JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
पेरिस का 2024 ओलंपिक खेलों की दावेदारी का लोगो जारी
चीन में इंटरनेट यूजर्स स्थूलकाय योगी की फोटो देख हैरान
पाकिस्तान में टैंकर-कार की टक्कर, 8 मरे
मप्र: सर्द हवाओं का जोर
संयुक्त राष्ट्र को एजेंडे पर सदस्यीय देशों का समर्थन मिला
दिल्ली में सुबह में कोहरा
तमाचा विवाद: अभिनेता गोविंदा को 2 सप्ताह की मोहलत
बिहार में ठंडी हवाओं का असर
रूस ने तुर्की के आरोपों की कटु आलोचना की
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गिरावट

LIVE News

पेरिस का 2024 ओलंपिक खेलों की दावेदारी का लोगो जारी

चीन में इंटरनेट यूजर्स स्थूलकाय योगी की फोटो देख हैरान

पाकिस्तान में टैंकर-कार की टक्कर, 8 मरे

मप्र: सर्द हवाओं का जोर

संयुक्त राष्ट्र को एजेंडे पर सदस्यीय देशों का समर्थन मिला

सियाचिन ग्लेशियर हिमस्खलन: 1 जवान जीवित मिला, हालत नाजुक

जम्मू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पिछले दिनों लद्दाख क्षेत्र के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद बर्फीली चट्टानों में दबे 10 सैनिकों में से एक को बचा लिया गया है। बाकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।

जीओसी उत्तरी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल डी.एस. हूडा ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, "सियाचिन में चल रहे बचाव अभियान में लांस नायक हनमंथप्पा जीवित मिले। अफसोस बाकी अन्य सैनिक अब हमारे बीच नहीं रहे।"

लांस नायक हनमंथप्पा की हालत नाजुक बताई गई है।

हूडा ने कहा, "हमें चमत्कारों के होते रहने की उम्मीद है। दुआएं हमारे साथ हैं।"

उल्लेखनीय है कि सियाचिन ग्लेशियर में तीन फरवरी को जबर्दस्त हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में सैनिकों की चौकी भी आ गई थी, जिसके चलते सेना के 10 जवान लापता थे।

हिमस्खलन के बाद से लापता सैनिकों तक पहुंचने के लिए सेना एवं वायुसेना व्यापक स्तर पर बचाव अभियान चला रही थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मप्र: सर्द हवाओं का जोर
    भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह सर्द हवाओं का जोर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

    राज्य में बुधवार सुबह सर्द हवाओं के बीच धूप खिली। मौसम में आए बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षेाभ की सक्रियता बताई गई। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना आदि स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छा सकता है।

    राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, इंदौर में 14 डिग्री, ग्वालियर में 8.6 डिग्री और जबलपुर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री, इंदौर में 30 डिग्री, ग्वालियर में 25.8 डिग्री और जबलपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में सुबह में कोहरा
    नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "सुबह में हल्के से लेकर सामान्य कोहरा रहा। दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा।"

    दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 200 मीटर रही।

    वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • तमाचा विवाद: अभिनेता गोविंदा को 2 सप्ताह की मोहलत
    नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता गोविंदा को सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को 2009 के थप्पड़ विवाद को सुलझाने और संतोष बटेश्वर रे से माफी मांगने के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी।

    गोविंदा की वकील संगीता कुमार ने न्यायमूर्ति वी. गोपाल गौड़ा और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पीठ को बताया कि अभिनेता अदालत से बाहर विवाद को सुलझाने के लिए रे से मिलेंगे।

    गोविंदा के वकील ने बताया कि उनके मुवक्किल इस मुद्दे को अदालत के बाहर सुलझाना चाहते हैं और वह अदालत के कहे अनुसार कदम उठेंगे।

    अदालत ने मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी। अदालत ने 30 नवम्बर, 2015 को गोविंदा को रे से माफी मांगकर इस विवाद को सुलझाने के लिए कहा था, जिसके बाद अदालत ने मंगलवार को अपनी बात दोबारा दोहराई।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में ठंडी हवाओं का असर
    पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह ठंडी हवाओं का असर रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने तथा तापमान में गिरावट की संभावना जताई है।

    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है।

    राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

    इसके अलावा गया में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और पूर्णिया में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, एक दिन पहले यानी मंगलवार को पटना में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, पूर्णिया में 26.6 डिग्री और गया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • खुले में शौच से मुक्त हुआ 'निनवा'
    एकान्त प्रिय चौहान
    रायपुर, 10 फरवरी (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले का ग्राम पंचायत निनवा ने ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से खुले में शौचमुक्त गांव होने की उपलब्धि तीन महीने में ही पा ली है।

    निनवा के सरपंच गिरेंद्र साहू ने बताया कि निनवा ग्राम पंचायत रायपुर जिले की खुले में शौच से मुक्त होने वाली पहली ग्राम पंचायत है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत निनवा में पिछले वर्ष 11 मार्च से अभियान की शुरुआत हुई, लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व को बताने के लिए वे स्वयं, पंचों और ग्रामीणों के दल के साथ घर-घर गए और ग्रामीणों को घरों में शौचालय के निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहित किया।

    सरपंच ने ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि खुले में शौच से पर्यावरण प्रदूषण तो होता ही है, संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्वस्थ्य पर्यावरण के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग अपने घरों में शौचालय का निर्माण कराएं और उसका उपयोग भी करें।

    ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि वे अपने घरों कोए कुओं, हैंडपम्पों और अन्य जलस्रोतों के आस-पास भी साफ-सफाई रखें।

    मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रायपुर जिले की निनवा ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त होने पर ग्रामवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री से निनवा के सरपंच गिरेंद्र साहू ने यहां उनके निवास पर उनसे सौजन्य मुलाकात की।

    सरपंच साहू ने बताया कि लगभग 21 सौ की आबादी वाली इस ग्राम पंचायतों में 350 घर हैं। इनमें से 77 घरों में पहले से शौचालय बने थे। ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर 234 घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। ग्रामीणों को शासकीय योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए बारह हजार रुपये मिले।

    कई ग्रामीणों ने अपने घरों में 40 से 45 हजार रुपये खर्च कर बड़े शौचालय बनवाए। लगातार समझाए जाने के बाद ग्रामीण अब घर में बने शौचालयों का उपयोग करने लगे हैं। सभी घरों में शौचालय बनाने का काम पिछले वर्ष 29 मई को पूरा हुआ और निनवा रायपुर जिले की पहली खुले में शौच मुक्त ग्राम पंचायत बनी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • आईएमए भी मनाएगी नेशनल डी-वर्मिग डे
    नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। लोगों में डी-वर्मिग को बढ़ावा देने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन 30 राज्यों और 1700 स्थानीय शाखाओं से जुड़े अपने सभी 2.6 लाख सदस्यों से अपील की है कि वे 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (नेशनल डी-वर्मिग डे) के तौर पर मनाएं।

    सभी सदस्यों को 1 से 19 साल तक के बच्चों को चबाने वाली एल्बेनडाजोल देने के लिए कहा गया है, ताकि उनके पेट में पनपे कीड़े खत्म हो जाएं। डी-वर्मिग डे परजीवी कीट के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए एक विलक्षण कदम है, क्योंकि यह समस्या केवल भारत में ही 24.1 लाख बच्चों को प्रभावित कर रही है।

    11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जिनमें हरियाणा, असाम, बिहार, छत्तीसगढ़ और दादरा नगर हवेली शामिल हैं, में नेशनल डी-वर्मिग डे का आयोजन किया जा रहा है। इस साल यह पूरे देश में मनाया जाएगा।

    मिट्टी से फैलने वाले हेल्मिंथज परजीवी कीट के संक्रमण के मामले में भारत दुनिया मे सबसे आगे है। यह परजीवी बच्चे के पोषण में रुकावट पैदा करके उनमें अनीमिया, कूपोषण पैदा करने के साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा पैदा कर सकता है।

    भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्पलीटेशन की 2012 की एक रिपोर्ट चिल्ड्रन इन इंडिया 5 साल से कम उम्र के 19.8 प्रतिशत बच्चों को नुकसान पहुंचता है और उनमें से 48 प्रतिशत कुपोषित होते हैं, जो दर्शाता है कि देश के बच्चों की आधी आबादी कुपोषण की शिकार है।

    इस बारे में विचार देते हुए आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसएस अग्रवाल और ऑनरेरी सेक्रेटरी जनरल डॉ. के.के. अग्रवाल कहते हैं कि यह देश के सभी डॉक्टरों की जिम्मेदारी है कि वह अपने मरीजों को डी-वर्मिग की गोलियां लेने के बारे में समझाएं और सभी मरीज नेशनल डी-वर्मिग डे के बाद दस दिन के अंदर-अंदर यह दवा ले लें।

    आईएमए और हार्ट केयर फाउंडेशन ने परजीवी कीटों के स्कूल जाने वाले बच्चों को उनकी सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष कीट-सीढ़ी वाला खेल बनाया है। बड़े स्तर पर इस मुहिम का मकसद कीट को बोझ को कम करना है।

    10 फरवरी को आईएमए अपने मुख्यालय, आईएमए हाउस, इंद्रप्रस्थ मार्ग (नई दिल्ली) में डी-वर्मिग कैंप का आयोजन कर रहा है, जहां पर चबाने वाली एल्बेनडाजोल गोलियां सभी बच्चों को मुफ्त बांटी जाएंगी।

    इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

खरी बात

क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?

पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स

लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...