• ममता ने साहित्य अकादमी विजेताओं को बधाई दी

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, साहित्य, कला
    नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भारतीय महाकाव्यों और पुराणों के विशेषज्ञ नृसिंह प्रसाद भादुड़ी और साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के लिए चुने जाने वाले अन्य लेखकों को बधाई दी।

    ममता ने ट्वीट किया, "नृसिंह प्रसाद भादुड़ी और विभिन्न भाषाओं के अन्य सभी लेखकों और कवियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार 2016 के लिए बधाई।"

    भादुड़ी को उनकी पुस्तक 'महाभारतेर अष्टादशी' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया है।

    अंग्रेजी उपन्यासकार जेरी पिंटो और हिंदी लेखिका नासिरा शर्मा को भी साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

    ...
  • सूफी संगीत का सही दौर चल रहा है : आमिर नियाजी

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, मनोरंजन, कला, Interview

    प्रज्ञा कश्यप
    नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस्लाम के रहस्यवादी आयाम के तौर पर परिभाषित होने वाला सूफीवाद सैकड़ों साल पुराना है और इससे निकलने वाला सूफी संगीत अपनी सरलता के बल पर पूरे विश्व में पसंद किया जाता है। रॉकस्टार के प्रसिद्ध गीत 'कुन फाया कुन' और दरगाह हजरत निजामुद्दीन के घराने के गायक आमिर नियाजी निजामी सूफी संगीत को रूह को सुकून देने वाला मानते हैं।

    ईश्वर के प्रेम से सराबोर कलाम को जब आस्था और सुरों के साथ पेश किया जाता है तो सूफियाना कव्वाली की शक्ल ले लेता है। शायद यही वजह है कि सूफियों...

  • नासिरा शर्मा सहित 24 को साहित्य अकादेमी पुरस्कार

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, साहित्य, कला
    नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। साहित्य अकादेमी ने बुधवार को वर्ष 2016 के अपने वार्षिक साहित्य अकादेमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी। हिंदी में नासिरा शर्मा को उनके उपन्यास 'पारिजात' के लिए प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अंग्रेजी में जेरी पिंटो, उर्दू में निजाम सिद्दिकी, पंजाबी में स्वराजबीर, मैथिली में श्याम दरिहरे सहित 24 साहित्यकारों को यह पुरस्कार दिया जाएगा।

    इस बार जिन कृतियों के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं उनमें आठ कविता संग्रह, सात कहानी संग्रह, पांच उपन्यास, दो समालोचना, एक निबंध संग्रह और नाटक शामिल हैं।

    पुरस्कार के रूप में एक ताम्रफलक, एक...
  • सलोनी मल्लिक के नृत्य ने मन मोहा

    बिहार, राष्ट्रीय, कला

    पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी में मिथिला संस्कृति विकास समिति की ओर से आयोजित द्विदिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व के दूसरे दिन चर्चित कथक नृत्यांगना सलोनी मल्लिक के नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    सलोनी ने महाकवि विद्यापति की रचना 'जय जय भैरवि' पर कथक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। नृत्यांगना ने महाकवि के शब्दों के अनुरूप अपनी गतिमय भाव-भंगिमाओं से कला-प्रेमियों को रचना का अर्थ समझाने में कोई कसर नहीं छोड़ा।

    पटना के राजीवनगर में रविवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक भोला यादव ने किया। मुख्य अतिथि थे...

  • दिल्ली की सर्द रात में गूंजा सूफी संगीत

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, मनोरंजन, कला

    प्रज्ञा कश्यप
    नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। 'छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के..मौला मौला मौला मेरे मौला..' जैसे नज्मों से नियाजी-निजामी भाइयों ने सूफी संगीत से सजी महमिल में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मौका था राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भावपूर्ण सूफी संगीत कार्यक्रम का, जिसमें प्रसिद्ध कव्वाली गायक नियाजी निजामी भाइयों ने अपने सूफी गीतों से माहौल को सूफियाना कर दिया।

    दिल्ली के जाने-माने व्यवसायी संजय डालमिया और सेलिब्रिटी ज्योतिषी जय मदान द्वारा रविवार की रात आयोजित इस सूफी शाम में फिल्म रॉकस्टार के प्रसिद्ध 'कुन फाया कुन' और दरगाह हजरत निजामुद्दीन...

  • उप्र : 7 विभूतियां 'यश भारती' से सम्मानित

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, साहित्य

    लखनऊ, 19 दिसंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को लोक भवन में सात विभूतियों को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया। इस वर्ष अब तक 84 लोगों को यश भारती सम्मान दिए जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2015-16 में यह आंकड़ा 44 था।

    मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सूबे की लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया।

    अखिलेश ने जहां ब्रायन साइल्स, गौरी खन्ना, रिचा जोशी, वासी खान, देवेंद्र कुमार, आनंदेश्वर पांडेय व राम सिंह यादव को यश भारती से सम्मानित किया, वहीं उन्होंने 88 लोगों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से नवाजा। इसके साथ ही...

  • आतंकवादी को शहीद कहा जाना मानवता नहीं : ओनाली ए. कपासी

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, कला
    रीतू तोमर
    नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर नफरत और आतंकवाद की आग में जल रहा है और इसी तनाव की स्थिति के बीच लेखक एवं कवि ओनाली ए.कपासी की पुस्तक 'कश्मीर ऑन फायर' का विमोचन हुआ है। कश्मीर की रूह तक को समझने वाले ओनाली ने इस किताब के जरिए कश्मीर की दुखती नब्ज को पकड़ लिया है।

    वह कश्मीर के मौजूदा हालातों को बयां करते हुए कहते हैं कि कश्मीर जल रहा है। एक आतंकवादी को मुठभेड़ में मार गिराए जाने पर इतनी हायतौबा मची है, उसे शहीद का माना जा रहा है, जो कहीं...
  • दिल्ली काव्य महोत्सव का समापन

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, किताबें, कला
    नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार प्राप्त बॉब डिलन की 'नॉकिंग ऑन हैवेन्स डोर' के सूफी अंदाज में पाठ के साथ ही दिल्ली काव्य महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया।

    बीते 16 दिसंबर को शुरू हुए महोत्सव के चौथे सत्र का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी स्थित एनसीयूआई ऑडिटोरियम एंड कन्वेंशन सेंटर में पोएट्स कॉर्नर ने किया था। इस महोत्सव में कविता प्रेमियों को कई मशहूर कवियों से बातचीत का मौका मिला।

    वर्तमान परिदृश्य में हिंदी काव्य संस्कृति को मशहूर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में विलियम डालरिंपल, जीत थायिल, संजना कपूर, विद्या शाह, वसीम वरेलवी,...
  • पांच मूर्खों की तलाश बनाम अफलातून को सबक सिखाओ

    साहित्य, फीचर

    एक आधुनिक व्यंग्य बोध कथा

    अरुण कान्त शुक्ला

    रोज की तरह शाम होते ही बच्चे दद्दू को कहानी सुनने के लिए घेर कर बैठ गये| दद्दू गला साफ़ करने के बाद कहानी शुरू करते, उसके पहले ही अनी बोली, दद्दू हम रोज रोज वही अकबर-बीरबल, राजा कृष्णचन्द्र और तेनाली राम, बेताल की कहानियाँ सुनते सुनते बोर हो गए हैं| आज तो आपको कोई नई कहानी सुनानी पड़ेगी| अनी की बात के समर्थन में गरदन हिलाते हुए सोना और माही भी बोलीं, हाँ, दद्दू एकदम लेटेस्ट| धवल,...

  • दौर कहाँ बदला है मित्र?

    साहित्य, कविता

    अरुण कान्त शुक्ला

    न रूस, न चायना में हो रही अब बारिश है,
    न भारत में खोलता कोई छाता है,
    न किसी को मास्को की ठंड से छींक आती है,
    फर्क यही है हमारी आलोचना की सच्चाई,
    अब उन्हें बहुत डराती है,
    अपने ‘गलत’ को ‘सही’ बताने,
    हमें साम्यवादी बताने की,
    ये उनकी पुरानी साजिश है,

    अमरीका,ब्रिटेन के तलुए चाटने वाले,
    जब से आए हैं सत्ता में,
    देश नहीं तब से,
    मनमोहन, मोदी के निर्देशों पर,
    विश्व व्यापार संगठन , विश्व बैंक और आईएमएफ
    के निर्देशों पर चलता है,
    राष्ट्रप्रेम, देशप्रेम के जुमले उनके,
    सिर्फ हमें बहलाने...

Back to Top