पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने बिहार में हाल में हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए यहां सोमवार को कहा कि बिहार एक बार फिर अशांत राज्य के रूप में जाना जाने लगा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्य के लोगों की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं। उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
लोजपा प्रमुख पासवान पटना में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राघोपुर के बृजनाथी सिंह की दिनदहाड़े एके-47 से जिस तरह हत्या की गई, यह नीतीश सरकार के सुशासन के दावे की पोल खोलती है।
उन्होंने कहा, "बिहार में इंजीनियर, डॉक्टर, व्यवसायी या राजनीतिक कार्यकर्ता कोई अपने आप को सुरक्षित नहीं मान रहा। बिहार को एक बार फिर अशांत राज्य के रूप में जाना जाने लगा है।"
आपराधिक घटनाओं को 'जंगलराज' की वापसी बताते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में अपराधी जब दिनदहाड़े अत्याधुनिक हथियार का प्रयोग कर रहे हैं, तो गांवों की हालत क्या होगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में नीतीश 'शेर' बने हुए थे, लेकिन अब 'भीगी बिल्ली' क्यों बन गए हैं। उन्होंने बृजनाथी सिंह हत्याकांड मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को लोजपा नेता बृजनाथी सिंह की पटना के कच्ची दरगाह इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पासवान रविवार को राघोपुर के फतेहपुर गांव जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?
पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...