BREAKING NEWS
पेले के बेटे अगुआ सांता क्लब के कोच
माली में संयुक्त राष्ट्र की संस्था पर हमला
एशिया में मतभेदों से अधिक साझा हित महत्वपूर्ण : ली
ब्राजील दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी
उत्तर प्रदेश में ट्रक झुग्गियों पर पलटा, 5 की मौत
सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं नवाज शरीफ
शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में तेजी
दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप
उप्र में बूंदाबांदी का अनुमान
दक्षिणी कैलीफोर्निया के तट पर शार्क के काटने से महिला घायल

LIVE News

पेले के बेटे अगुआ सांता क्लब के कोच

माली में संयुक्त राष्ट्र की संस्था पर हमला

एशिया में मतभेदों से अधिक साझा हित महत्वपूर्ण : ली

ब्राजील दुष्कर्म मामले में 2 गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश में ट्रक झुग्गियों पर पलटा, 5 की मौत

उत्तराखंड : विजय बहुगुणा के बेटे साकेत कांग्रेस से निष्कासित

देहरादून, 21 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बागी नेता विजय बहुगुणा के बेटे साकेत बहुगुणा समेत दो नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए बर्खास्त कर दिया है। तीनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बहुगुणा के बेटे साकेत और ्रपार्टी की प्रदेश इकाई के महासचिव अनिल गुप्ता को पार्टी से छह वर्ष के लिए निकाले जाने की घोषणा की।

साकेत के दादा और विजय के पिता दिवंगत हेमवती नंदन बहुगुणा संयुक्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

साकेत, टिहरी लोकसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने बर्खास्त मंत्री हरक सिंह रावत के समर्थक और पार्टी से प्रदेश संगठन सचिव अनिल गुप्ता को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

इस कार्रवाई को बागी नेताओं पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है। अब तक की कार्रवाई में बहुगुणा और हरक समर्थक खास तौर पर निशाने पर हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ और नेताओं पर जल्द ही कार्रवाई हो सकती है।

दूसरी तरफ , राज्य सरकार ने बर्खास्त मंत्री हरक सिंह रावत का दफ्तर सील करने के अलावा उनके समर्थकों को पदों से हटाने का फैसला कर लिया है। बागी विधायक उमेश काऊ के नजदीकी एक इंजीनियर को भी निलंबित कर दिया गया है।

बागी कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि ये एकमुश्त लाखों रुपये मिलने के लालच में आकर सरकार गिराने की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश में शामिल थे। बागी कांग्रेस नेताओं से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक होटल में मुलाकात की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • उत्तर प्रदेश में ट्रक झुग्गियों पर पलटा, 5 की मौत
    लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में बुधवार को ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज इलाके में मोरंग (निर्माण सामग्री)से लदा एक ट्रक सड़क किनारे बनी दो झोपड़ियों पर पलट गया। इस हादसे में दो परिवारों के पांच लोगों की मौत हो गई।

    पुलिस के मुताबिक, ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज इलाके में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सड़क धंसने से मोरंग से लदा ट्रक दो झुग्गियों पर पलट गया। इस हादसे में एक झोपड़ी में सो रहे एक परिवार के तीन और दूसरी झोपड़ी में सो रहे दो लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान मजदूर इस्लाम की पत्नी रजिया बानो, बेटी हिना और इकरा, वैन चालक मेराज के बेटे सलीम (9) व बेटी के रूप में हुई है।

    हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को आसमां बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ट्रक चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है।

    --आईएएनएस
  • दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप
    नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह तेज धूप रही। यहां न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे यहां आद्र्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।

    राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    --आईएएनएस
  • उप्र में बूंदाबांदी का अनुमान
    लखनऊ, 1 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ एवं आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह तेज धूप और उमस रही। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

    उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में तेज धूप रहेगी और आद्र्रता में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। आद्र्रता का स्तर बढ़ने से उमस में उछाल आने की संभावना है। कुछ जिलों में आंशिक बदली छा सकती है या बूंदाबांदी हो सकती है।

    राजधानी लखनऊ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    लखनऊ के अलावा बनारस में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर में 22.3 डिग्री, गोरखपुर में 22.2 डिग्री, झांसी में 27 डिग्री, इलाहाबाद में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    --आईएएनएस
  • मध्य प्रदेश में गर्मी, उमस
    भोपाल, 1 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार सुबह गर्मी व उमस का असर दिखा। बीते 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बदली छाई रहने से गर्मी से राहत मिली थी।

    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर व शहडोल संभाग के अलावा कई अन्य स्थानों पर आंधी चल सकती है।

    राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है। है। राजधानी भोपाल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री, इंदौर में 27 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री और जबलपुर में 23.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक दिन पहले यानी मंगलवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर में 38.2 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री और जबलपुर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    --आईएएनएस
  • बिहार में हल्की बदली, बूंदाबांदी के आसार
    पटना, 1 जून (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के कई इलाकों में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बदली छाए रहने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।

    पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

    इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री, पूर्णिया में 21.5 डिग्री तथा गया में 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को गया में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, पटना में 37 डिग्री और पूर्णिया में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    --आईएएनएस
  • गोवा : दुष्कर्म आरोपी नाइजीरियाई पर पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे
    पणजी, 1 जून (आईएएनएस)। गोवा में पिछले सप्ताह 31 वर्षीया महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई शख्स पर पूर्व में भी भारत में वीजा की मियाद खत्म होने के बावजूद रहने, दंगा-फसाद व हमला करने के मामले दर्ज हो चुके हैं।

    दुष्कर्म आरोपी केनेथ उप्वेगदा (41) को सोमवार को मुंबई के करीब पनवेल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया और मंगलवार को एक निचली अदालत ने उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    पुलिस से जुड़े सूत्रों ने कहा, "केनेथ को 2013 में गोवा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंगा-फसाद करने व व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हमारे रिकॉर्ड यह भी दिखाते हैं कि उस पर वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद देश में रहने के आरोप में 2012 में कलंगुट पुलिस स्थान में मामला दर्ज किया गया था।"

    केनेथ व उसके साथी पर 28 मई को चाकू की नोंक पर एक महिला को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने का आरोप है। उसका साथी फरार है।

    इस दुष्कर्म मामले से राज्य में आक्रोश व्याप्त है। पर्यटन मंत्री दिलीप पारूलेकर ने नाइजीरिया नागरिकों पर भारत की कानून व्यवस्था से विश्वासघात करने, देश में देर तक रुकने के लिए अपराधों को अंजाम देने और न्यायिक प्रक्रिया का एक ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

    --आईएएनएस

खरी बात

मोदी के सरकार दो साल- क्या किसी के पास दूसरा तथ्य है या एक ही सत्य है

रवीश कुमार मई का महीना समीक्षा का होता है। भारतीय लोकतंत्र के इस रूटीन उत्सव में यही एक महीना होता है जिसमें सरकार हमेशा अच्छा करती है। दबी ज़ुबान आलोचना...

आधी दुनिया

14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ

ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...

जीवनशैली

पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन

न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...