BREAKING NEWS
दिल्ली में आंशिक बदली छाई
बिहार में हल्की बदली, बारिश के आसार
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट
बेकार पड़े सामानों से बनाए आकर्षक आभूषण
झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
निर्माण क्षेत्र की सूरत बदल सकता है 'ड्रेज्ड' मैटेरियल (आईएएनएस विशेष)
चीन के शेयर गिरावट के साथ खुले
भारतीय महिलाओं में बढ़ रहा कैंसर : विशेषज्ञ
आईपीएल : दिल्ली की हैदराबाद पर आसान जीत (राउंडअप)
ट्रेन से महिला का जेवरों से भरा पर्स चोरी

LIVE News

दिल्ली में आंशिक बदली छाई

बिहार में हल्की बदली, बारिश के आसार

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

बेकार पड़े सामानों से बनाए आकर्षक आभूषण

झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

बिहार में सुहावनी सुबह

पटना, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य जगहों पर गुरुवार सुबह मौसम सुहावना रहा। आसमान एकदम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं।

राजधानी पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री, भागलपुर में 16.2 डिग्री तथा गया में 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, गया व पूर्णिया में 31.7 डिग्री और भागलपुर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • दिल्ली में आंशिक बदली छाई
    नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "आज दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी। शाम में आंधी आने की संभावना है।"

    आईएमडी के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 38 फीसदी आद्र्रता रही।

    वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    --आईएएनएस
  • बिहार में हल्की बदली, बारिश के आसार

    पटना, 13 मई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं।

    पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के उप निदेशक आर.के.के. गिरी ने बताया, "बुधवार रात से ही बिहार के कई क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।"

    राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

    इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री तथा गया में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, एक दिन पहले यानी गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, पूर्णिया में 36.2 डिग्री और गया में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    --आईएएनएस
  • बेकार पड़े सामानों से बनाए आकर्षक आभूषण
    नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। घर, दफ्तर या किसी भी जगह बेकार पड़े सामानों को अब फेंकने के बजाए उसका विभिन्न तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप बेकार पड़े सामानों से खुद ही आकर्षक आभूषण बना सकते हैं। इसके लिए आपको अपने बजट की चिंता करने की भी कोई जरूरत नहीं है। इसे स्वयं ही बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है।

    इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन ज्वेलरी डिजाइन और टेक्नोलॉजी के छात्र आपको घर में पड़े बेकार सामान जैसे पेपर, प्लास्टिक, तार, मोती और बटन की मदद से अद्भुत और रचनात्मक प्रक्रिया की ज्वेलरी बनाने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं।

    ज्वेलरी डिजाइन डिपार्टमेंट ऑफ आईएनएसडी बेकार चीजों को लेकर उसका इस्तेमाल कराना सीखाता है।

    1. पेपर ज्वेलरी/ब्रेसलेट

    - एक पुराना अखबार लेकर स्केल की मदद से पेपर के सबसे ऊपरी भाग पर अल्टरनेटिव इंच का उपयोग कर निशान लगा लें। इसी तरह, पेपर के तल पर यानी नीचे की ओर आधे इंच के अंतराल पर निशान लगायें। ऊपर के अल्टरनेटिव निशान से नीचे के निशान तक (कोण की तरह) लाइन बना लें।

    - अब इस कोण को काट लें और दो रंग की मदद से पेपर पर अल्टरनेटिव रूप से रंग करें। सूखने के बाद, इसे विस्तृत से संकीर्ण तक रोल बना लें और और गोंद की मदद से इसके टिप को सुरक्षित करें। आप इसे पूरा करने के लिए रोल पर पारदर्शी नेल पेंट लगा दें। इसी तरह आप और बीड्स (मोती) भी बना सकते हैं।

    - ब्रेसलेट बनाने के लिए, एक इलास्टिक धागा लें और मोतियों को एक के बाद एक डालकर और अंत में दोनों कोनों को टाई करके बंद कर दें।

    2. साटन रिबन पर्ल नेकलेस

    - एक रिबन लेकर उसे दो हिस्सों में फोल्ड कर दें। फिर फोल्डेड अंत में एक गांठ बनाये। एक साइड का किनारा लेकर उस पर गांठ बना लें।

    - अब सिरों में से एक के माध्यम से मोती डालना शुरू करें और दूसरी गांठ से मोती को सुरक्षित करें। अब अन्य साइड को किनारा लेकर उसपर गांठ बना लें। अब इसमें मोती को जोड़े और गांठ की मदद से इसे सुरक्षित कर लें और ऐसा ही दूसरी तरफ से भी करें। अब दोनों सिरों को एक साथ पकड़कर उसमें गांठ बांध दें।

    - अब जहां से मोती डालना शुरू किया था उसी अंत में गांठ बना लें। बस गांठ के नीचे एक मोती जोड़ कर इसे फिर से सुरक्षित करने के लिए एक गांठ बना लें। एक और मोती जोड़ कर गांठ बना लें। दूसरे किनारे पर एक मोती जोड़ें। दोनों सिरों को एक साथ रखने के लिए एक गांठ बना दें।

    - इसे तब तक करें जब तक आप इच्छित आकार नहीं पा लेते।

    - रिबन के दो और हिस्से लेकर उसे दो टुकड़ों में फोल्ड कर लें। नेकलेस के दोनों साइट पर इस साटन रिबन जोड़ दें, इस तरह आपका साटन पर्ल नेकलेस तैयार है।

    3. सेफ्टी पिन ब्रेसलेट

    - दो से तीन पैकेट सेफ्टी पिन और अलग-अलग रंगों के मोती ले लें। अब पिन को खोलकर, हर रंग के मोती को एक-एक करके उसमें डालें और मोती को सुरक्षित रखने के लिए पिन को बंद कर दें। ऐसा सभी पिनों के साथ करें।

    - अब पिन की आंख के माध्यम से सबसे पहले इलास्टिक तार और अगले पिन के नीचे के छेद से वैकल्पिक रूप से डालें। एक बार जब सभी पिन के माध्यम से तार गुजर जाये तो इसे बाहर ले लें और वैकल्पिक रूप से पिन के दूसरे छोर के माध्यम से डालें जैसे की आपने पहली जगह में किया था।

    - अंत में इलास्टिक के दोनों सिरों को सुरक्षित करने के लिए अतिरिक्त तार को काट दें। हमारा सेफ्टी पिन ब्रेसलेट तैयार है।

    --आईएएनएस
  • झारखंड में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
    रांची, 13 मई (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में गुरुवार रात को अज्ञात हमलावरों ने एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।

    पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने गुरुवार रात को छतरा के पत्रकार इंद्रदेव यादव पर चार बार गोलियां दागी। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    यह हमला उस समय हुआ, जब वह काम के बाद घर लौट रहे थे। यादव एक स्थानीय समाचार चैनल में संवाददाता थे।

    झारखंड पत्रकार संघ (जेएए) और पत्रकार बिहार मंच एवं अन्य मीडिया संघों ने इस घटना की निंदा की है।

    जेएए ने आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए यादव के परिवार के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद की मांग की है।

    --आईएएनएस
  • ट्रेन से महिला का जेवरों से भरा पर्स चोरी
    झांसी, 12 मई (आईएएनएस/आईपीएन)। 'प्रभु' की ट्रेन में चोरी थम नहीं रही है। एक बार फिर पुलिस के तमाम प्रयासों को चुनौती देते हुए चोर ट्रेन से महिला का पर्स ले भागे। पर्स में हजारों की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण थ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाली ट्रेन 12184 के कोच एसई-3 के 5 व 6 बर्थ पर लखनऊ से ललितपुर के लिए शकुंतला पत्नी सुरेश निवासी तकरोही पं. दीनदयालपुरम मार्ग, लखनऊ अपने पति के साथ यात्रा कर रही थी। ट्रेन जब कानपुर स्टेशन के नजदीक चल रही थी, तभी उसका बैग गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका बैग नहीं मिला। उसने इसकी शिकायत झांसी पहुंचकर जीआरपी से की।

    पीड़िता ने जीआरपी से शिकायत करते हुए बताया कि चोर उसका पर्स चोरी कर ले गए, जिसमें 37 हजार रुपये नकद, मोबाइल, सोने की तीन अंगूठी और सोने की चेन समेत अन्य सामान रखा हुआ था। जीआरपी ने शिकायत के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    --आईएएनएस
  • ट्रेनों और स्टेशनों पर अपराध बढ़े
    लखनऊ, 12 मई 2016 (आईपीएन)। 'प्रभु' की ट्रेनों में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। रेल मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, 2014 में ट्रेनों में 13,813 अपराध हुए थे। यह संख्या 2015 में बढ़कर 17,726 हो गई। इसी तरह 2014 में रेल परिसरों में 8,085 अपराध हुए और 2015 में यह संख्या बढ़कर 9,650 हो गई।

    बढ़ते अपराधों को ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन सुरक्षा एवं संरक्षा का ढांचा मजबूत करने के लिए कई तकनीकांे का सहारा ले रहा है। प्लेटफार्मों व ट्रेनों पर सीसीटीवी, अभिगमन नियंत्रण और तोड़फोड़ विरोधी जांच से जुड़ी एक एकीकृत सुरक्षा प्रणाली को मंजूरी दे दी गई है।

    रेलवे के मुताबिक, विभिन्न स्टेशनों पर 5,367 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इस समय हर दिन 2,300 ट्रेनों में आरपीएफ कर्मी हैं। जबकि 2,200 ट्रेनों में जीआरपी कर्मी तैनात होते हैं। यात्रियों को किसी भी समय सुरक्षा संबंधी मदद उपलब्ध कराने के लिए रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन 182 चालू की गई है।

    --आईएएनएस

खरी बात

परीक्षा परिणाम: बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर मनोवैज्ञानिक से तुरंत संपर्क कीजिये

परीक्षा परिणाम: बच्चों के व्यवहार में बदलाव पर मनोवैज्ञानिक से तुरंत संपर्क कीजिये

स्मिता कुमारी शैक्षणिक परीक्षाएँ केवल एक दीया है जिससे हम अपने जीवन को रौशन करते हैं ।इसके एक बार नहीं जलने से जिंदगी भर के लिए अँधेरा नहीं होता,हमें दुबारा...

आधी दुनिया

पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र

हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...

जीवनशैली

जंक फूड से दूर रखने बच्चों के सामने रखें स्वास्थ्यवर्धक विकल्प

न्यूयॉर्क, 8 मई (आईएएनएस)। क्या आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पोषक आहार का ज्यादा सेवन करे और जंक फूड कम खाए? शोधकर्ताओं ने इसके लिए बच्चों के सामने स्वास्थ्यवर्धक...