JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या
हरियाणा : कांग्रेस के 3 विधायक 6 माह के लिए निलंबित
मोदी और नीतीश का मिलन, 'प्रेशर पलिटिक्स'?
गुजरात : हिट एंड रन में 4 मरे, 8 घायल
त्रिपुरा में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ी
नागा समझौते पर एनएससीएन (इसाक-मुइवा) गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मिला
आंध्र प्रदेश से किए गए वादों को पूरा करेंगे : जेटली
बिहार : मैट्रिक की परीक्षा में 'मुन्ना भाई' का नया ट्रेंड
उप्र को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य : मंत्री शैलेंद्र (साक्षात्कार)
गेल पर नहीं है कोई दबाव : वेस्टइंडीज कप्तान

LIVE News

केरल में कांग्रेस कार्यकर्ता की पीटकर हत्या

हरियाणा : कांग्रेस के 3 विधायक 6 माह के लिए निलंबित

मोदी और नीतीश का मिलन, 'प्रेशर पलिटिक्स'?

गुजरात : हिट एंड रन में 4 मरे, 8 घायल

त्रिपुरा में कर्मचारियों की महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ी

जेएनयू की आँखें और विश्वचेतना Featured

जगदीश्वर चतुर्वेदी

जेएनयू पर बहस कर रहे हैं तो हमें यह सवाल उठाना चाहिए कि हमारे विश्वविद्यालयों की आंखें कैसी हैं, विश्वविद्यालयों की आंखें कैसी हैं यह इस बात तय होगा कि विश्वविद्यालय ,सरकार को कैसे देखता हैं, सरकार की उसके पास किस तरह की अवधारणा है, सरकार की अवधारणा चांस से पैदा नहीं होती, वह क्लासरूम में पैदा होती है। विश्वविद्यालय सरकार को कैसे देखते हैं यह इस बात से तय होगा शिक्षक कक्षा में पढ़ाते कैसे हैं, विश्वविद्यालय को संगठित कैसे करते हैं, संचालित कैसे करते हैं, किस तरह के शिक्षकों की नियुक्ति करते हैं।

इसी तरह शिक्षक और छात्र पढ़ते हुए तटस्थ नहीं हो सकते। उनको यह कहने का हक नहीं है कि सरकार के बारे में हम कुछ नहीं बोलेंगे।आमतौर पर भारत के सभी विश्वविद्यालयों में सरकार के प्रति यही रूख है या फिर सरकार का अनुकरण करने की प्रवृत्ति है। विश्वविद्यालय के अंदर का समाज हमारे समाज का प्रतिबिम्बन है। उसमें छात्र जहाँ समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं वहीं दूसरी ओर शिक्षक समाज के दूसरे वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं।ये असल कारीगर हैं,ट्रस्टीहै, जो अपने शिक्षण से छात्रों को तराशने का काम करते हैं।उनका काम है छात्रों को अंतर्विरोधों के लिए तैयार करना। शिक्षक वस्तुतः लक्ष्य है जिसको पाना छात्रों की इच्छा होती है।किसी भी विश्वविद्यालय की आँखें कैसी होंगी यह निर्भर करता है कि शिक्षक कैसे हैं ॽ शिक्षक वि.वि. के ट्रस्टी होने के नाते सामुदायिक तौर पर वि.वि. के मर्म का निर्माण करते हैं।वे इस क्रम में अपनी स्वायत्तता भी निर्मित करते हैं।

शिक्षक महज शिक्षक नहीं होता वह स्कॉलर या विद्वान होता है ।विद्वान की परख विद्वान ही कर सकता है,अन्य नहीं।मोदी सरकार आने के बाद यह मुश्किल बढ़ी है कि विद्वान की परख विद्वान नहीं कर रहे लफंगे और जाहिल किस्म के लोग कर रहे हैं।इसके कारण सारे देश में विद्वानगण अपने को लज्जित और अपमानित महसूस कर रहे हैं।जेएनयू के वीसी ने ठीक वही काम किया जो आरएसएस चाहता है।उसने विद्वान की भूमिका नहीं निभायी। हमारे अधिकांश विश्वविद्यालयों में शिक्षक तो ढ़ेर सारे हैं लेकिन विद्वान या स्कॉलर बहुत कम हैं।

विश्वविद्यालय की आँखें विद्वान होते हैं,शिक्षक नहीं।हमने शिक्षक बनाने पर खूब जोर दिया और सारे देश को शिक्षकों से भर दिया है,इससे शिक्षा का स्तर गिरा है,शिक्षा को हमने रूपये – कौडी के धंधे में तब्दील कर दिया है।शिक्षा को बाजारू बना दिया है, और शिक्षक को बिकाऊ मजदूर ! दुखद है कि हम लेकिन वि.वि. को वि.वि. न बना पाए।जेएनयू इसलिए सारे देश के विश्वविद्यालयों से अलग है क्योंकि यहां विद्वान या स्कॉलरों की परंपरा है। यहां शिक्षक कम और विद्वान ज्यादा पाए जाते हैं।वे अपने छात्रों को पढ़ाते नहीं हैं,ज्ञान में साझीदार बनाते हैं,ज्ञान का भोक्ता नहीं सर्जक बनाते हैं। इस अर्थ में जेएनयू सारे देश के विश्वविद्यालयों से भिन्न है।

यहां हर छात्र-शिक्षक निडर होकर सरकार के खिलाफ,वि.वि.प्रशासन के खिलाफ बोल सकता है।यहां छोटे-बड़े का भेद एकदम नहीं है।यहां हर छात्र को अपनी हाइपोथीसिस पर काम करने का हक है।किसी भी वि .वि . में ज्ञान के विकास की यह बुनियादी शर्त है।कोई भी छात्र जब हाइपोथीसिस बनाकर काम करता है तो ज्ञान का सृजन करता है।जनता के बीच में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करता है।ज्ञान के संदर्भ में शक्ति अर्जित करता है। वह जो ज्ञान निर्मित करता है उसका आम जनता पर असर भी होता है।इस अर्थ में वह अपनी स्वायत्तता को निर्मित करता है,स्वायत्त संसार बनाता है।यही वह प्रस्थान बिंदु है जहां से जेएनयू अपने को सरकार के नाभिनाल से काटता है।

जेएनयू के स्कॉलरों की आँखें हैं उनके ज्ञान की वैज्ञानिकक्षमता।जो सरकार और उसके तंत्र से पूरी तरह स्वतंत्र है। देश में कहने को अनेक वि.वि. हैं जो कागज पर स्वायत्त हैं,जेएनयू भी स्वायत्त है, लेकिन जेएनयू स्वायत्तता से भी एकदम आगे जाकर काम करता रहा है,स्वायत्तता के आधार वि.वि.सिर्फ अपने अंदर के कामकाज को लेकर स्वायत्त रह सकते हैं।यह स्वायत्तता की सीमा है।स्वायत्तता के तहत वि.वि. वही काम कर सकते हैं जो उनको सौंपे गए हैं।लेकिन जेएनयू उससे भिन्न भूमिका अदा करता रहा है,वह उनके प्रति भी जिम्मेदारी निभाता रहा है जो स्वायत्तता देनेवाली एजेंसी नहीं हैं। यानी गैर-सत्ताकेन्द्रों या विश्वसमाज के बृहत्तर तबकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है।यही वजह है कि जेएनयू के छात्रों में सरकारीचेतना की बजाय विश्वचेतना,सामाजिकचेतना प्रबल होती है।इस अर्थ में वे देश के अन्य संस्थानों से भिन्न होते हैं।

Read 37 times
Rate this item
(0 votes)

About Author

जगदीश्वर चतुर्वेदी

लेखक कलकत्‍ता वि‍श्‍ववि‍द्यालय के हि‍न्‍दी वि‍भाग में प्रोफेसर हैं।
[email protected]

Latest from जगदीश्वर चतुर्वेदी

  • जेएनयू छात्र आंदोलन राष्ट्रवाद और आरएसएस
  • बर्बर बंगाल और कलंकित जनतंत्र
  • राहुल गांधी की नई इमेज और नई राजनीति
  • संविधान पर हमला है हर हर महादेव का नारा
  • ज्योतिषी के फलादेश की कला और राजनीति

Related items

  • जेएनयू छात्र आंदोलन राष्ट्रवाद और आरएसएस
  • बर्बर बंगाल और कलंकित जनतंत्र
  • राहुल गांधी की नई इमेज और नई राजनीति
  • संविधान पर हमला है हर हर महादेव का नारा
  • ज्योतिषी के फलादेश की कला और राजनीति

खरी बात

क्या ‘साइज़ ज़ीरो संघी’ को ही शाखा के लिए योग्य माना जाएगा ?

रवीश कुमार दिल्ली आने से पहले हाफ पैंट का इतना सामाजिक चलन नहीं देखा था । नब्बे के दशक में दिल्ली में एंट्री मारते ही लगा कि लोग सड़कों पर...

आधी दुनिया

मध्यप्रदेश की हक़ीक़त : शिवराज मामा के राज में घट गईं बेटियां!

संदीप पौराणिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहचान भले ही बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाने वाले राजनेता की हो, मगर इन योजनाओं के...

जीवनशैली

सेवानिवृत्ति लाती है जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव

सिडनी, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक उम्र के पड़ाव के बाद काम से सेवानिवृत्ति व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलावों की बयार लेकर आती है। एक नए शोध में यह दावा...