सियोल, 9 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को पुष्टि की कि उत्तर कोरिया ने दो दिन पहले जो उपग्रह छोड़ा था, वह सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया है।
उत्तर कोरिया की मीडिया ने रविवार को बताया था कि देश ने क्वांगमयोंगसों-4 पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह को सुबह 9.30 बजे(स्थानीय समयानुसार) प्रक्षेपण के लगभग नौ मिनट 46 सेकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया।
उत्तर कोरिया की घोषणा की पुष्टि करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह रॉकेट तीन चरणों में अलग हुआ और उसके बाद सामान्य रूप से पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गया।
रॉकेट का लांच सुबह 9.30 बजे किया गया था और इसके दो मिनट बाद ही इसका पहला हिस्सा अलग होकर समुद्र में आ गिरा।
दूसरे चरण के तहत दूसरा हिस्सा उत्तर कोरिया के मुख्य तोंगचांग-री रॉकेट बेस से लगभग 2,380 किलोमीटर दूर फिलिपींस के पूर्वी तट पर गिरने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
उत्तर कोरिया का उपग्रह सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित: दक्षिण कोरिया
खरी बात
क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?
पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...