कानपुर (उप्र), 3 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई अपने दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, उसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच आईआईटी पहुंचे। करजई टेक फेस्ट-2016 में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आए। उनकी यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं, यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई आईआईटी में आयोजित एशिया के सबसे बड़े टेक फेस्ट 'टेककृति-2016' को देखकर प्रभावित हुए। आईआईटी में इसके 22वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्ट 3 से 6 मार्च तक चलेगा। इसमें पूरी दुनिया से टेक्नोक्रेट्स शिरकत करेंगे।
इसमें हामिद करजई के अलावा क्रीड एंड फार क्राई 4 के डेवलपर ऐलेक्स हचिंसन, पीएचडी कामिक्स के क्रिएटर जार्ज चैम, क्विकहील के को फाउंडर संजय काटकर, सीएसआईआर के डायरेक्टर जनरल समीर ब्रहमचारी सहित कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने पहुंच रही हैं। यूपी सरकार ने करजई को स्टेट गेस्ट का दर्जा दिया है।
पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने आतंकवाद को एक बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि भारत समेत दुनिया के ज्यादातर मुल्क आतंकवाद से ग्रस्त हैं। इन दिनों अफगानिस्तान भी आतंकवादी घटनाओं से प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि बीते दिनों भारतीय उच्चायोग में हुए आतंकी हमले का वहां की सरकार ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य
सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...