JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
सीरिया : हवाई हमलों में 40 नागरिकों की मौत
दिल्ली : पुलिस अधिकारी ने महिला, खुद को गोली मारी, मौत (लीड-1)
मप्र : नेपाली परिचय सम्मेलन में 200 युवक-युवतियों की हिस्सेदारी
सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रामाराव का निधन
स्टार्ट-अप इंडिया युवाओं के लिए नवजीवन का द्वार : रूडी

LIVE News

सीरिया : हवाई हमलों में 40 नागरिकों की मौत

दिल्ली : पुलिस अधिकारी ने महिला, खुद को गोली मारी, मौत (लीड-1)

मप्र : नेपाली परिचय सम्मेलन में 200 युवक-युवतियों की हिस्सेदारी

गुजराती साहित्यकार रघुवीर चौधरी को 51वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। साहित्य क्षेत्र का प्रतिष्ठित 51वां भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रख्यात गुजराती उपन्यासकार, कवि और आलोचक रघुवीर चौधरी को दिया जाएगा। हिंदी साहित्य के नामचीन समालोचक प्रो. नामवर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में ज्ञानपीठ चयन समिति ने इसकी घोषणा की।

वर्ष 1938 में जन्मे रघुवीर चौधरी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गुजराती साहित्य में अपनी खास जगह बनाई है और उनके साहित्य पर गोवर्धनराम त्रिपाठी, काका कालेलकर, सुरेश जोशी, प्रो. रामदरश मिश्र और प्रो.जी.एन. डिकी का प्रभाव दिखता है।

गांधीवादी और आधुनिक गुजराती साहित्य जगत में विख्यात चौधरी का काव्य विचारों की गहराई का बोध कराता है। हालांकि उनकी पहली पसंद काव्य ही है, लेकिन उन्होंने उपन्यासों में भी लगातार गोते लगाए हैं।

मानव जीवन की क्रियाशीलता में उनका विश्वास दिनोंदिन बलवती हुआ जो उनके तीन उपन्यासों 'अमृता', 'वेणु वत्सला' और 'उप्रवास कथात्रयी' में दिखाई देता है।

उनकी रचना 'उप्रवास कथात्रयी' के लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें कई अन्य पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है, जिनमें काव्य के लिए कुमार चंद्रक, उमा स्नेहरश्मि पुरस्कार और रचानात्मक लेखन के लिए रंजीतराम स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से सौहार्द संस्थान आदि भी शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • जुर्गाम मेंहदी को नहीं पकड़ पाई महाराष्ट्र पुलिस
    अम्बेडकर नगर, 17 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। अंडरवर्ड डॉन जफर खान सुपारी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी जुर्गाम मेंहदी को दूसरी बार पकड़ने आई महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। हालांकि टीम ने उसके संभावित सभी ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

    पुलिस टीम आरोपी के घर पहुंची तो उसकी पत्नी ने कहा कि वह एक मुकदमे के सिलसिले में मुम्बई में है।

    जिले के हंसवर थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी जुर्गाम मेंहदी को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र के कुर्ला से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंस्पेक्टर क्राइम आनन्द मुदलिया के नेतृत्व में जुर्गाम मेंहदी के घर पर छापेमारी की।

    आरोप है कि जुर्गाम मेंहदी ने अंडरवर्ड डान जफर सुपारी को मारने के लिए विगत दिनों सुपारी दी थी। यह वही जुर्गाम मेंहदी है जिसके ऊपर विगत कुछ दिन पहले प्राण घातक हमला भी हुआ था।

    क्राइम ब्रांच की टीम में सब इंस्पेक्टर कदम, कांस्टेबल गायकवाड पुलिस नायक वेद नायक, भरत शामिल थे।

    उल्लेखनीय है कि जफर सुपारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुम्बई पुलिस ने पहले से चार लोगों को पकड़ रखा है और उसे जुर्गाम मेंहदी की तलाश है।

    गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान जुर्गाम मेंहदी को पकड़ने के लिए आई महाराष्ट्र पुलिस को उस वक्त निराशा हाथ लगी थी जब ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया था, क्योंकि जुर्गाम मेंहदी की पत्नी जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रही थी, जिसकी बागडोर स्वयं जुर्गाम मेंहदी ने संभाल रखी थी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र : सांड ने ली नेत्रहीन युवक की जान
    झांसी, 17 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुंदेलखण्ड के उरई जनपद में शहर कोतवाली इलाके में रहने वाले एक नेत्रहीन युवक को सांड ने घायल कर दिया। घायलवस्था में उसे इलाज के लिए यहां मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    जनपद उरई के शहर कोतवाली अन्तर्गत ग्राम मड़ोरा निवासी 30 वर्षीय पप्पू पुत्र सुम्मेर जन्म से नेत्रहीन थे। वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गांव का एक पागल सांड वहां पहुंचा और पप्पू को घायल कर दिया।

    ग्रामीणों ने यह देख किसी प्रकार सांड को वहां से भगाया और पप्पू को घायलावस्था में उपचार के लिए नजदीक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे झांसी मेडिकल कालेज स्थानांतरित कर दिया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली : पुलिस अधिकारी ने महिला, खुद को गोली मारी, मौत (लीड-1)
    नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने यहां रविवार को अपनी सर्विस रिवाल्वर से एक विवाहित महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।

    उपनिरीक्षक विजेंद्र बिश्नोई की बाद में अखिल भारतीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में यहां मौत हो गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि उपनिरीक्षक बिश्नोई निक्की चौहान (27) नामक महिला से मिलने दोपहर के आसपास द्वारका सेक्टर-चार में एक पार्क में गया था, जहां दोनों के बीच बहस हुई। उसके बाद विजेंद्र ने महिला पर तीन गोलियां दागी और बाद में उसने खुद को गोली मार ली।

    महिला पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर की निवासी थी।

    महिला को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। विजेंद्र को एम्स ले जाया गया, जहां उसने शाम को दम तोड़ दिया।

    जानकार सूत्रों के अनुसार, निक्की एक साप्ताहिक समाचार पत्र से जुड़ी हुई थी और विजेंद्र के संपर्क में उस समय आई थी, जब वह कुछ वर्ष पहले उत्तम नगर पुलिस थाने में तैनात था।

    कथित तौर पर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था, लेकिन बाद में दोनों ने किसी और से शादी कर ली।

    पुलिस के अनुसार, विजेंद्र (30) किसी निजी समस्या में फंसा हुआ था और पिछले 15 दिनों से ड्यूटी पर नहीं था। विभाग ने बगैर सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के लिए उसे एक नोटिस जारी किया था।

    राजस्थान की एक अदालत में उसके खिलाफ वैवाहिक विवाद से संबंधित एक मामला लंबित था।

    पुलिस ने कहा कि शनिवार को उसने पश्चिम दिल्ली के रनहौला पुलिस थाने में ड्यूटी जॉइन कर ली और उसे उसका सर्विस रिवाल्वर मिल गया।

    सूत्रों ने कहा कि महिला कथित तौर पर पुलिसकर्मी से रुपये की मांग कर रही थी, और रुपये न देने पर उसने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • मप्र : नेपाली परिचय सम्मेलन में 200 युवक-युवतियों की हिस्सेदारी
    भोपाल, 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नेपाली समाज का देश का पहला युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए विवाह योग्य 200 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।

    सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, नागपुर, इंदौर, पुणे, सागर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, देवास, रायसेन सहित विभिन्न शहरों से युवक-युवतियां पहुंचे थे।

    श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज की ओर से जानकारी दी गई कि गोविंदपुरा क्षेत्र में स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से आए 200 से अधिक विवाह योग्य युवक-युवतियों ने मंच से अपना परिचय देते हुए भावी जीवनसाथी के बारे में बेबाक राय रखी।

    राज्य सरकार के गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने समाज की स्मारिका का विमोचन करते हुए कहा कि यह सम्मेलन भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंध को और प्रगाढ़ बनाएगा।

    विधायक, विश्वास सारंग एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्य शशि सिन्हा ने समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

    इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष लीलामणि पाण्डे, दिवाकर आर्याल, डोलराज भंडारी, पूर्व अध्यक्ष डोलराज गैरे सहित समाज के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रामाराव का निधन

    हैदराबाद, 17 जनवरी (आईएएनएस)। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वी. रामाराव का यहां रविवार को निधन हो गया। 81 वर्षीय रामाराव लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    पूर्व जनसंघ नेता, राव 2002 से 2007 तक सिक्किम के राज्यपाल थे। आंध्र के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में जन्मे रामाराव पेशे से वकील थे और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वकालत करते थे।

    वह 1956 में जनसंघ में शामिल हुए थे। कई श्रमिक संगठनों के वह सदस्य रह चुके थे। 1966 में वह आंध्र विधान परिषद के लिए चुने गए। 1972, 1978 और 1984 में भी विधान परिषद के लिए चुने गए थे। राव ने 1993 से 2001 तक आंध्र प्रदेश की भाजपा इकाई के अध्यक्ष की भूमिका निभाई थी।

    केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • कोच्चि स्मार्ट शहर का अगले महीने उद्घाटन
    दुबई/कोच्चि, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कोच्चि स्मार्ट शहर के प्रथम चरण का अगले महीने उद्घाटन होगा। परियोजना के निदेशक मंडल की रविवार को दुबई में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

    केरल के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री पी.के. कुन्हलिकुट्टी के मुताबिक, तिथि अगले सप्ताह तय की जाएगी, जब संयुक्त अरब अमीरात से पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का नाम तैयार हो जाएगा।

    मंत्री ने संयुक्त उपक्रम साझेदार दुबई होल्डिंग्स से वार्ता करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल की अगुआई की थी।

    प्रथम चरण में 6.5 लाख वर्ग फुट का एक भवन बनाया जाएगा। मंत्री के मुताबिक, 25 नई कंपनियों ने कार्यालय आरक्षित कर लिया है।

    उद्घाटन के साथ ही दूसरे चरण के 47 लाख वर्ग फुट के भवन का भी शिलान्यास होगा।

    उद्घाटन समारोह के आयोजक यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मक्तू म के भी शरीक कराने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुबई के बादशाह हैं।

    यह परियोजना कोच्चि में 246 एकड़ भूखंड पर तैयार हो रही है। सर्व प्रथम 2004 में मुख्यमंत्री ओमन चांडी के प्रथम कार्यकाल में इसका प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके कार्यान्वयन में देरी हो गई। आखिरकार 2014 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो सका।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...