जम्मू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में शनिवार को बारिश ने दस्तक दी, तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखी गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार रात जम्मू एवं कश्मीर में बर्फबारी और बारिश देखी गई। रविवार से मौसम में सुधार होगा।"
सोनामर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात बर्फबारी हुई और इस दौरान जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई।
अधिकारी ने कहा, "शनिवार को जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कटरा में 12.4 डिग्री, बटोत में 7.1 डिग्री, बनिहाल में 7.0 डिग्री, भदरवाह में 6.6 डिग्री और उधमपुर में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, काजीकुंड में 1.2 डिग्री, पहलगाम में 0.3 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
अधिकारी ने कहा, "लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि कारगिल कस्बे में शून्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
सवाल लोकतांत्रिक अनास्था का
विवेक दत्त मथुरिया आज देश लोकतांत्रिक आस्था और अनास्था के सवाल से जूझ रहा है। इस वक्त देश अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति से सामना कर रहा है। जिसका संकेत सरकार...
राजद्रोह भी सियासत के लिये राजनीतिक हथियार बनकर उभरेगा
एक बड़े चैनल के पत्रकार की आपबीती: भीड़ में से आवाज आई, "भाईसाहब आपका चैनल राष्ट्रवादी नहीं है"
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
कम उम्र में सेक्स के लिए उकसा सकता है रैप म्यूजिक!
न्यूयार्क, 1 मार्च (आईएएनएस)। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि बार-बार रैप म्यूजिक सुनने वाले किशोर-किशोरियां जल्दी सेक्स की शुरुआत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरी तरह के संगीत की...