शियामेन, 19 जनवरी (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत में मंगलवार को इस साल के शीत ऋतु के प्रथम एच7एन9 बर्ड फ्लू विषाणु के पहले मानव संक्रमण की पुष्टि हुई है।
झांगपु काउंटी के मरीज के शनिवार को विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मरीज का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।
काउंटी के अधिकारियों ने संक्रमण के जोखिम को कम करने के उपायों के तहत तीन शहरों में मवेशियों की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
शंघाई में मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शहर में एच7एन9 के दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से एक लगभग स्वस्थ हो चुका है, जबकि दूसरे की हालत अब गंभीर नहीं है।
दोनों मरीजों में एक 59 वर्षीय पुरुष व एक 58 वर्षीय महिला हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
पूर्वी चीन में एच7एन9 का पहला मामला सामने आया
खरी बात
सेक्युलर (धर्मनिरपेक्ष) होने का स्वांग और भारतीय मीडिया
एन के सिंह अपने को धर्म-निरपेक्ष होने अर्थात बौद्धिक ईमानदारी का ठप्पा लगवाने के लिए ज्यादा मेहनत करने की ज़रुरत नहीं होती. अगर आपके नाम के अंत में सिंह, शुक्ला,...
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...