बेंगलुरू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। तंजानिया की एक महिला पर शहर में पिछले सप्ताह हुए हमले के मामले में कर्तव्यहीनता के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया, और हमलावर भीड़ का हिस्सा रहे दो अतिरिक्त लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
बेंगलुरू के पुलिस आयुक्त एन.एस. मेघारिख ने यहां संवाददाताओं से कहा, "सहायक पुलिस आयुक्त ए.एन. पिसे को मामले से ठीक से न निपट पाने और दूसरी कार में बैठे लोगों का पता न लगा पाने के लिए निलंबित कर दिया गया है। बाद में भीड़ ने उस कार को जला दिया था।"
इस मामले में शनिवार को दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया, और इसके साथ ही गिरफ्तार लोगों की संख्या 11 हो गई है।
मामले में लापरवाही बरतने के लिए शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के.एस.आर. चरण रेड्डी द्वारा की जा रही जांच के तहत निलंबित पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की गई है और घटना की स्थिति और चूक सुनिश्चित करने के लिए उनके बयान दर्ज किए गए हैं।
इस बीच मेघारिख ने कहा कि सोलादेवनहाल में स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा, "इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय निवासियों और विदेशी नागरिकों, खासतौर से मुहल्ले में रह रहे अफ्रीकी विद्यार्थियों, के बीच किसी मुद्दे को सुलझाने के लिए शांति समूह गठित किए गए हैं।"
इस बीच लगभग 200 अफ्रीकी विद्यार्थियों ने टाउन हाल में एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया, और 21 वर्षीय तंजानियाई महिला पर हमले की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने शहर में सभी विदेशी नागरिकों की हिफाजत की मांग की।
हाथों में, शांति एवं मित्रता के संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लिए एसोसिएशन ऑफ अफ्रीकन स्टूडेंट्स इन इंडिया के सदस्यों ने बेंगलुरू के नागरिकों से सद्भाव, आपसी सम्मान और सहअस्तित्व की अपील की।
राज्य के गृहमंत्री जी. परमेश्वरा ने शुक्रवार को अफ्रीकी विद्यार्थियों को शहर में उनकी सुरक्षा के लिए आश्वस्त किया था। इसके पहले उन्होंने तंजानिया के उच्चायुक्त जे.एच. जॉन डब्ल्यू.एच. किजाजी को दोषियों के खिलाफ उठाए गए कदमों और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी थी।
तंजानिया की 21 वर्षीय महिला पर एक क्रुद्ध भीड़ ने इस संदेह में हमला कर दिया था कि वह शराब के नशे में एम महिला पैदलयात्री शबाना ताज (35) को रविवार रात कार से कुचलने और उसके पति के. सनाउल्लाह को घायल करने वाले सूडानी विद्यार्थी मोहम्मद अहद इस्माइल (20) की एक मित्र है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद एमबीए के विद्यार्थी सूडानी नागरिक को भीड़ से निकाल कर शबाना की मौत और शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए गिरफ्तार कर लिया।
शबाना की मौत से गुस्साई एक अन्य भीड़ ने तंजानियाई महिला को निशाना बनाया और उसकी कार को आग के हवाले कर दिया। कार में वह तीन पुरुष मित्रों के साथ सवार थी। भीड़ ने यह समझा कि वह इस्माइल की मित्र है।
पीड़िता ने अपने बयान में नंगा किए जाने या नंगा घुमाए जाने से इंकार किया है, लेकिन कहा कि भीड़ ने उस पर हमला किया और उसके साथ छेड़छाड़ की और धक्का-मुक्की में उसका टॉप (टी-शर्ट) फट गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?
पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...
आधी दुनिया
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...