बीजिंग, 18 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीनी फिल्म 'द मर्मेड' चीन में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसने महज एक सप्ताह में 1.79 अरब युआन(27.4 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की कमाई कर ली।
फिल्म आठ फरवरी को (चीनी नववर्ष) रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन हांगकांग के रहने वाले हास्य कलाकार स्टीफन चाउ ने किया है।
'चाइना फिल्म न्यूज' की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, आठ फरवरी को रिलीज हुई हास्य-मारधाड़ से भरपूर 'फ्रॉम वेगास टू मकाऊ-3' 77.56 करोड़ युआन कमाकर दूसरे स्थान पर काबिज है।
वहीं, 'द मंकी किंग 2' 75.96 करोड़ युआन कमाकर तीसरे स्थान पर है। यह भी आठ फरवरी को रिलीज हुई थी।
एनीमेटिड फिल्म 'कुंगफू पांडा 3' 15.41 करोड़ युआन कमाकर चौथे स्थान पर है। यह 29 जनवरी को रिलीज हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
चीन में बॉक्स ऑफिस पर स्वदेशी 'द मर्मेड' का दबदबा
खरी बात
अगर मगर के डगर में भारतीय जनस्वास्थ्य
सिद्धार्थ झा भारत में स्वस्थ्य सेवाएं अभी भी शैशव काल से गुज़र रहा है या फिर अच्छा इलाज़ पैसे वाले तबके तक सीमित है। बीते शुक्रवार श्रीमतीजी की हालत खराब...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...