हांगकांग, 9 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। हांगकांग में सोमवार देर शाम से लेकर मंगलवार सुबह तक हांगकांग पुलिस और करीब 300 दंगाइयों के बीच हिंसक झड़प हुई।
पुलिस ने 24 दंगाइयों को गिरफ्तार किया। इस संघर्ष या झड़प में 48 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। हांगकांग के व्यस्तम व्यावसायिक जिले मोंग कोक में संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ, जब कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने वहां अवैध रूप से काम कर रहे हॉकरों को काम बंद करने के लिए कहा और अवैध हॉकर इसका विरोध करते हुए उनसे भिड़ गए।
यह संघर्ष करीब डेढ़ घंटे चला। इस दौरान दंगाइयों ने पुलिस पर पत्थर फेंके और अन्य देसी हथियारों से हमला किया, जिसके चलते पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। हांगकांग के मुख्य कार्यकारी लिउंग चुनयिंग ने दंगाइयों के इस बर्ताव की निंदा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
हांगकांग में दंगाइयों से झड़प, 48 पुलिसकर्मी घायल
खरी बात
क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?
पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...