लखनऊ , 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से निकाले गए जुलूस के दौरान हुई आगजनी और हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को हुई हिंसा के बाद जहानाबाद में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि कुछ उपद्रवियों ने गुरुवार को जुलूस के दौरान पथराव और आगजनी की, जिसमें कई दुकानें और वाहनों को फूंक दिया गया था।
उन्होंने बताया कि अब हालात सामान्य हैं। कस्बे में नौ कंपनी पीएसी और दो आरएएफ के अलावा पुलिस बल तैनात है।
पुलिस अधिकारी ने बताया की उपद्रवियों की पहचान वीडियोग्राफी की फुटेज देखकर की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से इस सिलसिले में एक मुकदमा दर्ज कराया है और अभी तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार की घटना के संबंध और मामले भी दर्ज कराए जाएंगे और माहौल खराब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कस्बे में धारा 144 लागू है और उसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि विहिप के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया को गुरुवार को जहानाबाद कस्बे में एक सम्मेलन को संबोधित करना था। इसके पहले मकर संक्रांति के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए।
इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रातभर कस्बे में ही मौजूद रहे। इस घटना के बाद तोगड़िया बिना संबोधन वापस चले गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
उप्र : फतेहपुर हिंसा में अब तक 27 गिरफ्तार, हालात शांतिपूर्ण
खरी बात
'इंक अटैक' सस्ती लोकप्रियता, सुरक्षा पर भारी
अब स्याही फेंकना अहिंसक तरीके से अपनी बात कहने का माध्यम बनता जा रहा है या फिर एक अपरंपरागत तरीके से सोशल मीडिया, समाचार चैनलों के इस दौर में चर्चित...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...