• जलवायु वैज्ञानिक पियर्स सेलर्स का निधन

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण
    लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन में जन्मे अंतरिक्ष यात्री पियर्स सेलर्स का अग्नाशय के कैंसर के ेकारण 61 साल की आयु में निधन हो गया।

    जलवायु वैज्ञानिक व नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री सेलर्स ने जीवन के आखिरी कुछ सालों में पृथ्वी की कमजोरियों पर कई टिप्पणियां कर प्रसिद्धि पाई थी।

    बीबीसी के मुताबिक, ब्रिटेन में जन्मे अंतरिक्ष वैज्ञानिक 2002 से 2010 के बीच तीन बार शटल मिशन के तहत अंतरिक्ष की उड़ान भर चुके हैं। शुक्रवार को टेक्सास के ह्यूस्टन में उनका निधन हो गया।

    सेलर्स ने जलवायु परिवर्तन के संबध में अभिनेता लियोनादरे दि कैप्रियो...
  • इस क्रिसमस रिकॉर्ड तोड़ सकती है आर्कटिक की उष्णलहर

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण

    लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तरी ध्रुव पर इस क्रिसमस की शाम को औसत तापमान से 20 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज हो सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उष्णलहर रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित होगी।

    ऑक्सफोर्ड एन्वायरमेंटल चेंज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ शोधकर्ता फ्रीडरिक ओटो ने बीबीसी न्यूज को बताया, "ऐसी उष्णलहर मुश्किल से ही आती है। हम इसके हर 1,000 साल बाद आने की उम्मीद करते हैं।"

    बर्फीली हवाओं के बीच उत्तरी ध्रुव में क्रिसमस की शाम को तापमान उच्च स्तर पर होने का अनुमान है। उत्तरी अटलांटिक से गर्म हवाएं स्पीट्सबर्गेन से होकर पूरे उत्तरी ध्रुव में...
  • बिहार में मौसम साफ

    बिहार, राष्ट्रीय, पर्यावरण

    पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही धूप निकली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।

    पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 15 डिग्री सेल्सियस, गया का 10.9 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    पटना और गया का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री...
  • कश्मीर में शीतलहर जारी

    राष्ट्रीय, पर्यावरण

    श्रीनगर, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शनिवार को भी कंपकपाती शीतलहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार कम से कम अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी।

    धुंध और कोहरे के कारण घाटी में स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी के लोग इन दिनों चल रही अत्यधिक ठंड की 40 दिनों की अवधि 'चिल्लई कलां' के दौरान अप्रत्याशित सूखे से राहत मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, "राज्य में वर्तमान शीतलहर की स्थिति अगले 24 घंटे तक जारी रहेगी और इस अवधि में मौसम...
  • दिल्ली में सुबह धुंध छाई

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, पर्यावरण

    नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह हल्की धुंध छाई रही। यहां का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम का सामान्य तापमान है।

    मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 92 प्रतिशत और दृश्यता 100 मीटर रही।

    भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "दिनभर आसमान साफ रहने की संभावना है।"

    दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

    एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान...
  • कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, पर्यावरण
    नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को कोहरे के बीच 52 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं जबकि एक रद्द कर दी गई है।

    उत्तरी रेलवे अधिकारी के मुताबिक, नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से है, जोगबानी-आनंद विहार तय समय से 13 घंटे पीछे चल रही है। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से चल रही हैं।

    अधिकारी का कहना है कि पांच रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

    दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के मुताबिक, कोहरे का शनिवार को उड़ानों के संचालन...
  • उप्र में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

    राष्ट्रीय, पर्यावरण
    लखनऊ, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से आम जनजीवन पर इसका असर पड़ा है।

    कोहरे का ज्यादा असर पूर्वाचल व पश्चिमी उप्र के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। सहारनपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

    उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में कोहरे का असर दिखाई देगा। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड में इजाफा हुआ है। पछुआ हवाओं की...
  • जम्मू में रात के तापमान में सुधार, कश्मीर में शीतलहर जारी

    राष्ट्रीय, पर्यावरण
    जम्मू/श्रीनगर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र में शुक्रवार को रात के तापमान में सुधार हुआ, जबकि कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है।

    मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "जम्मू में शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान गुरुवार के 5.7 डिग्री से बढ़कर 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।"

    मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, "भदरवाह में भी ठंड कुछ कम हुई है। यहां शुक्रवार रात के समय न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछली रात यह शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस था।"

    जम्मू क्षेत्र के कटरा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, बटोट में...
  • ओबामा के नाम पर रखा गया मछली का नाम

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण
    न्यूयॉर्क, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर मूंगे की चट्टानों के बीच पाई जाने वाली मछली की एक नई प्रजाति का नाम ओबामा रखा गया है।

    इससे पहले एक ट्रैपडोर मकड़ी, रंग-बिरंगी मीठे पानी की मछली, एक परजीवी बालकृमि और विलुप्त छिपकली के नाम भी ओबामा के नाम पर रखे जा चुके हैं।

    वैज्ञानिकों ने एक नई प्रजाति की छोटी गुलाबी और पीली मूंगा-चट्टानों वाली मछली का नाम-ओबामा के सम्मान में रखा है। यह मछली हवाई द्वीप के समुद्री संरक्षित इलाके में पाई गई है।

    अब मछली का वैज्ञानिक नाम तोसानोयाड्स...
  • दिल्ली में सुबह कोहरा छाया

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, पर्यावरण

    नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने अईएएनएस को बताया, "आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह मध्यम से घना कोहरा रहेगा।"

    राजधानी में शुक्रवार सुबह दृश्यता 400 मीटर रहेगी। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 91 प्रतिशत थी। आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Back to Top