JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение

डी.एच. वाघेला बंबई उच्च न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश धीरेंद्र एच. वाघेला ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां राजभवन में प्रधान न्यायाधीश वाघेला को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, मंत्रियों, न्यायाधीशों, न्यायिक व असैन्य अधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पद की शपथ दिलाई।

मुख्य न्यायाधीश वाघेला (61) ने मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह की जगह ली है। शाह पिछले साल आठ सितम्बर को पद से सेवानिवृत्त हो गए थे।

तब से अब तक न्यायाधीश विजया के. ताहिलरमानी कार्यकारी प्रधान न्यायाधीश के तौर पर कार्यभार संभाल रही थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • मप्र में धूप खिली
    भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को सुबह से ही धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान इंदौर, उज्जैन,चंबल, ग्वालियर संभागों के अलावा राजगढ़, सीहोर सहित राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

    इस बीच, राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, इंदौर का 15.5 डिग्री, ग्वालियर का 12.0 डिग्री और जबलपुर का 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर का 26.8 डिग्री, ग्वालियर का 26.3 डिग्री और जबलपुर का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र में बारिश के आसार
    लखनऊ, 18 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं।

    मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, शनिवार व रविवार को बारिश होने के आसार हैं। राजधानी सहित कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। गुरुवार को हालांकि दिन में तेज धूप निकलेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    लखनऊ के अलावा गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 14.2 डिग्री, गोरखपुर का 12.4 डिग्री, झांसी का 15.6 डिग्री और इलाहाबाद का 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • दिल्ली में सुबह में हल्की बारिश
    नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में गुरुवार सुबह हल्की बारिश हुई।

    मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह 8.30 बजे तक 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

    दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने इसे महीने का सबसे गर्म बना दिया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आसमान में दिनभर आमतौर पर बदली छाई रहेगी। सुबह में राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।"

    दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे वातावरण में 96 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई और इसी वक्त दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई।

    वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • प्रधानमंत्री आज मप्र में, फसल बीमा योजना की होगी औपचारिक शुरुआत
    भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार(आज) को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह यहां सीहोर जिले के शेरपुर में आयोजित किसान महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को औपचारिक रूप से लागू किए जाने की शुरुआत होगी। मोदी को किसान मित्र सम्मान से नवाजा जाएगा। आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री विशेष विमान से भोपाल आएंगे और यहां से दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से सीहोर जाएंगे। वहां शेरपुर में अपराह्न् 1.30 से 2.30 बजे तक किसान कल्याण मेला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मोदी कार्यक्रम स्थल से अपराह्न् 2.35 बजे रवाना होकर हेलीकप्टर से भोपाल आएंगे, जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। ।

    इस महासम्मेलन में प्रधानमंत्री, कृषि कर्मण पुरस्कार 2013-14 की ट्रॉफी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री गौरीशंकर बिसेन और मुख्य सचिव को सौंपेंगे। मध्य प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री मोदी को 'किसान मित्र सम्मान' से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का औपचारिक लोकार्पण किया जाएगा। मोदी करीब 32 मिनट तक किसानों को संबोधित करेंगे।

    इस मौके पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी किसानों को संबोधित करेंगे।

    इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से किसान शेरपुर पहुंच रहे हैं। भाजपा का दावा है कि इस आयोजन में पांच लाख से ज्यादा किसान पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में आसमान साफ, तेज धूप
    पटना, 18 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आसमान साफ रहा। धूप तेज रही। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

    पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    बिहार के अन्य शहरों जैसे भागलपुर में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री, गया में 16.1 डिग्री और पूर्णिया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, एक दिन पहले बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, पूर्णिया में 30.2 डिग्री और भागलपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • विकलांग ने 90 हजार रुपये में बनाई अनोखी कार 'लैलो'
    इलाहाबाद, 18 फरवरी (आईएनएस/आईपीएन)। कहते हैं कि हुनर किसी का मोहताज नहीं होता और यह बात सच साबित कर दी है इलाहाबाद के मलाक राज इलाके के निवासी विमल किशोर ने। एक पैर से विकलांग विमल ने एक अनोखी दो सीटर कार बनाई है।

    विमल छोटी सी कॉफी की दुकान चलाते हैं। उन्होंने एक स्कूटी पर डिजाइन कर इसे छोटी कार का शक्ल दिया है। इसमें दो लोगों के बैठने की सुविधा है। विमल ने बताया की विकलांग और बुजुर्गो को ध्यान में रख कर इस कार को बनाया गया है जिसका नाम 'लैलो' है।

    इस छोटी सी कार को बनाने में 90 हजार रुपये खर्च हुए और यह कार तीन महीने में बन कर तैयार हुई। दो लोगों की बैठने की सुविधा वाली इस कार की खासियत यह है कि यह स्कूटी पर बनी हुई है, जिसमें म्यूजिक सिस्टम और हूटर भी लगा है, जो बैटरी से संचालित होता है और इसकी बैटरी सोलर सिस्टम से चार्ज होती है। यह कार सेल्फ स्टार्ट है।

    इस छोटी सी कार को बनाने का मकसद पूछने पर विमल किशोर बताते हैं कि वह विकलांग हैं और कार चलाने में दिक्कत होती है। कार चलाने में एक्सीलेटर ब्रेक आदि में दिक्कत होने के मद्देनजर, उन्हें यह विचारआया कि क्यों न ऐसी कार बनाई जाए जिसे विकलांग और बुजुर्ग आसानी से चला सकें और वह कार कहीं भी आसानी से पार्क हो सके।

    विमल किशोर जब अपनी इस छोटी सी कार को लेकर सड़कों पर निकलते हैं, तो देखने वालों की भीड़ लग जाती है। हर कोई बस इसे देखता ही रहता है और इस छोटी सी कार की तस्वीर लेने को बेताब रहता है। इतना ही नहीं, जब लोगों को जानकारी होती है कि इस छोटी सी कार को विमल किशोर ने बनाया है तो इसकी सराहना भी करते हैं और विमल किशोर के इस जज्बे को सलाम भी करते हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

JNU के बहाने देश की शिक्षा और सन्दर्भों पर पुनर्विचार का समय

संदीप नाईक ये देश क्या होता है और कितने लोग जानते बूझते है देश, देश प्रेम और देश द्रोह का सही अर्थ, जिस देश में सरकार के कारण रोहित वेमुला...

आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई

उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...

जीवनशैली

गर्भ से ही शुरू हो जाता है भावनात्मक विकास

लंदन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान और जन्म लेने के बाद एक वर्ष तक पारिवारिक वातावरण बच्चे के भावनात्मक विकास में अहम भूमिका निभाता है। एक नए शोध में...