JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
अफगानिस्तान में सरकारी कार्यालयों पर तालिबान का हमला
'भारत-पाक वार्ता बहाली के लिए कश्मीर मुद्दा नहीं बने पूर्व शर्त'
कनाडा : प्रधानमंत्री ने पांडा शावकों के नाम सार्वजनिक किए
बिहार में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, 3 मरे
दिल्ली में सुबह में हल्का धुंधलका
संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह रोकने की नई पहल की घोषणा की
मप्र में धूप की चुभन बढ़ी
भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हिलेरी मिसिसिप्पी में सैंर्ड्स से जीतीं
बिहार में मौसम सुहावना

LIVE News

अफगानिस्तान में सरकारी कार्यालयों पर तालिबान का हमला

'भारत-पाक वार्ता बहाली के लिए कश्मीर मुद्दा नहीं बने पूर्व शर्त'

कनाडा : प्रधानमंत्री ने पांडा शावकों के नाम सार्वजनिक किए

बिहार में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, 3 मरे

दिल्ली में सुबह में हल्का धुंधलका

ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक के नेता अशोक घोष की हालत नाजुक

कोलकाता, 3 फरवरी (आईएएनएस)। ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक के दिग्गज नेता और पार्टी के प्रदेश सचिव अशोक घोष की हालत बुधवार को भी नाजुक बनी रही।

चिकित्सकों ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के नेता घोष को मंगलवार को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

घोष (94) को निचले श्वसन तंत्र में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक चिकित्सक ने कहा, "उन्हें अभी भी वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक है, लेकिन नियंत्रण में है।"

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस सति अन्य लोग उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।

ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक की स्थापना नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने की थी। घोष लंबे समय तक पार्टी के प्रदेश महासचिव रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • 'भारत-पाक वार्ता बहाली के लिए कश्मीर मुद्दा नहीं बने पूर्व शर्त'
    इस्लामाबाद, 9 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हेमंड ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता शुरू करने के लिए कश्मीर मुद्दा पूर्व शर्त नहीं होनी चाहिए।

    समाचार पत्र 'डॉन' की वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लामाबाद के दो दिन के दौरे पर आए हेमंड ने मंगलवार को दोनों देशों से आग्रह किया कि वे 'नान स्टेट एक्टर्स', चरमपंथियों और आतंकवादियों को शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने की इजाजत नहीं दें।

    हेमंड ने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। वह प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सेना प्रमुख राहील शरीफ से भी मिले।

    अजीज के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हेमंड ने कहा कि क्षेत्र में दीर्घकालिक आर्थिक विकास, शांति और सुरक्षा के लिए भारत-पाकिस्तान वार्ता आवश्यक है।

    हेमंड ने कहा, "मैं भारत में पठानकोट स्थित वायु सेना के अड्डे पर हुए हमले की पाकिस्तानी जांच की सराहना करता हूं।"

    ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने अतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को भी सराहा और कहा कि आने वाले दिनों में यह देश सुरक्षित व स्थिर होगा।

    इस वार्ता के दौरान ब्रिटेन और पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सुलह प्रक्रिया सहित सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की।

    हेमंड ने कहा, "पाकिस्तान और अफगानिस्तान की समस्या समान है, जिसका संयुक्त रूप से समाधान तलाशने की जरूरत है।"

    उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विश्वास की कमी है और यह कमी तब पूरी हो जाएगी, जब दोनों देश आतंकवादियों के खिलाफ मजबूत कदम उठाएंगे।

    अजीज ने कहा, "सामरिक वार्ता के तहत हमने मुख्यत: पांच चीजों- व्यापार एवं व्यापार संबंध, वित्तीय एवं विकास सहयोग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य, रक्षा और सुरक्षा पर विचार-विमर्श तथा सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा की।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर, 3 मरे
    पूर्णिया, 9 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक ट्रक और ट्रैक्टर के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, मुरादपुर गांव के कई लोग पास के ही एक गांव में आयोजित एक धार्मिक समारोह से ट्रैक्टर की ट्राली पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-57 पर जीरो माइल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।

    पुलिस ने आगे बताया कि इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

    कसबा के थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि सभी घायलों को पूर्णिया के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इन घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में सुबह में हल्का धुंधलका
    नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हल्का धुंधलका सा रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे वातावरण में 83 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

    वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 15.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • मप्र में धूप की चुभन बढ़ी
    भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को धूप खिली हुई है, जो चुभन पैदा करने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, इंदौर संभागों के अलावा कई अन्य स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

    राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री, इंदौर का 14.9 डिग्री, ग्वालियर का 17.8 डिग्री और जबलपुर का 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री, इंदौर का 32.5 डिग्री, ग्वालियर का 31.2 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • भोपाल में एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
    भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। भोपाल से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या 634एआई के उड़ान भरते ही एक पक्षी के टकरा जाने के कारण इसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 129 यात्री सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

    राजाभोज हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, भोपाल होकर मुम्बई जाने वाले विमान ने बुधवार सुबह 8.15 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही इसे वापस रन वे पर उतारना पड़ा, क्योंकि एक पक्षी जहाज के इंजन के पंखे से टकरा गया था, जिससे इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी।

    इस उड़ान में यात्रा कर रहे यात्रियों को नाश्ते आदि के लिए होटल पलाश भेजा गया है। होटल पलाश के रिसेप्शन पर मौजूद मीतेश ने आईएएनएस को बताया कि एयर इंडिया ने 50 लोगों को नाश्ते के लिए होटल भेजा गया है। ऐसा क्यों किया गया है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • हिलेरी मिसिसिप्पी में सैंर्ड्स से जीतीं
    वाशिंगटन, 9 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री और राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन मिसिसिप्पी के डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंर्ड्स से जीत गईं।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान खत्म होने के बाद हिलेरी को विजेता घोषित किया गया।

    मिसीसिप्पी में स्थानीय अश्वेत मतदाताओं की ओर से मिले भरपूर समर्थन के चलते हिलेरी की जीत की प्रबल संभावना थी, जबकि सैंर्ड्स ने इस दक्षिणी राज्य में बमुश्किल ही अपने चुनावी अभियान को समय दिया था।

    मिशिगन में हुए एक अन्य डेमोक्रेटिक प्राइमरी चुनाव के शुरुआती रुझानों में हिलेरी और सैंर्ड्स के बीच टाई दिखा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

आधी दुनिया

गर्व है ऐसे लोगों पर - सुहागा बाई, नूरेशा हमारी असली भारत माता है

संदीप नाईक पुटपूरा, उमरिया की नूरेशा बेगम सद्भाव की एक अद्भुत मिसाल है। एक दिन जब उन्हें मालूम पड़ा कि उनके मोहल्ले की आंगनवाड़ी में आरती नामक बच्ची भयानक कुपोषित...

जीवनशैली

कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!

न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...