BREAKING NEWS
असम में हाथियों का आतंक, 3 लोगों की मौत
गोवा : दुष्कर्म मामले की तीसरी आरोपी का समर्पण
दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल
मुंबई में दीवार ढहने से 1 की मौत
रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति
बिहार में नाबालिग के सााथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार
ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद लीबिया दौरे पर
ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे जेब बुश
मणिपुर : मुख्यमंत्री ने बेसहारा महिला के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की
पाकिस्तान : 64 फीसदी की नजर में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार

LIVE News

असम में हाथियों का आतंक, 3 लोगों की मौत

गोवा : दुष्कर्म मामले की तीसरी आरोपी का समर्पण

दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल

मुंबई में दीवार ढहने से 1 की मौत

रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति

नेपाल : प्रिंस हैरी राष्ट्रपति से मिले, ऐतिहासिक जगह का दौरा किया

काठमांडू, 20 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। नेपाल दौरे पर पहुंचे ब्रिटिश घराने के प्रिंस हैरी ने यहां रविवार को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से मुलाकात की।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति विद्या देवी ने प्रिंस हैरी का स्वागत किया और ब्रिटेन व नेपाल के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर रोशनी डाली।

राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार माधव शर्मा के हवाले से कहा गया, "राष्ट्रपति ने राजकुमार के साथ दोनों देशों के राजनयिक संबंधों पर अपने विचार साझा किए। नेपाल व ब्रिटेन इस साल राजनयिक संबंधों की स्थापना की 200वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।"

इस मौके पर प्रिंस हैरी ने कहा कि उन्हें अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल को फिर से पटरी पर लौटते देखकर खुशी है।

प्रिंस हैरी ने रविवार दोपहर ऐतिहासिक पाटन दरबार स्क्वायर का दौरा किया, जो यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट के रूप में सूचीबद्ध है।

उन्होंने शनिवार को यहां देश के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल
    केप टाउन, 7 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में एक वन्य अभयारण्य में अपने भाई के साथ खेलते वक्त तेंदुए के हमले में छह वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया।

    केल्लन डेनी पर उसके पिता जस्टिन की मौजूदगी में एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    समाचार पत्र 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने जबड़े में दबाकर करीब 100 फीट तक घसीटने के बाद तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया। लड़के की गर्दन, बांह व कंधों पर तेंदुए द्वारा दांत काटने से गंभीर घाव बन गए।

    बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जस्टिन ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार सदमे में है, हालांकि उनके बेटे की हालत में अब सुधार हो रहा है।

    वन्य अभयारण्य के प्रबंधक ने कहा कि बीते 40 वर्षो में इस तरह का हमला अभी तक नहीं हुआ।

    --आईएएनएस
  • रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति
    मॉस्को, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने द्विपक्षीय संबंधों को हर दिशा में बढ़ावा देने का शुक्रवार को संकल्प लिया। आबे इस समय रूस के दौरे पर हैं।

    उल्लेखनीय है कि यूक्रेन संकट के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल,

    समाचार एजेंसी तास के अनुसार, काला सागर के तट पर स्थित सोची में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने कहा कि दोनों पक्ष इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन, एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच जैसे मौकों पर उच्चस्तरीय संपर्क बनाए रखने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और मानवीय क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संवाद स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।

    लावरोव ने कहा कि इस बैठक में रूस के खिलाफ जापान के प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। दोनों पक्षों के उपविदेश मंत्री जून में शांति समझौते पर विचार-विमर्श करेंगे।

    रूस और जापान ने चार प्रशांत द्वीपों पर लंबे समय से चल रहे विवादों की वजह से शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

    --आईएएनएस
  • ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद लीबिया दौरे पर

    त्रिपोली, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनका देश लीबिया के साथ सुरक्षा सहयोग और संयुक्त सीमा नियंत्रण जारी रखने के लिए तैयार है। एसिद इस समय लीबिया के दौरे पर हैं।

    हबीब शुक्रवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली पहुंचे। त्रिपोली पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री फाएज सिराज से मुलाकात की।

    हबीब ने यहां सिराज के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सहमति की सरकार को समर्थन ट्यूनीशिया के समर्थन का एक स्पष्ट संदेश है।

    हबीब ने कहा, "लीबिया के लोगों के लिए हमारा समर्थन जारी रहेगा। देश में विभाजन का एकमात्र समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित शांति समझौते के लिए ट्यूनीशिया का समर्थन है।"

    पश्चिमी देशों के और अरब देशों के अधिकारी राष्ट्रीय सहमति वाली इस नई सरकार को समर्थन देने के लिए मार्च के बाद ही त्रिपोली का दौरा कर रहे हैं।

    लीबिया के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच एक वर्ष तक चली बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में हुए शांति समझौते के आधार पर सिराज के नेतृत्व में सरकार का गठन हो पाया है।

    --आईएएनएस
  • ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे जेब बुश
    वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे जेब बुश ने शुक्रवार को कहा कि वह चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे। न ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रही हिलेरी क्लिंटन को समर्थन देने की बात कही।

    बुश ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "नवंबर में होने वाले चुनाव में मैं न तो ट्रंप और न ही हिलेरी को समर्थन दूंगा, बल्कि मैं राज्य और संघीय स्तर पर सैद्धांतिक परंपरावादियों का समर्थन करूंगा।"

    ट्रंप की निंदा करते हुए बुश ने लिखा कि उन्होंने धैर्य, विनम्रता और मजबूत चरित्र का प्रदर्शन नहीं किया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यक्तित्व के आवश्यक लक्षण हैं।

    बुश ने कहा, "उन्होंने संविधान के प्रति भी कभी सम्मान नहीं दिखाया।"

    ट्रंप के प्रति बुश का यह टिप्पणी कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि वह पहले भी ट्रंप के चुनाव अभियान की आलोचना कर चुके हैं।

    बुश की यह घोषणा हालांकि पार्टी के अंदरूनी दरारों को दर्शाती है, जिसके जल्द भरने की संभावना नहीं है।

    --आईएएनएस
  • मणिपुर : मुख्यमंत्री ने बेसहारा महिला के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की
    इंफाल, 7 मई (आईएएनएस)। तलाकशुदा महिला आर. के. तंफासना 2011 से बिस्तर पर हैं। अपने इलाज के लिए पैसे न होने के कारण अकेली और बेसहारा तंफासना ऐसे ही बेबस और लाचार जिंदगी काटने पर मजबूर थीं। लेकिन सोमवार को स्थानीय चैनल 'आईएसटीवी' पर उनकी कहानी प्रसारित होने के बाद अचानक स्थिति बदल गई। राज्य सरकार ने उनकी मदद के लिए अब कदम बढ़ाया है।

    तंफासना कई सालों से अपने बेटे की शिक्षा के लिए उधार लेती रहीं और यह रकम 78,000 पहुंच चुकी है। उस पर उनका खराब स्वास्थ्य उनके लिए एक परेशानी बन चुका था। बीमारी के कारण उनके पैरों को काटने की नौबत आ गई है, लेकिन उसके लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं।

    हालांकि उनके इस दुखद हालत ने यहां कई लोगों का दिल पिघला दिया और उन्होंने उनकी जांच के लिए चिकित्सकों को बुलवाया।

    एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आईएएनएस से कहा, "प्रारंभिक जांच के बाद हम उनका इलाज शुरू करेंगे। हम चाहते हैं कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आए ताकि वह सामान्य जिंदगी बिता सकें।"

    तंफासना की कहानी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुई थी। उसमें कहा गया था कि उन्हें मणिपुर के समाज कल्याण मंत्री ए. मीराबाई से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद सत्ता पक्ष हरकत में आया।

    तंफासना की कहानी का एक राजनीतिक पहलू भी है। इंफाल में दो जून को होने जा रहे स्थानीय चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने इस मामले की राजनीतिक अहमियत समझी और शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस(जेएनआईएमएस) के चिकित्सक तंफासना की जांच के लिए यहां से नजदीक टेरा में स्थित उनके घर पहुंचे।

    मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के अध्यक्ष हैं, इसलिए इस मामले में उनका हस्तक्षेप स्वाभाविक है।

    जेएनआईएमएस के निदेशक देवेन लैशराम ने कहा, "हम उनके ऑपरेशन, दवाइयों और पूरे इलाज का इंतजाम मुफ्त में करेंगे। अस्पताल केवल पैसे वालों के लिए ही नहीं होता।"

    स्थानीय व्यापारी गीतचंद्र शर्मा ने तंफासना के परिवार के एक काबिल सदस्य को नौकरी देने का भी वादा किया है।

    हालात बदलते देखकर तंफासना के परिवार को अब उम्मीद है कि वह अपने पैरों पर खड़ी हो पाएंगी।

    --आईएएनएस
  • पाकिस्तान : 64 फीसदी की नजर में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार
    इस्लामाबाद, 7 मई (आईएएनएस)। पनामा पेपर लीक की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान में सत्ताधारी दल और विपक्ष भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक-दूसरे की आलोचना कर रहे हैं। ऐसे समय में 64 प्रतिशत पाकिस्तानी मानते हैं कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

    एक गैर सरकारी संगठन फ्री एंड फेयर इलेक्शन नेटवर्क(फाफेन) ने पाकिस्तान में 6030 लोगों से पूछा कि विगत छह वर्षो में 25 सरकारी विभागों में किसी से उनका काम पड़ा है या नहीं?

    इस पर 3971 लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया।

    लेकिन जब विभागों में भ्रष्टाचार के स्तर के बारे में उनकी राय पूछी गई तो करीब दो-तिहाई लोगों ने कहा कि भ्रष्टाचार के स्तर बहुत ऊंचे या बहुत हद तक अधिक थे।

    25 सरकारी विभागों में शिक्षा, स्वास्थ्य, वापदा, सुई गैस, पुलिस, अदालत, राजस्व, पाकिस्तान चुनाव आयोग, सिंचाई, बेनजीर आय समर्थन कार्यक्रम, नाद्रा, नगरपालिका, रेलवे, पीआईए और आय कर विभाग शामिल हैं।

    सर्वेक्षण के दौरान 72 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, जबकि कम से कम 54 प्रतिशत महिलाओं ने भी इसी तरह की राय व्यक्त की।

    फाफेन पाकिस्तान का विस्तृत सामाजिक-राजनीतिक स्वरूप जुलाई में जारी करेगा। हालांकि पनामा पेपर लीक की पृष्ठभूमि में देश में भ्रष्टाचार पर चल रही बहस के मद्देनजर लोगों के लिए थीम के रूप में जारी करने हेतु पहले भ्रष्टाचार को चुना गया था।

    --आईएएनएस

खरी बात

तो ये है देश का इकनॉमिक मॉडल

पुण्य प्रसून बाजपेयी गुजरात में पाटीदारों ने आरक्षण के लिए जो हंगामा मचाया- जो तबाही मचायी । राज्य में सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा कर दी उसका फल...

आधी दुनिया

पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र

हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...

जीवनशैली

आसान उपायों से दूर करें त्वचा का कालापन

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय...