JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
कर छूट, ईंधन पर अनुचित कर समाप्त हो : माकपा
सियाचिन हिमस्खलन में जीवित बचे सैनिक की हालात नाजुक (लीड़-1)
सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू
जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र
मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप
हिमस्खलन में जीवित बचे जवान को किडनी दान करेगी महिला
बिहार: 9 मूर्ति तस्कर पकड़े, कई कीमती मूर्तियां बरामद
केरल में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है : राहुल
शरणार्थियों की निगरानी में नाटो की संलिप्तता पर चर्चा करेगा ग्रीस
रिश्वत वीडियो क्लिप : भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

LIVE News

कर छूट, ईंधन पर अनुचित कर समाप्त हो : माकपा

सियाचिन हिमस्खलन में जीवित बचे सैनिक की हालात नाजुक (लीड़-1)

सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू

जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र

मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप

पुणे टी-20 : जीत की लय बनाए रखना चाहेगा भारत

पुणे, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मैच खेलेंगी और निश्चित तौर पर यह श्रृंखला दोनों टीमों के लिए मार्च-अप्रैल में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिहाज से अपनी तैयारियों को परखने का मौका होगी।

आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में शीर्ष पर विराजमान भारतीय टीम टी-20 में इस समय शानदार फॉर्म में है।

भारतीय टीम ने हाल ही में टी-20 श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में 3-0 से पटखनी दी थी। अब भारत और श्रीलंका की टीमों की कोशिश टी-20 विश्व कप के वातावरण के अनुकूल ढलने की भी होगी, क्योंकि विश्व कप की मेजबानी भी भारत ही कर रहा है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज इस समय शानदार लय में है। दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला लगातार टीम के हित में बोल रहा है। हालांकि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इस श्रृंखला से आराम दिया गया है।

विदेश में खेल कर लौटी भारतीय टीम के लिए यह श्रंखला भारत की परिस्थितियों में अपने आप को ढालने के लिहाज से काफी अहम है।

इस श्रृंखला में सबकी निगाहें इंडियम प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे पवन नेगी पर होंगी। उन्हें विश्व कप टीम में भी शामिल किया गया है।

सुरेश रैना, युवराज सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धौैनी की मौजूदगी में टीम किसी भी लक्ष्य को हासिल करने का दम रखती है।

गेंदबाजी में भारतीय टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के हाथों में होगी। उनके अलावा आस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा घरेलू परिस्थितियों में किसी भी टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।

श्रीलंका के लिए भी यह श्रृंखला विश्व कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी। टीम बल्लेबाजी में तो मजबूत है लेकिन उसकी चिंता गेंदबाजी को लेकर है। जहां उसे मेहनत करने की जरूरत है।

दोनों टीमें इस श्रृंखला के बाद एशिया कप में भी आमने-सामने होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मोरिन्हो ने मित्र को बताया, युनाइटेड जाने के लिए तैयार : रिपोर्ट
    लंदन, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चेल्सी के पूर्व कोच जोस मोरिन्हो इस साल ग्रीष्म में मैनचेस्टर युनाइटेड के कोच का पद संभालेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक मोरिन्हो ने अपने एक करीबी मित्र को यह बताया।

    एक ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोरिन्हो, युनाइटेड के कोच लुईस वान गाल की जगह कोच पद संभालने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वान गाल अपने पद को बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं।

    डेली मेल के मुताबिक, मोरिन्हो को दिसंबर में चेल्सी के कोच पद से बर्खास्त कर दिया गया था और उन्होंने अब अपने सहयोगियों को बताया है कि वह ओल्ड ट्रैफोर्ड जाने के लिए तैयार हैं और वह सत्र के अंत में अपना पद संभालेंगे।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • डॉर्टमुंड ने स्टटगार्ट को 3-1 से हारया

    बर्लिन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। फुटबॉल क्लब डॉर्टमुंड ने लगातार तीसरी बार जर्मन कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। डॉर्टमुंड ने मंगलवार को स्टटगार्ट को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    डॉर्टमुंड की तरफ से मार्को रेयुस, पिअर एमेरिक, अयुवामेयांग और हेनिरक मख्हिटारयान ने गोल किए।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मार्को ने डॉर्टमुंड को पांचवें मिनट में गोल कर बढ़त दिला दी।

    एक गोल से पीछे चल रही स्टटगार्ट ने गोल करने की काफी कोशिशें कीं। उनकी मेहनत 21वें मिनट में सफल हुई जब लुक्स रुप्प ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

    डॉर्टमुंड को हालांकि दूसरे गोल के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। 31वें मिनट में एमिरेक ने अपना पहला और टीम का दूसरा गोल कर टीम को मैच में वापस ला खड़ा किया।

    मध्यांतर के बाद स्टटगार्ट ने डॉर्टमुंड पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उनके गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए स्टटगार्ट को गोल नहीं करने दिया।

    अंतिम क्षणों में हेनिरक ने डॉर्टमुंड के लिए तीसरा गोल कर टीम की जीत तय कर दी।

    जीत के बाद डॉर्टमुंड के कोच थॉमस टुचल ने कहा, "हमने दूसरे हाफ में काफी मौके गंवाए, लेकिन फिर भी अच्छा खेला।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • पेरिस का 2024 ओलंपिक खेलों की दावेदारी का लोगो जारी
    पेरिस, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। फ्रांस की राजधानी पेरिस ने 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की दावेदारी पेश करने के लिए मंगलवार देर शाम 8.24 बजे (स्थानीय समयानुसार) आर्क द ट्रिम्फ पर अपना लोगो जारी किया।

    इस लोगो में रंग-बिरंगे रूप में 24 नंबर को दिखाया गया है। दावा किया गया है कि लोगो शहर के मशहूर एफिल टॉवर से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है।

    इस लोगो को पेरिस की निजी डिजाइन एजेंसी 'ड्रैगन रूज' ने बनाया है।

    पेरिस के साथ इस दावेदारी की दौड़ में बुडापेस्ट, रोम और लॉस एंजेलिस भी शामिल हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • पुणे टी-20 : श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हराया
    पुणे, 9 फरवरी (आईएएनएस)। युवा खिलाड़ियों से भरी श्रीलंका क्रिकेट टीम ने मंगलवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में भारत को पांच विकेट से मात दे दी।

    श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कासुन रजिता (29-3) और दासुन शनाका (16-3) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम को 18.5 ओवरों में 101 रनों पर ढेर कर दिया।

    इसके बाद आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पांच विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

    श्रीलंका के लिए कप्तान दिनेश चांडिमल (35) और चमारा कापुगेदरा (25) ने अहम योगदान दिए। दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हुई।

    भारत के लिए आशीष नेहरा और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए।

    इससे पहले भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 31 रनों की नाबाद पारी खेली। सुरेश रैना ने 20 रनों का योगदान दिया। पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने वाली भारतीय टीम के शीर्ष आठ बल्लेबाजों में से छह बल्लेबाज दहाई तक भी नहीं पहुंच सके।

    रैना और अश्विन के अलावा दहाई तक पहुंचने वाले एकमात्र अन्य बल्लेबाज युवराज सिंह (10) रहे।

    इसके साथ ही भारतीय टीम तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गई।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • इंग्लिश प्रीमियर लीग को अगले सत्र में मिलेगा नया लोगो
    लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। दुनिया की सर्वप्रतिष्टित फुटबाल लीग टूर्नामेंट इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के लिए अगले सत्र से नए लोगो का इस्तेमाल किया जाएगा।

    ईपीएल के प्रबंध निदेशक रिचर्ड मास्टर्स ने मंगलवार को यह घोषणा की।

    वैश्विक एजेंसी 'डिजाइनस्टूडियो' और रॉबिन ब्रैंड कंसल्टैंट के सहयोग से लीग ने यह नया चटकीला लोगो तैयार किया है, जिसमें इंग्लैंड की पहचान बन चुके शेर की रेखाकृति को बिल्कुन नवीन रूप प्रदान किया गया है।

    मास्टर्स ने कहा, "अगले सत्र से हमारे शीर्षक प्रायोजक बदल जाएंगे और लीग सिर्फ 'प्रीमियर लीग' नाम से जाना जाएगा। यह निर्णय हमें अपनी मर्जी के अनुरूप लीग के स्वरूप में परिवर्तन की आजादी देगा।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दक्षिण एशियाई खेल : भारतीय महिला फुटबाल टीम ने श्रीलंका को 5-0 से हराया
    शिलांग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने यहां चल रहे 12वें दक्षिण एशियाई खेलों के पांचवें दिन मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में श्रीलंका को 5-0 से मात दे दी।

    टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं की यह पहली जीत है।

    इससे पहले शुक्रवार को हुए मैच में भारतीय टीम को मालदीव के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था।

    भारतीय टीम मैच के 23वें मिनट में गोल का एक सुनहरा मौका गंवा बैठी। समिष्ठा मलिक के कॉर्नर शॉट पर एस. एस. पाथिराना का हेडर गोलपोस्ट से बाहर चला गया।

    लेकिन भारतीय स्ट्राइकर डांगमेई ग्रेस ने मध्यांतर से ठीक पहले अतिरिक्त समय में पहला गोल किया। इसके बाद ग्रेस ने मैच के 58वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

    इससे पहले श्रीलंका के पास भी मैच के नौवें मिनट में अपना पहला गोल हासिल करने का बेहतरीन मौका था। श्रीलंका की हसारा दिलरांगे गेंद लेकर भारतीय गोलपोस्ट के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुकी थीं और भारतीय गोलकीपर अदिती चौहान गोलपोस्ट छोड़कर काफी आगे भी निकल चुकी थीं, लेकिन दिलरांगे का शॉट गोल में तब्दील नहीं हो सका।

    मध्यांतर के बाद भी भारतीय टीम ने मैदान पर दबदबा बनाए रखा। इस बीच भारतीय मिडफील्डर वाई. कमला देवी का शॉट गोलपोस्ट से टकराकर बाहर चला गया।

    कमला देवी हालांकि इसके बाद ग्रेस के दूसरे गोल से उत्साहित और ग्रेस की मदद से ही भारत का चौथा गोल दागने में सफल रहीं।

    मैच के 74वें मिनट में कमला देवी को बाधित करने के कारण श्रीलंका की आई. एम. वाइथानागे को येलो कार्ड दिखाया गया और भारत ने मिले पेनाल्टी कॉर्नर पर सष्मिता मलिक की बदौलत अपना पांचवां गोल हासिल कर लिया।

    मैच के बाद भारतीय टीम के कोच साजिद यूसुफ धर ने कहा, "हमारे लिए यह निर्णायक मुकाबला था और हमारे पास इसे जीतने के अलावा कोई चारा नहीं था। लड़कियों ने शानदार खेल दिखाया जो हमारी जीत में अहम रहा।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?

पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स

लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...