गुड़गांव, 21 मार्च (आईएएनएस)। तीन दिन तक चलने वाली राष्ट्रीय फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 'भारत केसरी दंगल' की सोमवार को शुरुआत हो गई। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीद दिवस के मौके पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 80 फीसदी प्रतिभागी हरियाणा राज्य के तीन जिलों के ही हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया है। इसका उद्घाटन हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे।
प्रतियोगिता की इनामी राशि एक करोड़ रुपये है। उप-विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक विजेता को 25 लाख का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आठवें नंबर तक आने वाले को नगद पुरस्कार की व्यवस्था की गई है।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले 78 प्रतिभागियों में से 80 फीसदी हरियाणा के तीन शहरों के प्रसिद्ध अखाड़ों से हैं। यह तीन शहर रोहतक, झज्जर और सोनीपत हैं।
सिर्फ 10 प्रतिभागी ही हरियाणा से बाहर के हैं। इनमें चार दिल्ली, तीन पंजाब, एक-एक खिलाड़ी राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का है।
कुछ खिलाड़ी अलग-अलग संस्थाओं के खेल शाखाओं से हैं। इनमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी), सर्विस खेल कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) और भारतीय विश्वविद्यालय संघ भी शामिल हैं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा सरकार, भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की सहायता से करा रही है।
प्रतिभागियों को चार समूह में बांटा जाएगा। प्रतियोगिता का शुरूआती दौर नॉक आउट आधार पर खेला जाएगा जबकि क्वार्टर फाइनल लीग आधार पर खेला जाएगा।
सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बुधवार को होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
मोदी के सरकार दो साल- क्या किसी के पास दूसरा तथ्य है या एक ही सत्य है
रवीश कुमार मई का महीना समीक्षा का होता है। भारतीय लोकतंत्र के इस रूटीन उत्सव में यही एक महीना होता है जिसमें सरकार हमेशा अच्छा करती है। दबी ज़ुबान आलोचना...
आधी दुनिया
14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ
ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...
जीवनशैली
पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन
न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...