नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)। भाजपा के नेताओं ने 'आर्ट ऑफ लिविंग' के तत्वावधान में यमुना नदी के किनारे संपन्न हुए 'विश्व सांस्कृतिक महोत्सव' की आलोचना करने वालों की कड़ी निंदा की।
नेताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन को रोकने की कोशिश की गई जिसने न केवल दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि एक संदेश भी दिया कि भारत सभी सभ्यताओं का पालना है।
शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यमुना स्वच्छ एवं शांत है लेकिन कुछ दिमाग ही प्रदूषित हैं।
श्रीश्री रविशंकर की सराहना करते हुए नायडू ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया को भारत ला दिया। हमें शांति और एक साथ होने की जरूरत है। हम किसी भी जाति, वंश या संस्कृति के हों शांति ही वह चीज है जिसे हम पाना चाहते हैं।
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भी इस कार्यक्रम के विरोध में जो लोग थे उनको आड़ हाथों लिया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा श्रीश्री रविशंकर ने संस्कृति के माध्यम से दुनिया को जोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
क्या ‘साइज़ ज़ीरो संघी’ को ही शाखा के लिए योग्य माना जाएगा ?
रवीश कुमार दिल्ली आने से पहले हाफ पैंट का इतना सामाजिक चलन नहीं देखा था । नब्बे के दशक में दिल्ली में एंट्री मारते ही लगा कि लोग सड़कों पर...
भाजपा के वैचारिक युद्ध की शुरुआत के पहले ही उसके खत्म हो जाने का खतरा
आधी दुनिया
मध्यप्रदेश की हक़ीक़त : शिवराज मामा के राज में घट गईं बेटियां!
संदीप पौराणिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहचान भले ही बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाने वाले राजनेता की हो, मगर इन योजनाओं के...
जीवनशैली
सेवानिवृत्ति लाती है जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव
सिडनी, 12 मार्च (आईएएनएस)। एक उम्र के पड़ाव के बाद काम से सेवानिवृत्ति व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलावों की बयार लेकर आती है। एक नए शोध में यह दावा...