JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
चीन की व्यक्तिगत आय 7.4 प्रतिशत बढ़ी
दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान
दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे
पूर्वी फ्रांस में हिमस्खलन, 5 सैनिकों की मौत
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती
जिनपिंग 3 देशों के दौरे पर रवाना
ताइवान में भूकंप के झटके
उप्र में हल्की बारिश, गलन बढ़ी

LIVE News

चीन की व्यक्तिगत आय 7.4 प्रतिशत बढ़ी

दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान

दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे

पूर्वी फ्रांस में हिमस्खलन, 5 सैनिकों की मौत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती

कोच्चि स्मार्ट शहर का अगले महीने उद्घाटन

दुबई/कोच्चि, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कोच्चि स्मार्ट शहर के प्रथम चरण का अगले महीने उद्घाटन होगा। परियोजना के निदेशक मंडल की रविवार को दुबई में हुई बैठक में यह फैसला किया गया।

केरल के सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री पी.के. कुन्हलिकुट्टी के मुताबिक, तिथि अगले सप्ताह तय की जाएगी, जब संयुक्त अरब अमीरात से पहुंचने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का नाम तैयार हो जाएगा।

मंत्री ने संयुक्त उपक्रम साझेदार दुबई होल्डिंग्स से वार्ता करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल की अगुआई की थी।

प्रथम चरण में 6.5 लाख वर्ग फुट का एक भवन बनाया जाएगा। मंत्री के मुताबिक, 25 नई कंपनियों ने कार्यालय आरक्षित कर लिया है।

उद्घाटन के साथ ही दूसरे चरण के 47 लाख वर्ग फुट के भवन का भी शिलान्यास होगा।

उद्घाटन समारोह के आयोजक यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मक्तू म के भी शरीक कराने की कोशिश कर रहे हैं, जो दुबई के बादशाह हैं।

यह परियोजना कोच्चि में 246 एकड़ भूखंड पर तैयार हो रही है। सर्व प्रथम 2004 में मुख्यमंत्री ओमन चांडी के प्रथम कार्यकाल में इसका प्रस्ताव आया था, लेकिन इसके कार्यान्वयन में देरी हो गई। आखिरकार 2014 में इसका निर्माण कार्य शुरू हो सका।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मध्य प्रदेश में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
    भोपाल, 19 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान मावठा गिरने से (ठंड में होने वाली बारिश) मंगलवार सुबह ठिठुरन बढ़ गई। कोहरे का भी असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने व शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

    राज्य में मंगलवार सुबह ठिठुरन और कोहरे का असर रहा। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिसने किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है, क्योंकि यह मावठा खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

    मौसम में आए इस बदलाव की वजह जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना और अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बताई गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

    राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री, इंदौर में 14.5 डिग्री, ग्वालियर में11 डिग्री और जबलपुर में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, इंदौर में 26.4 डिग्री, ग्वालियर में 20 डिग्री और जबलपुर में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दलित छात्र की आत्महत्या 'लोकतंत्र की हत्या' : केजरीवाल
    नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दलित छात्र की आत्महत्या के मामले को 'लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की हत्या' करार दिया।

    केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा, "यह आत्महत्या नहीं है। यह हत्या है। यह लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की हत्या है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को मंत्रियों को निलंबित करना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए।"

    मुख्यमंत्री ने अन्य ट्वीट में कहा, "दलितों का उत्थान मोदी सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है। इसके बावजूद मोदीजी के मंत्रियों ने पांच दलित छात्रों को बहिष्कृत व निष्कासित किया।"

    उल्लेखनीय है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और समाज अध्ययन विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित वेमुला (28) ने रविवार रात विवि छात्रावास के एक कमरे में खुदकुशी कर ली थी।

    पिछले साल अगस्त में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी)के कार्यकर्ताओं से हुई झड़प के कारण रोहित सहित अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एएसए) से संबद्ध पांच दलित छात्रों को निलंबित कर छात्रावास से निकाल दिया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में कोहरा, आंशिक बदली छाने का अनुमान
    नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बादल छाएंगे। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 300 मीटर थी और इसी समय वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

    दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    उत्तरी रेलवे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और आसपास घना कोहरा होने की वजह से 14 ट्रेनें निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं। हालांकि किसी भी ट्रेन को रद्द या उसके समय में फेरबदल नहीं किया गया है।

    दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम छह डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दलित छात्र खुदकुशी मामला : राहुल विवि आएंगे
    हैदराबाद, 19 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित छात्र के खुदकुशी मामले में सियासत गर्माती दिख रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को विवि का दौरा करेंगे।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष विशेष विमान से बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि राहुल विद्यार्थियों से मिलेंगे।

    उल्लेखनीय है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी के छात्र रोहित वेमुला ने रविवार को छात्रावास स्थित अपने कमरे में खुदकुशी कर ली। इसके विरोध में विवि में विरोध-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का आरोप है कि रोहित ने यह कदम उसके साथ हुए भेदभाव व सामाजिक बहिष्कार की वजह से उठाया।

    विद्यार्थियों ने कहा कि रोहित व चार अन्य विद्यार्थियों का विवि के अधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया था।

    अंबेडकर स्टूडेंट एसोसिएशन (एएसए) के इन पांचों विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं के साथ हुए उनके झगड़े के बाद निलंबित और बाद में छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया था।

    एएसए का आरोप है कि केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को घटना के बाबत एक पत्र लिखा था, जिसके बाद पांचों छात्रों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने सोमवार को दत्तात्रेय, विवि के कुलपति अप्पा राव और दो भाजपा नेताओं के खिलाफ दलित छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • इस बार आम फलेगा कम, बिकेगा महंगा

    अजीत कुमार शर्मा
    रायपुर, 19 जनवरी (आईएएनएस)। इस वर्ष जनवरी का महीना बीतने को है, लेकिन आम के पेड़ में अब तक बौर नहीं लगे हैं। इस कारण इस वर्ष आम के कम उत्पादन की संभावना है। आम फलेगा कम, तो लाजिमी है, काफी महंगा बिकेगा।

    नर्सरी विशेषज्ञों की मानें तो आम के पेड़ पर फल का उत्पाद सीएन (कार्बोहाइड्रेट और नाइट्रोजन) अनुपात से तय होता है। इस वर्ष 'एन' अनुपात सक्रिय होने से आम उत्पादन की संभावना कम है और 'सी' अनुपात सुसुप्तावस्था में है, ऐसे में पेड़ पर फल व फूल के लिए अनुकूल प्रक्रिया नहीं चल रही है।

    रायपुर के सहायक उद्यानिकी अधिकारी वी.के. गौतम और उद्यान अधीक्षक डी.एस. कुशवाहा ने बताया कि आम के वृक्ष में फलों का लगना और पेड़ का विकास सीएन अनुपात से तय होती है। पिछले वर्ष 'सी' अनुपात सक्रिय होने से आम का उत्पादन अच्छा हुआ था, लेकिन इस वर्ष 'एन' अनुपात सक्रिय है, जिससे पेड़ों पर बौर नहीं दिख रहा है।

    उन्होंने बताया कि कार्बोहाइड्रेट जिस वर्ष सक्रिय होते हैं, उस वर्ष फूल और फल के लिए प्रक्रिया तेजी से होता है। यह प्रक्रिया इस वर्ष पेड़ पर दिखाई नहीं दे रही है। 'सी' अनुपात सुसुप्तावस्था में है, जबकि 'एन' अनुपात सक्रिय है, जिससे पेड़ में वनस्पति विकास तो हो रहा है, लेकिन फूल नहीं फूट रहे हैं। यही वजह है कि इस साल आम के पेड़ों में फल के उत्पादन कम होने की संभावना है।

    छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बेंद्रानवा गांव में उद्यानिकी विभाग में आम की नर्सरी है। यहां आम के 24 तरह के पेड़ हैं। अधिकांश पेड़ों में इस वर्ष अब तक बौर नहीं लगा है। इस वजह से नर्सरी विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि इस वर्ष आम का उत्पादन कम होगा।

    वहीं आम की नर्सरी लगाने वाले सलीम रोकड़िया, अशोक पवार व इंदल सिंह ने बताया कि इस वर्ष उनके भी आम के पेड़ों में अब तक बौर नहीं लगा है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र में हल्की बारिश, गलन बढ़ी

    लखनऊ, 19 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। बारिश ने गलन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

    उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर हल्की बारिश होगी। वातावरण में नमी बढ़ने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

    लखनऊ के अलावा मंगलवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, कानपुर में 5 डिग्री, गोरखपुर में 4.6 डिग्री, इलाहाबाद में छह डिग्री और झांसी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

'इंक अटैक' सस्ती लोकप्रियता, सुरक्षा पर भारी

अब स्याही फेंकना अहिंसक तरीके से अपनी बात कहने का माध्यम बनता जा रहा है या फिर एक अपरंपरागत तरीके से सोशल मीडिया, समाचार चैनलों के इस दौर में चर्चित...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...