जद(यू) के साथ गठबंधन बिहार तक सीमित : कांग्रेस
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया कि नीतीश कुमार के जनता दल (युनाइटेड) के साथ उसका गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है।
कांग्रेस का यह बयान मायने रखता है, क्योंकि यह ऐसे समय में आया है, जब दो दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) अध्यक्ष नीतीश ने समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया था।
कांग्रेस महासचिव शकील अहमद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्होंने यह कहा है कि चूंकि हम बिहार में साथ हैं, इसलिए हम पूरे देश के लिए कोई गठबंधन कर रहे हैं। उनके साथ हमारा गठबंधन खासतौर से बिहार के लिए है।"
अहमद ने कहा, "नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के साथ हमारा गठबंधन बिहार में है। केरल में वहां की पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन है। इसलिए गठबंधन तो हर जगह हो रहा है, लेकिन यह खास राज्य की परिस्थिति के अनुसार होता है।"
अहमद ने यद्यपि सभी गैर भाजपा दलों में एकजुटता की वकालत की, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव के लिए केंद्र की तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है।
उन्होंने कहा, "हम 100 फीसदी एकता के पक्ष में हैं। कुछ पार्टियों का किसी राज्य में बहुत ही मजबूत उपस्थिति है और उसी के बगल वाले राज्य में उसकी बमुश्किल ही कोई उपस्थिति है।" उन्होंने कहा कि इस नाते ऐसी पार्टियों के साथ पूरे देश में गठबंधन इतना आसान नहीं है।
नीतीश ने शनिवार को समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों से आग्रह किया था कि उन्हें 2019 के आम चुनाव के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि संघ मुक्त भारत समय की मांग है।
नीतीश ने कहा था, "यह उपयुक्त समय है कि सभी गैर भाजपा दल और आरएसएस विरोधी अन्य सभी लोग पूरे देश में एकजुट हो जाएं। हमारा मुख्य लक्ष्य भाजपा को रोकना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
प्यास बुझानी है तो धरती को करना होगा रिचार्ज
अतुल गौड़ आधुनिक दौड़ में विकास की अंधी प्रतिस्पर्धा में हर कोई बस भागना चाहता है। एक-दूसरे से आगे निकल जाने की होड़ इतनी भयंकर है कि नुकसान क्या हो...
आधी दुनिया
टी वी पर हंगामेदार बहस: मुस्लमान महिलाऐं 'क़ाज़ी' बन सकती हैं?
शीबा असलम फ़हमी यह टी वी पर हंगामेदार बहस का हिस्सा है, विषय है की क्या मुस्लमान महिलाऐं 'क़ाज़ी' बन सकती हैं? डिबेट में शामिल मौलानाओं को ऐतराज़ है की...
जीवनशैली
महिलाओं पर नाइटशिफ्ट के ज्यादा दुष्परिणाम
लंदन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। नींद हमारे जैविक चक्र (बायोलॉजिकल साइकल) का एक अहम हिस्सा है और इसमें खलल विशेषकर नाइट शिफ्ट में काम करने के कारण पड़ने वाली खलल पुरुषों...