JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
सेंसेक्स, निफ्टी में 6 फीसदी से अधिक तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)
रियो ओलम्पिक आयोजकों के लिए खतरा नहीं है जीका
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में (राउंडअप)
महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल से मुलाकात (लीड-1)
हरियाणा : कुश्ती के लिए 1 करोड़ का इनाम
प्रधानमंत्री ने 'सेतु भारतम' योजना का शुभारंभ किया
एशिया कप : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया (लीड-1)
उप्र : दुष्कर्म पीड़िता ने राज्य महिला आयोग से लगाई गुहार
उप्र सरकार सुन्नियों की जमीन लेकर दिखाए : मौलाना जव्वाद

LIVE News

सेंसेक्स, निफ्टी में 6 फीसदी से अधिक तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

रियो ओलम्पिक आयोजकों के लिए खतरा नहीं है जीका

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई में (राउंडअप)

महबूबा मुफ्ती ने की राज्यपाल से मुलाकात (लीड-1)

हरियाणा : कुश्ती के लिए 1 करोड़ का इनाम

एशिया कप : भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया

मीरपुर (ढाका), 3 मार्च (आईएएनएस)। शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेल गए एशिया कप के नौवें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को नौ विकेट से हरा दिया। यूएई द्वारा दिए गए 82 रनों के छोटे से लक्ष्य को भारत ने 10.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए थे।

छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली। रोहित शर्मा (39) और शिखर धवन (नाबाद 16) ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। रोहित को कादिर अहमद ने आउट किया

इसके बाद आए युवराज सिंह (नाबाद 25) ने धवन के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • रियो ओलम्पिक आयोजकों के लिए खतरा नहीं है जीका
    लंदन, 5 मार्च (आईएएनएस)। लियो ओलम्पिक आयोजन समिति के प्रमुख कार्लोस अर्थर नुजमान ने कहा है कि भले ही जीका वायरस दुनिया भर के लिए समस्या बना हुआ है लेकिन ब्राजील ने इससे निपटने के उपाय कर लिए हैं।

    नुजमान के मुताबिक जीका को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। निजमान ने कहा कि ब्राजील ने इसे लेकर पहले ही कदम उठा लिए हैं।

    निजमान ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जीका से विशेष तौर पर निपटने को कहा है।

    आयोजन समिति प्रमुख ने कहा कि सभी बातों पर ध्यान देते हुए वह बस यही कहना चाहेंगे कि ब्राजील में रियो ओलम्पिक के दौरान हालात नियंत्रण में रहेंगे।

    ब्राजील जीका से बुरी तरह प्रभावित है। यह वायरस दक्षिण अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र के 30 देशों में पैर पसार चुका है। साथ ही अब इसके दुनिया के बाकी देशों में फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • हरियाणा : कुश्ती के लिए 1 करोड़ का इनाम
    चंडीगढ़, 4 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा सरकार ने कुश्ती में अब तक की सबसे ज्यादा इनामी राशि की घोषणा करते हुए प्रदेश में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता की इनामी राशि एक करोड़ करने की घोषणा की है।

    हरियाणा सरकार में खेल मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा, "शहिद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की याद में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता 'भारत केसरी दंगल' की इनामी राशि एक करोड़ रुपये होगी, वहीं उपविजेता को 50 लाख रुपये, और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 25 लाख रुपये इनामी राशि दी जाएगी जोकि अभी तक की सबसे अधिक इनामी राशि है।"

    कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गुडगांव के ताउ देवीलाल स्टेडियम में 21 मार्च से 23 मार्च के बीच किया जाएगा।

    विज ने कहा, "हरियाणा में पहली बार इस तरह की किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक प्रतियोगिता है।"

    उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का फाइनल 23 मार्च को भगत सिंह के शहीद दिवस पर किया जाएगा।

    विज ने बताया, "पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 25 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।"

    इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी की न्यूनतम आयु सीमा एक जनवरी 2016 तक 17 साल होनी चाहिए। खिलाड़ी का वजन 80 किलोग्राम होना चाहिए। इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पिछले तीन सालों में फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन श्रेणी की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हों।

    विज ने कहा कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में भारतीय कुश्ती महासंघ द्वारा मान्यता प्राप्त हरियाण केसरी और हिन्द केसरी, सभी राज्यों की राज्य स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, राष्ट्रीय खेलों और सेना की प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। सर्विस खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, रेलवे की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ी, अखिल भारतीय अंतरविश्वद्यिालय प्रतियोगिता में खेलने वाले खिलाड़ी और भिन्न तरह के पुलिस बल के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • एशिया कप : पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया (लीड-1)
    मीरपुर (ढाका), 4 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में मौजूदा चैम्पियन श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। यह पाकिस्तान की दूसरी जीत है जबकि श्रीलंका को तीसरी हार मिली है।

    सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 74) और कप्तान दिनेश चांडीमल (58) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से श्रीलंका ने पाकिस्तान को 151 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने 19.2 ओवरो में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    पाकिस्तान की ओर से उमर अकमल ने सबसे अधिक 48 रन बनाए। 37 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाने वाले अकमल 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए।

    इसकेअलावा शरजील खान ने 31 और सरफराज अहमदज ने 38 रन बनाए। शोएब मलिक 13 रनों पर नाबाद लौटे। मलिक और अकमल ने चौथे विकेट लिए 37 गेंदों पर 56 रन जोड़े।

    पाकिस्तान को राउंड रोबिन लीग में भारत और बांग्लादेश के हाथों हार मिली है जबकि उसने श्रीलंका और यूएई को हराया है। दूसरी ओर, श्रीलंका सिर्फ यूएई को हरा सका। उसे भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश से हार मिली।

    इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीत कर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। है। श्रीलंका ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।

    श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। पारी की शुरुआत करने आए दिलशान और चांडीमल ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। दोनों ने 14.1 ओवर में 7.76 की औसत से ये रन जोड़े।

    इस साझेदारी को वहाब रियाज ने तोड़ा। उन्होंने चांडीमल को शरजील खान के हाथों कैच करा कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई। चांडीमल ने अपनी पारी में 49 गेंदे खेलते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया।

    चांडिमल के आउट होने के बाद श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज दिलशान का साथ नहीं दे सका। शेहन जयसूर्या (4), चमारा कापुगेदरा (2), दासुन सनाका (0) जल्द ही पवेलियन लौटे। मिलिंदा श्रीवर्धने चार रन पर दिलशान के साथ नाबाद पवेलियन लौटे।

    जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के कारण श्रीलंका अच्छी शुरुआत को बड़े लक्ष्य में नहीं बदल पाई। दिलशान ने अपनी पारी में 56 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्का लगाया।

    पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद इरफान ने दो विकेट लिए। रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 180 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
    हो ची मिन्ह सिटी, 4 मार्च (आईएएनएस)। वियतनाम शतरंज संघ ने शुक्रवार को कहा कि यहां आठ से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले एचडीबैंक कप इंटरनेशनल ओपन चेस चैम्पियनशिप में 180 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस चैम्पियनशिप की कुल पुरस्कार राशि 40,000 डॉलर है, जिसमें प्रथम पुरस्कार राशि 13,000 डॉलर है।

    यह सभी प्रतिभागी चीन, हंगरी, रूस, अजरबैजान, चेक गणराज्य, स्विट्जरलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर और म्यांमार सहित 16 देशों और क्षेत्रों इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आएंगे।

    संघ ने कहा कि चीन के ग्रैंडमास्टर वांग हाओ और नी हुआ, वियतनाम के ग्रैंडमास्टर कुआंग लिएम और नगुयेन नगोक तुरोंग सोन, चेक गणराज्य के ग्रैंडमास्टर विक्तोर लांजनिका इस खिताब के मुख्य दावेदारों में शामिल हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • फुटबाल : विश्व कप क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम की घोषणा
    रियो डी जनेरियो, 4 मार्च (आईएएनएस)। ब्राजील की फुटबाल टीम के मुख्य कोच डूंगा ने 2018 फीफा विश्व कप के लिए होने वाले दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।

    ब्राजील को आने वाले दिनों में उरुग्वे और पराग्वे के साथ दो क्वालीफाईंग मैच खेलने हैं।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, टीम में जिल और रेनातो अगस्तो को शामिल किया गया है। बीते महीने दोनों खिलाड़ियों ने चीन के फुटबाल क्लबों के साथ करार किया था।

    इसके अलावा डूंगा ने अधिकांश उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जाहिर किया है, जो नवम्बर में अर्जेटीना और पेरू के खिलाफ खेले थे। अर्जेटीना के खिलाफ ब्राजील का मैच ड्रा रहा था लेकिन पेरू के खिलाफ उसे जीत मिली थी।

    टीम के नए सदस्यों में गोलकीपर डिएगो अल्वेस और मार्सेलो ग्रोहे, लेफ्ट बैक अलेक्स सांद्रो और मिडफील्डर फिलिप कोंतिनहो शामिल हैं।

    ब्राजील को 25 मार्च को रेसीफ में उरुग्वे से भिड़ना है और फिर 29 मार्च को उसे आसुनसियोन में पराग्वे के खिलाफ खेलना है।

    अभी ब्राजील के खाते में सात अंक हैं और वह दक्षिण अमेरिकी क्वालीफायर्स तालिका में तीसरे स्थान पर है। वेनेजुएला पहले और पेरू दूसरे स्थान पर है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • विश्व टेटे : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
    कुआलालंपुर, 4 मार्च (आईएएनएस)। भारत की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने विश्व चैम्पियनशिप (सेकेंड डिवीजन) में नाइजीरिया को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

    भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में मिस्र से भिड़ेगी जिसने प्युतरे रिको को 3-2 से हराया। भारत ने गुरुवार को मुख्य ड्रॉ के पहले दौर में हंगरी को 3-1 से हराया था।

    पुरुषों के नक्शे कदम पर चलते हुए महिला टीम ने भी सेकेंड डिवीजन क्वार्टर फाइनल में प्युतरे रिको को 3-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला सर्बिया से होगा।

    नाइजीरिया के साथ मुकाबले में सौम्यजीत घोष और हरमीत सिंह को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद अचंत शरथ कमल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम को बराबरी कराई। शरथ ने नाइजीरिया के शीर्ष खिलाड़ी कादरी अरुना को हारया।

    भारत ग्रुप एफ मुकाबले में नाइजीरिया से 0-3 से हार गया था। कादरी ने पहले मैच में सौम्यजीत को 3-2 से हराया। इसके बाद रिवर्स मुकाबले में पहला गेम हारने के बाद शरथ ने वापसी की और कादरी को 8-11, 11-8, 11-3, 11-9 से मात दी।

    इससे पहले शरथ ने अपने मुकाबले में सेगुन टोरिओला को 11-3, 13-11, 9-11, 11-5 से मात दी। सौम्यजीत ने भी सेगुन को रिवर्स मुकाबले में 1-9, 11-4, 11-9 से हराकर अपने पहले मैच की हार का हिसाब चुकता किया।

    वहीं भारतीय महिलाओं की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मौमा दास को पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। मौमा को अद्रिआना डिएज ने 5-11, 14-12, 11-6, 6-11, 5-11 से हराया।

    इसके बाद भारतीय महिलाओं ने वापसी की। मनिका बत्रा ने अपने पहले मुकाबले में मेलानि डिएजे को 12-14, 11-8, 11-5, 11-7 से हारया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में अद्रिआना को 11-2, 12-10, 12-14, 11-5 से मात दी।

    तीसरे एकल मुकाबले में के.शामिनी ने कारेलिन कोर्डेरो को 12-10, 11-4, 7-11, 10-12, 11-7 से हराया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य

सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!

न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...