JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
़'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' के बाद युद्धपोत स्वदेश रवाना
न्यू हैंपशायर प्राइमरी में ट्रंप, सैंडर्स जीते
कर छूट, ईंधन पर अनुचित कर समाप्त हो : माकपा
सियाचिन हिमस्खलन में जीवित बचे सैनिक की हालात नाजुक (लीड़-1)
सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू
जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र
मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप
हिमस्खलन में जीवित बचे जवान को किडनी दान करेगी महिला
बिहार: 9 मूर्ति तस्कर पकड़े, कई कीमती मूर्तियां बरामद
केरल में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है : राहुल

LIVE News

़'इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू' के बाद युद्धपोत स्वदेश रवाना

न्यू हैंपशायर प्राइमरी में ट्रंप, सैंडर्स जीते

कर छूट, ईंधन पर अनुचित कर समाप्त हो : माकपा

सियाचिन हिमस्खलन में जीवित बचे सैनिक की हालात नाजुक (लीड़-1)

सिलिगुड़ी में जंगली हाथी बेकाबू

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कोइराला का निधन

काठमांडू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का सोमवार देर रात निधन हो गया। उन्हें निमोनिया हुआ था। उनके निजी सचिव अतुल कोइराला ने 'काठमांडू पोस्ट' को बताया कि उन्होंने सोमवार देर रात 12.50 बजे अंतिम सांस ली।

पूर्व प्रधानमंत्री अर्से से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे।

वह सोमवार को दिन में औपचारिक आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाए थे।

महासचिव प्रकाश मान सिंह ने कहा कि कोइराला के निधन के मद्देनजर नेपाली कांग्रेस ने अपनी चुनावी प्रक्रिया स्थगित कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • न्यू हैंपशायर प्राइमरी में ट्रंप, सैंडर्स जीते
    अरुण कुमार
    वाशिंगटन, 10 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यू हैंपशायर प्राइमरी (राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के चयन के लिए होने वाली प्रक्रिया) में रिपब्लिकन पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी में बर्नी सैंडर्स विजयी रहे हैं।

    ट्रंप और सैंडर्स दोनों को ही 'बाहरी उम्मीदवार' यानी ऐसे उम्मीदवार माना जा रहा है, जो अपनी-अपनी पार्टियों में मुख्यधारा का हिस्सा नहीं हैं। इन दोनों की जीत से यह साफ लग रहा है कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया इस बार लंबी खिंचने वाली है।

    अपनी भड़काऊ बातों के लिए विवादों में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी ट्रंप आयोवा कॉकस में दूसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन, न्यू हैंपशायर में जीत हासिल कर उन्होंने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि वह रिपब्लिकन पार्टी में प्रत्याशी बनने के सभी दावेदारों में सबसे आगे हैं।

    80 फीसदी मतों की गणना होने तक ट्रंप को 34.5 फीसदी मत मिल चुके थे। यह चुनाव में दूसरे नंबर पर आए ओहियो गवर्नर जान कासिच को मिले 16.4 फीसदी मतों के दोगुने से भी अधिक है।

    डेमोक्रेटिक पार्टी में हिलेरी क्लिंटन को बर्नी सैंडर्स के हाथों करारी शिकस्त मिली है। चुनाव से पहले के सर्वेक्षणों में यही सामने आया था कि न्यू हैंपशायर में स्वघोषित समाजवादी सैंडर्स, हिलेरी से काफी आगे चल रहे हैं। चुनाव में भी यही नतीजा मिला। 80 फीसदी मतों की गिनती होने तक सैंडर्स को 59.4 फीसदी मत मिले थे। जबकि, हिलेरी के खाते में महज 38.5 फीसदी मत आए।

    जीत के बाद ट्रंप मंच पर चौड़ी मुस्कान के साथ आए। अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "वाव, वाव, वाव, हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे हैं।"

    सैंडर्स का गला बैठा हुआ था। लेकिन, जोश उनका भी कम नहीं था। उन्होंने भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा, "आज की रात हमने एक ऐसा संदेश दिया है, जिसकी गूंज वाल स्ट्रीट से वाशिंगटन तक सुनाई देगी।"

    हिलेरी अपने भाषण में अर्थव्यवस्था पर सैंडर्स की चिंताओं को शामिल करती दिखीं। उन्होंने मध्यवर्ग के सामने पेश चुनौतियों का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा, "हम अपने अभियान को पूरे देश में ले जाएंगे। हम हर राज्य में हर एक वोट के लिए लड़ेंगे। लोगों को नाराज होने का हक है। लेकिन, वे भूखे भी हैं। उन्हें मसलों के हल की भूख है।"

    उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि वाल स्ट्रीट (अमेरिका का वित्तीय जगत) पर काबू पाया जाए। इस बारे में सैंडर्स के क्रांतिकारी विचारों को अव्यावहारिक बताने का संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन, उन्हें पता है कि वाल स्ट्रीट पर काबू कैसे किया जा सकता है।

    रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप की जीत प्रत्याशित थी। दिलचस्पी इसमें ज्यादा थी कि दूसरे नंबर पर कौन आता है। यह स्थान कासिच को मिला।

    सीएनएन का कहना है कि सैंडर्स और ट्रंप की जीत मतदाताओं में पेशेवर और सत्ता-पार्टी प्रतिष्ठानों से जुड़े नेताओं के प्रति असंतोष की भी अभिव्यक्ति मानी जा रही है।

    लेकिन, न्यूयार्क टाइम्स ने लिखा कि सच पूछें तो प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया में प्रतिनिधि चुनने के मामले में न्यू हैंपशायर की हैसियत पानी से भरी बाल्टी में एक बूंद से अधिक नहीं है। अखबार ने हारने वाले प्रत्याशियों को सलाह दी है कि वे इस नतीजे को अपने सिर पर सवार न होने दें और आगे बढ़ें।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • कर छूट, ईंधन पर अनुचित कर समाप्त हो : माकपा
    नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार को कंपनियों और धनाड्यों को दी जाने वाली कर छूट और पेट्रोल-डीजल के खुदरा मूल्य पर अनुचित कर समाप्त करनी चाहिए। यह बात बुधवार को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कही।

    माकपा के मुखपत्र 'पीपल्स डेमोक्रेसी' में प्रकाशित एक आलेख में कहा गया है, "केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को कंपनियों को दिए गए ऋण की वसूली करनी चाहिए और पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर अतिरिक्त कर लगाकर आम आदमी पर बोझ नहीं बढ़ाना चाहिए।"

    पार्टी ने कहा कि सिर्फ जनवरी महीने में ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर तीन मर्तबा उत्पाद शुल्क बढ़ाया।

    इस तरह से पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.12 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 5.5 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाया गया। नवंबर 2014 से अब तक नौ बार उत्पाद शुल्क बढ़ाए गए, जिससे पेट्रोल का उत्पाद शुल्क प्रति लीटर 11.77 रुपये और डीजल का उत्पाद शुल्क प्रति लीटर 13.37 रुपये बढ़ गया है।

    पार्टी ने कहा, "यह वृद्धि तब की गई है, जब दुनियाभर में कीमत घट रही है।"

    पत्र में कहा गया है कि चूंकि भारत अपनी जरूरत के 80 फीसदी तेल का आयात करता है, इसलिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमत में भारी गिरावट होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई।

    पार्टी ने कहा, "इसका कारण यह है कि (नरेंद्र) मोदी की सरकार ने शुल्क बढ़ाकर कीमतों में हुई गिरावट के अधिकांश हिस्से को हड़प लिया।"

    माकपा ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रण मुक्त करने के बाद अब खुदरा मूल्य बाजार मूल्य पर आधारित होने चाहिए थे।

    पार्टी ने कहा कि लेकिन उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने से सरकारी और निजी तेल कंपनियों को लाभ पहुंचा है।

    पार्टी ने कहा, "यह कर कितना अनुचित है, इसका पता इसी तथ्य से चलता है कि एक लीटर पेट्रोल मूल्य में 57 फीसदी हिस्सा सरकारी कर का है और एक लीटर डीजल में 55 फीसदी हिस्सा कर का है।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • जीका वायरस का फैलाव रोकने की कोशिश में संयुक्त राष्ट्र
    रोम, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने मंगलवार को कहा कि वह जीका से प्रभावित देशों में इसका प्रभाव कम करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इसे फैलने से रोकने के उपाय कर रहा है।

    एफएओ के प्रमुख जो ग्रेजियानो डी सिल्वा ने एक बयान में कहा, "एफएओ अपने संसाधनों और विशेषज्ञता के साथ जीका वायरस का समाधान ढूढ़ने में प्रभावित देशों की मदद कर रहा है। जीका वायरस मनुष्यों में मुख्य रूप से एडीज मच्छरों से फैलता है। इसलिए इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए इस मच्छर के प्रजनन को रोकना होगा।"

    उनका कहना है कि इन मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए जिन रसायनों का छिड़काव किया जा रहा है, उससे मनुष्यों को भी खतरा हो सकता है। यहां तक कि वे खाद्य पदार्थो को भी प्रदूषित कर सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल बेहद सावधानी से करने की जरूरत है। हम प्रभावित देशों को मदद करने की मजबूत स्थिति में हैं।

    एफएओ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कीटनाशकों के प्रबंधन के बारे में कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। डी सिल्वा ने बताया कि इस बीमारी को रोकने का दीर्घकालिक समाधान यह होगा कि हम मच्छरों के बंध्याकरण की तकनीक विकसित करें। एफएओ-आईएईए साथ मिलकर खाद्य और कृषि क्षेत्र के लिए परमाणु तकनीक विकसित करने में जुटा है। ऐसी कई तकनीकों का कृषि क्षेत्र में कीटों को मारने के लिए दुनिया के कई देशों में पिछले 50 सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • मप्र : किसानों का समय पूर्व कटाई को विवश करने का आरोप
    सीहोर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के शेरपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयेाजित किसान महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन स्थल के करीब जिन किसानों के खेत हैं, उनका आरोप है कि उन्हें फसल काटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कृषि विकास मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने आरोपों का खंडन किया है।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फसल बीमा योजना घोषित किए जाने पर भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई ने उनके अभिनन्दन के लिए 18 फरवरी को किसान महासम्मेलन का आयोजन किया है। यह सीहोर जिले के शेरपुर में होना है।

    शेरपुर में होने जा रहे इस सम्मेलन के आयोजन स्थल के आसपास कई किसानों के खेत हैं, जिनमें इस वक्त फसल खड़ी है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन उन पर समय पूर्व अपनी फसल काटने का दबाव बना रहा है।

    उधर, कृषि विकास मंत्री गौरी शंकर बिसेन ने किसानों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह जमीन पड़त भूमि है और जिनकी है उनसे इसके इस्तेमाल की अनुमति ली गई है। उन्होंने कहा कि उस जगह कोई फसल नहीं खड़ी है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • केरल में कांग्रेस को कांग्रेस ही हरा सकती है : राहुल

    तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बु़धवार को केरल में पार्टी नेताओं से आपस में न लड़ने का आग्रह किया और कहा कि कांग्रेस को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है।

    राहुल ने यहां कहा, "कांग्रेस एक परिवार की तरह है और परिवार के सदस्यों की तरह उनमें आपस में लड़ाई हो सकती है, लेकिन यह अभी नहीं होनी चाहिए क्योंकि अभी चुनाव नजदीक है।"

    राहुल ने कहा, "केरल में कांग्रेस को केवल कांग्रेस ही हरा सकती है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) यह कभी नहीं कर सकती। यहां पार्टी का हर नेता बेहद कुशल है। हर किसी में गुण के साथ दोष भी होते हैं।"

    उन्होंने कहा, "आपको एकजुट रहना चाहिए। अगर आप ऐसा कर पाए तो संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) फिर से सत्ता हासिल कर लेगा।"

    पार्टी की राज्य इकाई में अंदरूनी मतभेदों की खबर के बाद गांधी ने यह वक्तव्य दिया है।

    उन्होंने कहा, "आप सभी को एकजुट रहना चाहिए। चुनाव के बाद मैं आपकी बातें सुनूंगा"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • शरणार्थियों की निगरानी में नाटो की संलिप्तता पर चर्चा करेगा ग्रीस
    एथेंस, 10 फरवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की से ग्रीस आने वाले शरणार्थियों पर नजर रखने के लिए ग्रीस ने कुछ निश्चित परिस्थितियों में नाटो को शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा के लिए हामी भर दी है। ग्रीस सरकार की प्रवक्ता ओल्गा गेरोवासिलिस ने यह बात कही।

    गेरोवासिलिस ने एथेंस में एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ मंगलवार को टेलीफोन पर बात की थी। वह सोमवार को उनकी तुर्की यात्रा के परिणामों के बारे में जानकारी लेने के लिए उनसे बात कर रहे थे।

    उनके मुताबिक सिप्रास ने इस बात पर जोर दिया कि नाटो के किसी भी रूप में संभावित संलिप्तता का संबंध तुर्की जल क्षेत्र से ही रहना चाहिए और इसके कारण किसी भी प्रकार से ग्रीस की संप्रभुता प्रभावित नहीं होना चाहिए।

    एजियन सागर में नाटो की गश्ती का विचार तुर्की के प्रधानमंत्री अहमद दावुतोग्लु और मार्केल की सोमवार को हुई संयुक्त घोषणा में रखा गया।

    उल्लेखनीय है कि ग्रीस और तुर्की पर यूरोपीय देशों द्वारा यूरोप आने वाले शरणार्थियों की भीड़ को कम करने और प्रवासियों को अधिक सहायता प्रदान करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

    इस मुद्दे पर अगले सप्ताह होने वाले यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन से पहले ग्रीस को यूरोपीय संघ के अन्य सदस्यों द्वारा साफतौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर ग्रीस समय रहते सभी दायित्वों को पूरा नहीं करेगा, तो उसे शेंगेन पासपोर्ट मुक्त यात्रा क्षेत्र से अस्थायी रूप से निष्कासित भी किया जा सकता है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?

पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स

लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...