मोगादिशू, 21 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। सोमालिया के पंटलैंड सुरक्षा बलों के हाथों पिछले चार दिनों में अल शहाब के कम से कम 70 आतंकवादी मारे गए हैं और 30 पकड़े गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पंटलैंड के सूचना मंत्री मोहम्मद हसन ने बताया कि उत्तरी सोमालिया के नूगल क्षेत्र के सूज घाटी में सैनिकों की आतंकवादियों से लड़ाई हुई और सरकारी बलों ने उन पर काबू पा लिया।
हसन ने कहा, "हमने अल शहाब के 70 आतंकवादियों को मार गिराया। इसके अलावा हमने 30 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। यह आतंकवादी समूह पर हमारी सेनाओं की जीत है।"
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा आतंकवादी है जिन्हें पंटलैंड के सैनिकों ने घेर लिया है। जो आतंकवादी निकल भागने में सफल हो रहे हैं, उनका पीछा किया जा रहा है।
अल शहाब आतंकवादी समूह ने इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दक्षिणी सोमालिया में पिछले हफ्ते केन्याई सैनिकों ने 50 आतंकवादियों को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
उत्तरी सोमालिया में अल शहाब के 70 आतंकवादी मारे गए
खरी बात
मोदी के सरकार दो साल- क्या किसी के पास दूसरा तथ्य है या एक ही सत्य है
रवीश कुमार मई का महीना समीक्षा का होता है। भारतीय लोकतंत्र के इस रूटीन उत्सव में यही एक महीना होता है जिसमें सरकार हमेशा अच्छा करती है। दबी ज़ुबान आलोचना...
आधी दुनिया
14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ
ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...
जीवनशैली
पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन
न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...