पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक यहां शनिवार को हुई, जिसमें राज्य सरकार के बेहतर कार्यो तथा सरकार के न्याय के साथ विकास तथा सुशासन की छवि को जनता तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा गया।
पटना में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तबीयत खराब रहने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपस्थित नहीं हुए। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिए।
बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के बेहतर कार्यो से जनता को अवगत कराते हुए सरकार की सुशासन एवं न्याय के साथ विकास की छवि को और भी बेहतर बनाने का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं।
पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्षों को पार्टी के जिला कार्यालय भवन निर्माण के लिए स्थल का चयन करने तथा जिला संगठन को मजबूत करने एवं पंचायत स्तर तक पार्टी संगठन को ले जाने की व्यापक कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष तथा पार्टी उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री पी.के. शाही व लेसी सिंह समेत कई नेताओं ने भाग लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
बिहार : जद (यू) कार्यकर्ताओं पर सरकार की छवि चमकाने की जिम्मेदारी
back to top
खरी बात
क्या पाकिस्तान सिर्फ टैरर ही नहीं फेल स्टेट भी है ?
पुण्य प्रसून बाजपेयी अगर हेडली सही है तो पाकिस्तानी सत्ता के लिये लश्कर भारत के खिलाफ जेहाद का सबसे मजबूत ढाल भी है और विदेश कूटनीति का सबसे धारदार हथियार...
आधी दुनिया
![सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई](/cache/mod_news_show_sp2/nssp2_thumbs/%20sp-inset-news/fbc9bb5dbb6e16145f34a2e00eca7f25_XL_149x123.jpg)
सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
ब्रिटेन में कौन करता है ज्यादा सेक्स
लंदन, 5 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तरपूर्व ब्रिटेन में रहने वाले लोग देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले के मुकाबले बिस्तर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं। वे महीने में कम से...