नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। अनंतपुर की एक अदालत ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया।
धौनी का एक ऐसा फोटो समाने आया था, जिसमें वह भगवान विष्णु की तरह दिख रहे हैं और हाथ में कई कंपनियों के उत्पात पकड़े हुए हैं, जिसमें जूता भी है।
रिहिति स्पोर्ट के अध्यक्ष अरुण पांडे ने एक बयान में कहा, "रजनीश चोपड़ा के नेतृत्व में हमारी कानूनी टीम ने स्थानीय अदालत में एक अपील दायर की थी, जिसमें हमने धौनी के खिलाफ सात जनवरी, 2016 को जारी किए गए गैरजमानती वारंट को वापसी लेने की मांग की थी।" पांडे धौनी का मैदान के बाहर का कामकाज देखते हैं।
उन्होंने कहा, "सुनवाई में चोपड़ा ने दलील दी कि धौनी को न्यायालय द्वारा जारी समन की कभी जानकारी नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें या उनकी कानूनी टीम को यह कभी पता ही नहीं चला कि सात जनवरी, 2016 को उन्हें न्यायालय में पेश होना है।"
"न्यायालय को बताया गया कि धौनी अदालत में पेश इसलिए नहीं हो सके, क्योंकि उन्हें इस बात का पता नहीं था। उन्होंने ऐसा जानबूझ कर नहीं किया। वकील चोपड़ा की दलीलों को न्यायालय ने सही माना और वारंट वापस ले लिया।"
इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) होने का स्वांग और भारतीय मीडिया
एन के सिंह अपने को धर्म-निरपेक्ष होने अर्थात बौद्धिक ईमानदारी का ठप्पा लगवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं होती. अगर आपके नाम के अंत में सिंह, शुक्ला,...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...