केरल : आईयूएमएल ने सबसे पहले की उम्मीदवारों की घोषणा
मल्लपुरम (केरल), 3 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) जोकि सत्ताधारी कांग्रेसनीत गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है, ने गुरुवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
आईयूएमएल इस बार भी पिछली बार 2011 के विधानसभा चुनावों की तरह 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
राज्य के उद्योग मंत्री पी.के. कुनहालीकुट्टी ने बताया, "इस सूची में राज्य के सभी पांच मंत्री शामिल हैं, कुछ नए चेहरे भी हैं और बाकी वर्तमान विधायक हैं। बाकी चार सीटों की सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी।"
उन्होंने बताया कि जिन पांच वर्तमान विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है, उन्हें संगठन में जगह दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य
सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...