• लाल ग्रह पर मौजूद हैं एलियन?

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण
    वाशिंगटन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह मंगल की एक हालिया तस्वीर में एक सटीक सीधी रेखा में खड़ी तीन लंबी रहस्यमयी आकृतियों (टावरों) की तस्वीर से वहां अति बुद्धिमान प्राणियों (यूएफओ) की मौजूदगी के साफ संकेत मिलने का दावा किया गया है।

    दरअसल, उड़न तश्तरी और एलियन के प्रति उत्साही लोगों ने इन तस्वीरों को देखने के बाद वैज्ञानिक आधार पर लाल ग्रह पर अति बुद्धिमान प्राणियों की मौजूदगी का दावा किया है।

    यूट्यूब के चैनल मुंडोडेसकोनोसिडो में वीडियो पोस्ट करने वाले ने बताया कि तस्वीर में दिख रहे 4.8 किलोमीटर लंबे तीन टॉवर पूरी तरह...
  • चीन में विज्ञान-प्रौद्योगिकी कर्मियों के लिए विशेष दिन

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology
    बीजिंग, 14 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (एसएंडटी) से जुड़े अपने करीब 8.1 करोड़ कर्मियों के लिए एक विशेष दिन तय किया है। उन्होंने विज्ञान-प्रौद्योगिकी कर्मी दिवस मनाने के लिए 30 मार्च का दिन तय किया है। विज्ञान व प्रौद्योगिकी से जुड़े लोग हर साल इस दिन अपना उत्सव मना सकेंगे।

    चाइना एसोसिएशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट ने साल 2017 से प्रति वर्ष इस दिन को मनाने को मंजूरी दी है।

    इस दिन का चयन 30 मई, 2016 को अयोजित चाइनीज...
  • दुनिया में पक्षियों की 18,000 प्रजातियां

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण
    न्यूयार्क, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। पक्षियों की प्रजातियों की कमी को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिक समय-समय पर चिंता जताते रहे हैं, लेकिन इस बीच एक शोध में पता चला कि पूरे विश्व में पक्षियों की 18,000 प्रजातियां हैं और यह पूर्व अनुमानित संख्या से दोगुनी है।

    अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के शोधकर्ता जोएल क्राक्राफ्ट ने बताया, "यह नया आंकड़ा बताता है कि हमारे पास प्रजातियों की संख्या गिनने और उन्हें संरक्षित करने के वैसे तरीके नहीं हैं, जिनकी हमें जरूरत है।"

    पक्षियों को लेकर पारंपरिक सोच है कि इनके बारे में अच्छी तरह अध्ययन किया गया है। विश्व...
  • रेल फाटक पर हादसों पर लगाम लगाएगी अस्कार प्रणाली

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, Science & Technology
    नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के एक छात्र ने एक ऐसी तकनीक का इजाद किया है जिससे रेल फाटक हादसों पर लगाम लगाया जा सकेगा। तमिलनाडु के करूर जिले के रहने वाले गोपीनाथन. एस. ने 'अस्कार सिस्टम' नामक तकनीक का आविष्कार किया है। उन्होंने इस तकनीक की झांकी यहां अतर्राष्ट्रीय विज्ञान मेले में दिखाई।

    देश में रेल फाटकों पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। गोपीनाथन ने कहा कि इस तकनीक से इन हादसों को रोका जा सकता है।

    गोपीनाथन के मुताबिक, ऑटोनोमस सिस्टम फॉर कंट्रोलिंग एक्सीडेंट्स इन रेलवे क्रासिंग (अस्कार) देश का पहला मानव-रहित रेलवे...
  • भारतीय मूल की जुड़वां बहनों ने जीता एक लाख डॉलर

    अंतर्राष्ट्रीय, स्वास्थ्य, Science & Technology
    न्यूयॉर्क, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय मूल की एक जैसी दिखने वाली जुड़वां बहनों और एक अन्य किशोर ने 17वां वार्षिक सीमन्स गणित, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता का एक लाख रुपये का वजीफा पाया है। यह राशि उनकी अपनी चिकित्सा परियोजनाओं के साथ है।

    आद्या और श्रीया बीसाम को संयुक्त रूप से टीम के लिए प्रतियोगिता के फाइनल में मंगलवार को यह पुरस्कार मिला। इन्हें यह पुरस्कार दिमाग को स्कैन करके और मनोविकृति मूल्यांकन का इस्तेमाल कर सिजोफ्रेनिया (एक प्रकार का मानसिक रोग) का पहले ही विश्लेषण कर लेने का एक तरीका विकसित करने की परियोजना के लिए मिला। दोनों...
  • चीन ने नई पीढ़ी का मौसम उपग्रह प्रक्षेपित किया

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण

    जिचांग, 11 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन ने शनिवार देर रात नई पीढ़ी का मौसम उपग्रह प्रक्षेपित किया। इसका प्रक्षेपण रात 12.11 बजे किया गया।

    चीन की दूसरी पीढ़ी का मौसम उपग्रह फेंग्युन-4 ऊंची कक्षा में देश का पहला परिमाणात्मक दूरसंवेदी उपग्रह भी है।

    इस उपग्रह को चीन के दक्षिण-पश्चिम सिचुआन प्रांत में स्थित जिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया। इसे लांग मार्च-3बी रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया गया।

    इसे चीन के लांच मार्च रॉकेट श्रृंखला के 242वें मिशन के रूप में अंकित किया गया है।
  • पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले जॉन ग्लेन का निधन

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology
    न्यूयॉर्क, 9 दिसंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्लेन की 95 वर्ष की उम्र में गुरुवार को कोलंबस के ओहियो में निधन हो गया। एक राष्ट्रीय नायक के तौर पर प्रसिद्ध जॉन ने सीनेट में 24 साल तक राष्ट्रीय राजनीतिक शख्सियत के तौर पर भी सेवा की।

    'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के अनुसार, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी ने जॉन के निधन की घोषणा की। जॉन को हाल ही में जेम्स कैंसर सेंटर में भर्ती कराया गया था। ओहियो स्टेट के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि इसका यह मतलब नहीं कि जिस समय उन्हें भर्ती...
  • भारत को महाशक्ति की बजाय विश्व गुरु बनना चाहिए : राजनाथ

    उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय, Science & Technology
    नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 'यंग साइंटिस्ट कॉन्क्लेव' और 'इंडिया इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल-2016' का गुरुवार को उद्धाटन करते हुए कहा कि भारत को महाशक्ति बनने की बजाय विश्व गुरु बनना चाहिए।

    इस मौके पर सिंह ने भारतीय वैज्ञानिकों के महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला। सिंह ने फ्रिटजोफ कापरा, कार्ल सगान और हाइजेनबर्ग आदि वैज्ञानिकों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हाइजेनबर्ग ने खुद स्वीकारा कि उन्हें रविंद्रनाथ टैगोर से बात करते समय ही अनिश्चितता के सिद्धांत का विचार आया।

    भारत में वैज्ञानिक विकास की बात करते हुए राजनाथ सिंह ने...
  • चीन लंबे अंतरिक्ष मिशन के लिए सक्षम : विशेषज्ञ

    अंतर्राष्ट्रीय, Science & Technology
    बीजिंग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन के सबसे लंबे मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन की सफलता से पता चलता है कि देश अंतरिक्ष यात्रियों को लंबे समय तक अंतरिक्ष मिशनों के लिए वहां रखने में सक्षम है।

    एक अंतरिक्ष विशेषज्ञ ने बुधवार को यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि दो अंतरिक्ष यात्रियों को ले गए शेन्झू-11 मानवयुक्त अंतरिक्षयान को 17 अक्टूबर को प्रक्षेपित किया गया था और यह 18 नवंबर को वापस धरती पर लौट आया था। इसने अंतरिक्ष में चीन की पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 के साथ जुड़कर एक कॉप्लेक्स का निर्माण किया था।

    एस्ट्रॉनॉट सेंटर ऑफ...
  • भारत ने रिसोर्ससैट-2ए का सफल प्रक्षेपण किया

    राष्ट्रीय, Science & Technology, पर्यावरण

    वेंकटचारी जगन्नाथ
    श्रीहरिकोटा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिये दूर संवेदी उपग्रह रिसोर्ससैट-2ए का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष ए.एस. किरन कुमार ने प्रक्षेपण के बाद कहा, "आज हमने तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपल्बध कराने वाले रिसोर्ससैट-2ए का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। उपग्रह के सोलर पैनल को तैनात कर दिया गया है। प्रक्षेपण बिलकुल सटीक रहा।"

    कुमार ने कहा कि रॉकेट में पहली बार कैमरे को स्थापित किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप...

Back to Top