इंडियन वेल्स, 21 मार्च (आईएएनएस)। विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मानना है कि पुरुष खिलाड़ियों के मैचों को दुनिया भर में महिलाओं के मैचों से ज्यादा देखा जाता है इसलिए पुरुष खिलाड़ियों की कमाई ज्यादा होनी चाहिए।
इससे पहले इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेमंड मूर ने कहा था कि डब्ल्यूटीए टूर पुरुष खिलाड़ियों की बदौलत ही चल रहा है।"
मूर ने कहा, "अगर मैं महिला खिलाड़ी होता तो हर रात भगवान का शुक्रिया अदा करता क्योंकि इस खेल को रोजर फेजरर और राफेल नडाल जैसे खिलाड़ी चला रहे हैं।"
उन्होंने हालांकि इस बयान के लिए बाद ंमें माफी भी मांगी थी।
बीएनपी का फाइनल जीतने वाले जोकोविच ने मूरे को बयान को गलत बताया लेकिन कहा कि पुरुषों को महिलाओं से ज्यादा पैसे मिलने चाहिए।
जोकोविच ने कहा, "यह काफी संवेदनशील परिस्थति है। महिलाएं सम्मान की अधिकारी हैं। एक समान पुरस्कार राशि पिछले सात-आठ सालों से चर्चा में है।"
उन्होंने कहा, "वह जिसकी हकदार हैं उसके लिए लड़ती हैं। मेरे हिसाब से पुरुष विश्व टेनिस को ज्यादा कमाई के लिए लड़ना चाहिए क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि पुरुष मैचों को ज्यादा लोग देखते हैं। इसलिए हमें ज्यादा राशि मिलनी चाहिए।"
विश्व नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियमस ने मूर के बयान को आपत्तिजनक और गलत बताया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
मोदी के सरकार दो साल- क्या किसी के पास दूसरा तथ्य है या एक ही सत्य है
रवीश कुमार मई का महीना समीक्षा का होता है। भारतीय लोकतंत्र के इस रूटीन उत्सव में यही एक महीना होता है जिसमें सरकार हमेशा अच्छा करती है। दबी ज़ुबान आलोचना...
आधी दुनिया
14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ
ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...
जीवनशैली
मस्तिष्क की अलग-अलग कोशिकाएं कराती हैं सकारात्मक, नकारात्मक घटनाओं का अनुभव
सैन फ्रांसिस्को, 29 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। क्या आपको पता है कि हमारा मस्तिष्क सकारात्मक और नकारात्मक घटनाओं का कैसे अनुभव करता है। दरअसल, हमारे मस्तिष्क की अलग-अलग कोशिकाएं इसके लिए जिम्मेदार...