JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू
जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र
मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप
हिमस्खलन में जीवित बचे जवान को किडनी दान करेगी महिला
बिहार: 9 मूर्ति तस्कर पकड़े, कई कीमती मूर्तियां बरामद
केरल में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है : राहुल
शरणार्थियों की निगरानी में नाटो की संलिप्तता पर चर्चा करेगा ग्रीस
रिश्वत वीडियो क्लिप : भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा
सियाचीन में बचने वाले सैनिक की हालात नाजुक : डॉक्टर
मोरिन्हो ने मित्र को बताया, युनाइटेड जाने के लिए तैयार : रिपोर्ट

LIVE News

सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू

जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र

मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप

हिमस्खलन में जीवित बचे जवान को किडनी दान करेगी महिला

बिहार: 9 मूर्ति तस्कर पकड़े, कई कीमती मूर्तियां बरामद

ताइवान भूकंप: मृतकों की संख्या 40 पहुंची, 107 अब भी लापता

बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिणी ताइवान में शनिवार तड़के आए भूकंप में मरने की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। 107 लोग अभी भी लापता हैं।

ताइवान में शनिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था।

बचावकर्मियों ने मंगलवार को बताया कि ताइवान के ताईनान शहर के वे गुआन कॉम्प्लेक्स के मलबे से 213 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 38 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।

ताईनान के मेयर विलियम ले ने बताया कि 16 मंजिली इमारत के मलबे में दबे तीन लोगों के अभी भी जीवित होने की उम्मीद है और उनको बचाने की कोशिशें जारी हैं।

भूकंप को आए 72 घंटे बीत चुके हैं, ऐसे में बचावकर्मियों को किसी के जीवित होने की उम्मीद कम है। वे बचाव कार्यो में तेजी लाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

वे गुआन इमारत से सोमवार को आठ साल की बच्ची सहित चार लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र
    रोम, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने मंगलवार को कहा कि वह जीका से प्रभावित देशों में इसका प्रभाव कम करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे फैलने से रोकने के उपाय कर रहा है।

    एफएओ के प्रमुख जो ग्रेजियानो डी सिल्वा ने एक बयान में कहा, "एफएओ अपने संसाधनों और विशेषज्ञता के साथ जीका वायरस का समाधान ढूढ़ने में प्रभावित देशों की मदद कर रहा है। जीका वायरस मनुष्यों में मुख्य रूप से एडीज मच्छरों से फैलता है। इसलिए इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इस मच्छर के प्रजनन को रोकना होगा।"

    उनका कहना है कि इन मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जिन रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है, उससे मनुष्यों को भी खतरा हो सकता है। यहां तक कि वे खाद्य पदार्थो को भी प्रदूषित कर सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करने की जरूरत है। हम प्रभावित देशों को मदद करने की मजबूत स्थिति में हैं।

    एफएओ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कीटनाशकों के प्रबंधन के बारे में कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। डी सिल्वा ने बताया कि इस बीमारी को रोकने का दीर्घकालिक समाधान यह होगा कि हम मच्छरों के बंध्याकरण की तकनीक विकसित करें। एफएओ-आईएईए साथ मिलकर खाद्य और कृषि क्षेत्र के लिए परमाणु तकनीक विकसित करने में जुटा है। ऐसी कई तकनीकों का कृषि क्षेत्र में कीटों को मारने के लिए दुनिया के कई देशों में पिछले 50 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • शरणार्थियों की निगरानी में नाटो की संलिप्तता पर चर्चा करेगा ग्रीस
    एथेंस, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की से ग्रीस आने वाले शरणार्थियों पर नजर रखने के लिए ग्रीस ने कुछ निश्चित परिस्थितियों में नाटो को शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए हामी भर दी है। ग्रीस सरकार की प्रवक्ता ओल्गा गेरोवासिलिस ने यह बात कही।

    गेरोवासिलिस ने एथेंस में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर बात की थी। वह सोमवार को उनकी तुर्की यात्रा के परिणामों के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे बात कर रहे थे।

    उनके मुताबिक सिप्रास ने इस बात पर जोर दिया कि नाटो के किसी भी रूप में संभावित संलिप्तता का संबंध तुर्की जल क्षेत्र से ही रहना चाहिए और इसके कारण किसी भी प्रकार से ग्रीस की संप्रभुता प्रभावित नहीं होना चाहिए।

    एजियन सागर में नाटो की गश्ती का विचार तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दावुतोग्लु और मार्केल की सोमवार को हुई संयुक्त घोषणा में रखा गया।

    उल्लेखनीय है कि ग्रीस और तुर्की पर यूरोपीय देशों द्वारा यूरोप आने वाले शरणार्थियों की भीड़ को कम करने और प्रवासियों को अधिक सहायता प्रदान करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

    इस मुद्दे पर अगले सप्ताह होने वाले यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन से पहले ग्रीस को यूरोपीय संघ के अन्य सदस्यों द्वारा साफतौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर ग्रीस समय रहते सभी दायित्वों को पूरा नहीं करेगा, तो उसे शेंगेन पासपोर्ट मुक्त यात्रा क्षेत्र से अस्थायी रूप से निष्कासित भी किया जा सकता है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • सियाचीन में बचने वाले सैनिक की हालात नाजुक : डॉक्टर
    नई दिल्ली, 10 (आईएएनएस)। 35 फीट बर्फ के नीचे से छह दिन बाद जिंदा निकले लांस नायक हनुमानथप्पा कोप्पड़ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। आर्मी रिसर्च और रेफरल अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉक्टर ने बुधवार को यह बात कही।

    डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, "सैनिक की हालत अभी भी नाजुक है। हम उनकी देखभाल अच्छे तरीके से कर रहे हैं।"

    डॉक्टर ने हालांकि उनके चमत्कारिक रुप से बचने पर टिप्पणी करने पर यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उन्हें नहीं पता वहां वास्तव में क्या हुआ था।

    उन्होंने कहा, "जब लांस नायक होश में आ जाएंगे तभी पता चलेगा की वह कैसे बचने में कामयाब रहे।"

    तीन फरवरी को कोप्पड़ और नौ अन्य सैनिक करीब 19,500 फुट की ऊंचाई पर सियाचीन ग्लेशियर में आए हिमस्खलन दब गए थे। सोमवार को कोप्पड़ चमात्कारिक रुप से जिदा निकाले गए थे।

    लांस नायक की हालात उस समय काफी नाजुक थी। उनमें अत्यधिक निर्जलीकरण, हाइपोथर्मिया की समस्या पैदा हो गई थी।

    कोप्पड़ का रक्तचाप काफी घट गया था और उन्हें इस समय आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

    उन्हें निमोनिया की शिकायत भी बताई गई है साथ ही उनका किडनी और लीवर भी खराब हो गया है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • मोटरसाइकिल से अमेरिका से चीन की यात्रा करेगा युवक
    लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। जिलोंग वांग की अब साइकिल पर अकेले एक लंबे सफर पर निकलने की तैयारी है। इससे पहले उन्होंने नौकरी में रहते हुए मैसाचुसेट्स से कैलिफोर्निया का 3,400 मील (5,472 किलोमीटर) की यात्रा मोटरसाइकिल पर की थी। वह अब नौकरी छोड़ चुके हैं।

    इस बार वह पूर्व की ओर जाएंगे और पर्यावरणीय सभ्यता की वकालत करेंगे।

    वांग (24) ने आठ फरवरी को चीनी नववर्ष की पूर्व संध्या पर साइकिल से सैन फ्रांसिस्को बे ऐरिया जाने की इच्छा जताई। वह इसे तीर्थयात्रा बताते हैं।

    वांग अपने इस सफर के दौरान अमेरिका से होते हुए चीन वापस जाएंगे।

    वांग 2009 में मैसाचुसेट्स में हैम्पशायर कॉलेज गए थे। 2013 में उन्हें कैलिफोर्निया में नौकरी मिली और वह अपनी साइकिल से ग्रीष्म ऋतु में वहां गए। उन्हें सैन फ्रांसिस्को पहुंचने में 75 दिन लगे और इस दौरान वह कुल 400 घरों में रुके।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

  • दूरियां मिटाते हैं व्यंजन : शेफ गास्टन
    मेड्रिड, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पेरू के प्रसिद्ध शेफ गास्टन एक्यूरियो के दुनिया के 14 देशों में 46 रेस्तरां हैं। उनका कहना है कि व्यंजन लोगों के बीच की दूरियां पाटने में मददगार हैं और पकवान लोगों को करीब लाते हैं।

    गास्टन ने इस सप्ताह स्पेन पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा लिया था, जिसमें उन शेफ को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपने व्यंजनों को समाज में बदलाव के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि संस्कृति का आदान-प्रदान कभी नहीं रुकना चाहिए।

    गास्टन के पहले रेस्तरां 'मैडम तुसान' को 2013 में प्रतिष्ठित ब्रिटिश पत्रिका 'रेस्टोरेंट' ने लैटिन अमेरिका का सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां चुना।

    गास्टन अपने व्यंजनों और रेस्तरां के जरिए संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं। उनके मुताबिक, पेरू के व्यंजन उनकी प्रेरणा के मुख्य स्रोत हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • अमेरिका में साइबर सुरक्षा मजबूत करने को कार्ययोजना तैयार
    वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंगलवार को देश की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्ययोजना तैयार की।

    व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ओबामा की इस योजना के तहत एक आयोग बनाया जाएगा, जो अगले एक दशक तक साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निजी क्षेत्रों व सरकारी स्तरों को सुरक्षित रखने का काम करेगा।

    इस आयोग में सरकार के बाहर के शीर्ष स्तर के रणनीतिकार, तकनीकी विचारक व अन्य शामिल होंगे।

    ओबामा प्रशासन 'फेडरेल चीफ इन्फोरमेशन सिक्योरिटी ऑफिसर' नाम से एक नया संघीय पद भी तैयार करेगा, जो पूरी संघीय सरकार में साइबर सुरक्षा नीति, योजना और कार्यान्वयन अभियान चलाएगा।

    इस बीच ओबामा का वित्तीय वर्ष 2017 का बजट भी मंगलवार को जारी हुआ, जिसमें साइबर सुरक्षा के लिए 19 अरब अमेरिकी डॉलर की धनराशि दी गई है।

    उल्लेखनीय है कि 'अमेरिका साइबर कमांड' 133 टीमों का एक 'साइबर मिशन' तैयार कर रहा है, जिसमें 6,200 सदस्य है। यह मिशन 2018 में काम करना शुरू करेगा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?

पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स

लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...