फतेहपुर, 9 जनवरी (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हथगाम कस्बा के वार्ड नंबर-7 निवासी शरीफउल्ला ने अपने बेटों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि उसने जब से दूसरा विवाह किया है, उसके बेटे आक्रोश में हैं। वे उसकी नई पत्नी और छोटे बेटे को जान से मार डालने की फिराक में हैं।
शरीफउल्ला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से तीन बेटे और एक बेटी है। बच्चों की सभी जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वह अकेला हो गया। उसके बेटे उसका ख्याल नहीं रखते थे। इसलिए 26 जून, 2014 को उसने दूसरा निकाह कर लिया और अपने छोटे बेटे के पास जाकर रहने लगा।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि पहली पत्नी से बेटे हसनउल्ला, अनवारुल्लाह व हमीदुल्ला हैं और बेटी अमीना खातून है।
पीड़ित शिक्षा विभाग में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि आए दिन किसी न किसी बात को लेकर घर में मार-पीट आम बात हो गई है।
शरीफउल्ला ने एसपी से जान माल की सुरक्षा कराने के साथ ही मीरपारा हथगाम स्थित मकान को खाली कराने की गुहार लगाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
पुस्तक प्रकाशन बनाम कुत्ते की हड्डी
वीरेन्द्र जैन यह, वह कठिन समय है जब लेखक बढ रहे हैं और पाठक कम हो रहे हैं। पुस्तकें समुचित संख्या में छप रही है किंतु उनके खरीददार कम होते...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...