने के निर्णय लिए गए हैं।

समारोह में मौजूद केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि हनुवंतिया में प्राकृतिक सुंदरता और विपुल जलराशि को देखकर उन्हें आनंद मिला है। उन्होंने अपेक्षा की है कि अगली बार आने पर हनुवंतिया का नया स्वरूप उन्हें देखने को मिलेगा। यहां की सुंदरता अकल्पनीय है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

नायडू ने हनुवंतिया टूरिस्ट परिसर का अवलोकन किया। इस मौके पर अटोई कन्वेंशन के अवार्ड विजेताओं को सम्मानित किया गया।

महोत्सव में युवाओं को एडवेंचर टूरिज्म का प्रशिक्षण देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम एवं एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (अटोई) के बीच एमओयू भी हस्ताक्षरित हुआ। अटोई के पदाधिकारी अक्षय कुमार ने हनुवंतिया को देश का नया टूरिज्म डेस्टिनेशन बताया।

जल महोत्सव के लिए हनुवंतिया के पास बने टेंट नगर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगे ध्वज के साथ रोशनी भी की गई है। इसमें 120 स्विस कटेज भी बनाए गए हैं। आंतरिक वाहन व्यवस्था के लिए बैटरी चलित गोल्फ कार उपलब्ध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Published in पर्यटन
Read more...

भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में इंदिरा सागर के करीब बने हनुवंतिया टापू पर शुक्रवार 12 फरवरी से जल महोत्सव शुरू हो रहा है। यह ऐसा मौका होगा, जब सैलानियों को जल अटखेलियों के बीच 'जल पर्यटन' का आनंद हासिल करने का मौका मिलेगा।

पर्यटन विकास निगम ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केंद्रीय शहरी विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू दस दिवसीय जल महोत्सव का शुक्रवार को हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स स्थित टेंट नगर में शुभारंभ करेंगे।

राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रथम 'जल महोत्सव' 12 से 21 फरवरी तक इंदिरा सागर बांध के नजदीक हनुवंतिया पर किया जा रहा है। इससे पर्यटक वाटर टूरिज्म का लुत्फ उठा सकेंगे। जल महोत्सव के रोमांचकारी आयोजन से न केवल प्रदेश में पर्यटन के नए क्षेत्र खुल सकेंगे, बल्कि जल पर्यटन की दिशा में नई पहल भी शुरू हो जाएगी।

निगम की ओर से जानकारी दी गई कि इंदिरा सागर बांध एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित वाटर-बॉडी है। बांध का सौंदर्य प्रातिक रूप से निर्मित टापुओं ने और भी बढ़ा दिया है। बांध के बनने से बेक वाटर से प्रातिक रूप से अनुमानित 100 से अधिक टापू बन गए हैं। यहां हनुवंतिया टूरिस्ट कम्प्लेक्स विकसित किया गया है।

हनुवंतिया पर पर्यटन विकास निगम द्वारा कटेज, बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार कराए गए हैं। पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए निगम द्वारा लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण भी किया गया है। यहां वाटर-स्पोर्ट कम्प्लेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। पर्यटन परिसर में एक क्रूज सहित जल-परी, मोटर-बोट एवं वाटर स्कूटर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।

पर्यटन विकास निगम ने जल-महोत्सव में पर्यटकों की सहूलियत के लिये तकरीबन 120 टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया गया है। इसी स्थान पर सैलानियों को 'वाटर टूरिज्म' की सुविधा मिलेगी। जल महोत्सव के दौरान वाटर-स्पोर्ट, पैरासेलिंग, बैलगाड़ी दौड़, विंड सर्फि ग, हट एयर बलूनिंग, बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, पतंगबाजी, वॉलीबाल आदि स्पर्धा होगी। फूड एवं कट्र बाजार भी सजेगा। रोजाना शाम सात बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Published in पर्यटन

उज्जैन: 9 फरवरी/ मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री तपन भौमिक, ने आज शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के देहरी तीर्थ मेंं (जहां पार्वती एवं अजनाल नदी के संगम स्थल) पर भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर श्री भौमिक द्वारा देहरी तीर्थ में पर्यटन विकास निगम द्वारा एक सभागृह के निर्माण की घोषणा भी की गई।

इससे पूर्व श्री भौमिक ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान निगम की नव निर्मित इकाई उज्जैयनी एवं होटल क्षिप्रा रेसीडेन्सी के उन्नयन कार्यो का भी निरीक्षण करते हुए कार्यपालन यंत्री, को सम्पूर्ण निर्माण कार्य (जिनमें पंचकोशी यात्रा मार्ग के निर्माण कार्य भी शामिल है) को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

प्रवास के दौरान श्री भौमिक ने उज्जैन प्रेस क्लब के सदस्योंं से भी चर्चा कर उन्हें पर्यटन निगम द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यो एवं संचालित गतिविधियों की भी जानकारी दी।

Published in पर्यटन

भोपाल: 31 जनवरी/  मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तपन भौमिक द्वारा आज दिनांक 30 जनवरी को निगम के प्रबंध निदेशक श्री हरिरंजन राव एवं अपर प्रबंध संचालक श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल सहित निगम के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव द्वारा वर्तमान में संचालित सभी गतिविधियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी गई। श्री भौमिक ने निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्याें में तेजी लाने हेतु संबंधितों को निर्देशित भी किया।

इसके पश्चात निगम के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भौमिक का जोरदार स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में निगम मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री भौमिक द्वारा उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन की, पर्यटन के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान है, जो कि पर्यटन परिवार के परिश्रम एवं कुशल कार्यशैली का परिचायक है। हम सभी एक परिवार के रूप में अपनी संस्था के लिए सतत् कार्यरत् रहेंगे जिससे निगम सदैव प्रगति की ओर अग्रसर होकर पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश निगम मण्डल कर्मचारी संघ के प्रान्त अध्यक्ष श्री अजय श्रीवास्तव (नीलू) ने श्री भौमिक को शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि श्री भौमिक के सामाजिक तथा राजनीतिक अनुभवों से पर्यटन निगम निश्चित रूप से लाभान्वित होगा।

Published in पर्यटन

भोपाल: 27 जनवरी/ पर्यटन निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तपन भौमिक द्वारा आज पर्यटन निगम के भदभदा रोड स्थित मुख्यालय में जुलूस की शक्ल में पहुॅंचकर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव, अपर प्रबंध संचालक श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल द्वारा अध्यक्ष महोदय को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया साथ ही निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया। निगम के प्रबंध संचालक श्री राव द्वारा अध्यक्ष महोदय को निगम द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री भौमिक ने पर्यटन निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए प्रशंसा की तथा कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाऐं है तथा मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन नई ऊॅंचाईयों को प्राप्त करेगा एवं मध्यप्रदेश पर्यटन को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रयास किये जाएंगे।

इससे पूर्व पदभार ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश शासन के पर्यटन राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र पटवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि वर्ष 2015 में मध्यप्रदेश पर्यटन को 12 में से 6 राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त हुए है, आने वाले वर्षों में भी मध्यप्रदेश पर्यटन निरंतर प्रगति करेगा, अभी हाल ही में इन्दौर के राजबाड़ा में होल्कर राजवंश के इतिहास एवं देवी अहिल्या बाई के सुशासन पर आधारित ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम (साउण्ड एण्ड लाइट शो) का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया है, श्री पटवा ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तपन भौमिक जी के अनुभवों का लाभ मध्यप्रदेश पर्यटन को मिलेगा और हम सब मिलकर माननीय मुख्यमंत्री जी के स्वर्णिम मध्यप्रदेश के परिकल्पना को साकार करेंगे।

कार्यक्रम को भोपाल नगर के महापौर श्री आलोक शर्मा ने संबोधित करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भौमिक जी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों के बारे में उपस्थित जनसमूह को अवगत कराते हुए बताया कि वे एक कुशल संंगठक है तथा उनकी इस योग्यता का मध्यप्रदेश पर्यटन को भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के अंत में श्री भगवत शरण माथुर द्वारा श्री भौमिक को शुभकामनाऐं देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्री हीरेन्द्र सिंह शेखावत एवं श्री राजेश डोंगरे द्वारा पर्यटन निगम के संचालक मंडल के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर श्री पारस जैन, स्कूल शिक्षा मंत्री एवं श्री विजेश लूनावत, प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, विधायकगण श्री विश्वास सारंग, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री विष्णु खत्री, डॉ. मोहन यादव विधायक उज्जैन, डॉ हितेश वाजपेयी अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम, नगर निगम के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्रीमती उषा चतुर्वेदी, श्रीमती सीमा सिंह, विधायक खाते गॉव श्री आशीष शर्मा सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं जनसमूह उपस्थित रहे।

Published in पर्यटन

भोपाल: 27 जनवरी/ पर्यटन वर्ष 2015-16 के अवसर पर म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘‘मध्यप्रदेश पर्यटन इतिहास व्याख्यान माला’’ के अंतर्गत वानिकी विशेष श्री पी.एम.राजवाड़े का व्याख्यान आज दिनांक 27 जनवरी, 2016 बुधवार को होटल पलाश रेजीडेंसी, भोपाल में आयोजित किया गया। व्याख्यान में श्री राजवाड़े ने म.प्र. के वनों का प्राकृतिक महत्व, जीवन में वनों की आवश्यकता एवं उपयोगिता आदि वन से संबंधित इस विषय पर श्रोताओं को जानकारी प्रदान की।

श्री राजवाडे़ प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद से सन् 1999 में सेवा निवृत्त हुए। इनकी नियुक्ति की प्रथम पदस्थापना सन् 1956 में शिवपुरी जिले में हुई तथा सन् 1982 से 1985 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के बस्तर (वर्तमान छत्तीसगढ़) में सहायक मुख्य वन संरक्षक के रूप में भी अपनी सेवाऐं दी।
श्री राजवाड़े ने व्याख्यान के दौरान बताया कि सन् 1985 में उनकी सेवा अवधि के दौरान तात्कालीन प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी एवं तात्कालीन राष्ट्रपति श्री आर.वैंकटरमन द्वारा कान्हा नेशनल पार्क का भ्रमण किया गया जिसमें उनके द्वारा प्रदेश के वनों के प्राकृतिक सौदर्य एवं उनके संरक्षण की सराहना की गई। श्री राजवाड़े ने अपने जीवनकाल में मध्यप्रदेश में विभिन्न वन्य क्षेत्र में रहकर जो अनुभव प्राप्त किये उन्हें उपस्थित श्रोताओं के साथ बांटते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में अतुलनीय वन्य संपदा है साथ ही वनों की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है जहॉं हर प्रकार के जंगल पाये जाते है जिनमें रहने वाले विभिन्न वनवासी-आदिवासियों द्वारा न केवल वनों का संरक्षण किया जाता है बल्कि वन्य प्रणियों को भी संरक्षित किया जाता है।

मध्यप्रदेश के विभिन्न वन्य क्षेत्रों के आसपास जो अलग अलग जनजातियॉं एवं वनवासी निवासरत है उनका वनों के प्रति अत्यधिक लगाव है इसके साथ साथ वह वनांे के महत्व को भली भांति समझते है साथ ही वनों की उपज से उनका जीवन निर्वाह होता है तथा वह वनों में उपलब्ध संपूर्ण दुर्लभ औषधियों एवं जीवन दायिनी जड़ी बूटियों आदि की जानकारी भी रखते है जो कि मानव जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है।

व्याख्यान माला कार्यक्रम में पर्यटन निगम के प्रबंध संचालक श्री हरिरंजन राव तथा अपर प्रबंध संचालक श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भोपाल नगर की गणमान्य हस्तियॉं भी उपस्थित थी। पलाश रेजीडेंसी के ‘‘विचार सभागार’’ में श्रोताओं की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि मध्यप्रदेश में स्थित वनों से रूबरू होने की भोपाल के नागरिकों में असीमित उत्कंठा है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर म.प्र. पर्यटन द्वारा व्याख्यान कर्ता श्री पी.एम.राजवाड़े सहित समस्त श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Published in पर्यटन
Sunday, 24 January 2016 00:00

लहरों पर लिया डिनर का मजा.......

भोपाल: 24 जनवरी/ मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से 22 जनवरी से पर्यटकों को एक नई सौगात की शुरूआत की गई। अब बडे तालाब स्थित बोट क्लब पर निगम की ओर से संचालित लेक प्रिंसेस क्रूज पर पर्यटक सप्ताह के तीन दिन लाइव म्युजिक के साथ बुफे डिनर का लुत्फ उठा सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार (वीकेण्ड) पर रात्रि 8 से 10 बजे तक पर्यटक परिवार एवं दोस्तों के साथ लहरों के बीच यहां आ सकते हैं।

इसी तारतम्य में शुक्रवार को मुम्बई से आये हुए पयर्टकों के एक ग्रुप ने लहरों के बीचों बीच कू्रज पर लाइव म्यूजिक के साथ बुफे डिनर का स्वाद लिया। इस मौके पर पर्यटकोें ने मध्यप्रदेश पर्यटन की इस अनूठी पहल की सराहना की। पर्यटकों ने बताया कि उनके लिए यह एक यादगार लम्हा है। उन्होंने निगम द्वारा प्रदाय सुविधाओं की प्रशंसा भी की।

मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा यह पैकेज पर्यटकों के विशेष अनुरोध पर तैयार किया गया है जिसमें वह परिवार एवं दोस्त आदि मिलकर अधिकतम 40 तथा न्यूनतम 25 सदस्यों के साथ मैरिज एनीवर्सरी, बर्थडे एवं किटी पार्टी एवं अन्य पार्टी सेलीब्रेट कर सकते है। साथ ही रू 850 (प्रति व्यक्ति) कपल, फैमिली एवं दोस्तों के साथ इसे इन्जॉय किया जा सकता है।

इस पैकेज की बुकिंग दिनांक 22 जनवरी 2016 से प्रारंभ हो गई है एवं अधिक जानकारी हेतु फोन नम्बर 0755 3295043, 2661523 तथा मोबाइल नम्बर 9424796765 पर संपर्क किया जा सकता है।

Published in पर्यटन
Read more...
  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • »
  • End
Page 1 of 8

खरी बात

परीक्षा परिणाम: बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर मनोवैज्ञानिक से तुरंत संपर्क कीजिये

परीक्षा परिणाम: बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर मनोवैज्ञानिक से तुरंत संपर्क कीजिये

स्मिता कुमारी शैक्षणिक परीक्षाएँ केवल एक दीया है जिससे हम अपने जीवन को रौशन करते हैं ।इसके एक बार नहीं जलने से जिंदगी भर के लिए अँधेरा नहीं होता,हमें दुबारा...

आधी दुनिया

पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र

हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...

जीवनशैली

जंक फूड से दूर रखने बच्चों के सामने रखें स्वास्थ्यवर्धक विकल्प

न्यूयॉर्क, 8 मई (आईएएनएस)। क्या आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पोषक आहार का ज्यादा सेवन करे और जंक फूड कम खाए? शोधकर्ताओं ने इसके लिए बच्चों के सामने स्वास्थ्यवर्धक...