रायपुर, 3 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने संत कवि और पूर्व सांसद पवन दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देहावसान के बावजूद दीवान छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों के दिलों में रचे-बसे रहेंगे। उनकी कालजयी रचनाएं कभी समाप्त नहीं होंगी, उनके कालजयी विचार हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री गुरुवार को छत्तीसगढ़ की तीर्थ नगरी राजिम में महानदी के किनारे संत पवन दीवान के ब्रह्मचर्य आश्रम परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। परिसर में दिवंगत दीवान को संत परंपरा के अनुरूप वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक विधि-विधान के साथ समाधि दी गई।
हजारों लोगों ने दीवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। दिवंगत आत्मा के सम्मान में एक मिनट का मौन धारण किया गया। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष सहित अनेक मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों और प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव और विधायक भूपेश बघेल ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री, अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार और प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य
सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...