• तुर्की ने रूस के सैन्य विमान हादसे पर शोक जताया

    अंतर्राष्ट्रीय
    अंकारा, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। तुर्की के रक्षामंत्री फिकरी इसीक ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेइ शोगयु से रविवार को रूस के सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर संवेदना प्रकट की।

    रूस का सैन्य विमान रविवार को काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 91 लोग सवार थे।

    इसीक ने जारी बयान में कहा, "मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि रूस के रक्षा मंत्रालय का सोच्ची से लटाकिया जा रहा विमान टीयू-54 काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है।"

    उन्होंने...
  • शी का पार्टी नियामक प्रणाली की मजबूती पर जोर

    अंतर्राष्ट्रीय
    बीजिंग, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पार्टी के भीतर नियमन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

    कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी ने कहा कि पार्टी के नियमों में सुधार एक दीर्घकालीन और मौलिक रणनीति है, जिससे पार्टी में सुशासन को हासिल किया जा सकता है।

    शी ने इस दौरान पार्टी की दीर्घकालिक स्थिरता पर भी जोर दिया।

    शी ने कहा कि पार्टी की दीर्घकालिक स्थिरता से देश के कानून के नियमों को बनाए रखा जा सकता...
  • मेक्सिको के 10 प्रांतों में गैसोलीन की कमी

    अंतर्राष्ट्रीय
    मेक्सिको सिटी, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। विगत कुछ दिनों से मेक्सिको के कम से कम दस प्रांतों ने गैसालीन की भारी कमी झेली है। सरकारी तेल कंपनी पेमेक्स ने पाइप लाइन से ईंधन की की गुप्त चोरी को समस्या की जड़ बताया है।

    पेमेक्स ने ट्वीट कर कहा, "बहरहाल हम देश में गैसोलीन और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बहाल करने के लिए कई उपाय कर रहे हैं।"

    स्थानीय मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी एफे ने कहा कि विगत कुछ दिनों से गैस स्टेशनों पर ईंधन की कमी से देश के कम से कम दस प्रांत प्रभावित हुए हैं।...
  • तूफान नोक-टेन फिलीपींस में कभी भी दे सकता है दस्तक

    अंतर्राष्ट्रीय, पर्यावरण
    मनीला, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। तूफान नोक-टेन के पूर्वी फिलीपींस तट पर पहुंचने के साथ इसकी तीव्रता बरकरार है। इससे वहां रविवार को भूस्खलन होने की उम्मीद है। तूफान के द्वीप समूह में बुधवार तक रहने की आशंका है।

    देश की मौसम विज्ञान एजेंसी पागासा (पीएजीएएसए) ने कहा कि तूफान से 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और 215 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंके चल रहे हैं। इस तूफान को फिलीपींस में नीना के नाम से जानते हैं। तूफान बिकोल इलाके के काटाड्यूटन द्वीप से 150 किलोमीटर दूर स्थित है।

    समाचार एजेंसी एफे न्यूज...
  • यूक्रेन ने इटली को चोरी की 17 पेंटिंग्स लौटाई

    अंतर्राष्ट्रीय
    कीव, 25 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। यूक्रेन ने इटली को चोरी की गई 17 पेंटिग्स लौटा दी है। इन पेंटिंग्स का कुल अनुमानित मूल्य 1.67 करोड़ डॉलर है।

    इन पेंटिग्स में रूबेन्स, बेलिनी, पिसानेलो, टिंटोरेटो और अन्य प्रसिद्ध यूरोपीय कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं।

    ये पेंटिग्स पिछले साल वेरोना के एक कास्टेलवेचियो संग्रहालय से हथियारबंद लुटेरों ने चुरा ली थी। इन्हें इस साल मई में यूक्रेन के सीमारक्षकों ने यूक्रेन-मालदोवा सीमा के पास प्लास्टिक के बैगों में छिपा हुआ पाया था।

    इन पेंटिंग्स को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने इटली के संस्कृति मंत्री दारियो फ्रांससेचिनी के...
  • दक्षिण कोरिया में 2.5 करोड़ पक्षियों का खात्मा

    अंतर्राष्ट्रीय, पर्यावरण
    सियोल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने रविवार को घोषणा की कि देश में शरद ऋतु में 2.5 करोड़ पक्षियों को मार दिया गया है। बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए आने वाले दिनों में और 30 लाख पक्षियों को खत्म करने की उनकी योजना है।

    समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य एच5एन6 वायरस को फैलने से रोकना है। प्रवासी पक्षियों के देश के दक्षिणी भाग हेनाम में आने से गत 16 नवम्बर को इस वायरस का पता लगा था और अब यह वायरस देश के अन्य भागों में फैल गया है।...
  • रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में 92 यात्री सवार (लीड-3)

    अंतर्राष्ट्रीय
    मॉस्को, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    विमान ने रूस के सोच्चि से सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान भरी थी। विमान का मलबा काले सागर में मिला है। इस विमान में 91 लोग सवार थे।

    समाचार एजेंसी 'स्पूतनिक' के मुताबिक, आपातकाल मंत्रालय ने रूस के लापता टीयू-154 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि काले सागर में विमान का मलबा बरामद हुआ है। मलबे के साथ यात्रियों के निजी सामान भी बरामद किए गए हैं।

    विमान में 83 यात्री और चालक दल के आठ...
  • अफगानिस्तान पर त्रिपक्षीय वार्ता करेगा रूस

    अंतर्राष्ट्रीय
    काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। रूस मास्को में 27 दिसम्बर को पाकिस्तान और चीन के साथ मिलकर अफगानिस्तान में शांति बहाली के संबंध में सचिव स्तर की त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित करेगा।


    पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, "अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बढ़ते प्रभाव को लेकर रूस बहुत चिंतित है और अफगानिस्तान के संदर्भ में विभिन्न सहयोगियों को साथ लाने के लिए वार्ता के दौरान एक सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।"

    टोलो न्यूज ने रविवार को यह जानकारी दी कि मास्को वार्ता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी करेंगे।
    ...
  • क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में हिंसा, 7 लोगों की हत्या

    अंतर्राष्ट्रीय
    वाशिंगटन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

    समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के विल्सन जिले के शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान एक महिला, उसके बेटे व प्रेमी तथा बेटे की मंगेतर के रूप में हुई है।

    हमले के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चला सका है।

    टेनेसी के मेम्फिस में एक सुपर बाजार के पास हुई गोलीबारी...
  • चीन के नौसेना बेड़े ने किया अभ्यास

    अंतर्राष्ट्रीय
    बीजिंग, 25 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के नौसैनिक बेड़े पिछले सप्ताह प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया।

    सैन्य सूत्रों के मुताबिक, इस बेड़े में विमान वाहक लिओनिंग और कई विध्वंसक व युद्धपोत रहे।

    इन गतिविधियों में कई जे-15 वाहक लड़ाकू जेट विमानों और हेलीकाप्टरों को शामिल किया गया था।

    पीले सागर में लियोनिंग के कई जे-15 लड़ाकू विमानों ने हवा में ईंधन भरने और हवाई टकराव जैसे कई कार्यो का अभ्यास किया।

    इस अभ्यास का निर्देशन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के नौसेना कमांडर वू शेंगली ने किया था।

    यह प्रशिक्षण विभिन्न जहाजों के बीच तालमेल को मजबूती और...

Back to Top