BREAKING NEWS
असम में हाथियों का आतंक, 3 लोगों की मौत
गोवा : दुष्कर्म मामले की तीसरी आरोपी का समर्पण
दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल
मुंबई में दीवार ढहने से 1 की मौत
रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति
बिहार में नाबालिग के सााथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार
ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद लीबिया दौरे पर
ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे जेब बुश
मणिपुर : मुख्यमंत्री ने बेसहारा महिला के लिए स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित की
पाकिस्तान : 64 फीसदी की नजर में सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार

LIVE News

असम में हाथियों का आतंक, 3 लोगों की मौत

गोवा : दुष्कर्म मामले की तीसरी आरोपी का समर्पण

दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल

मुंबई में दीवार ढहने से 1 की मौत

रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति

क्यूबा में जीका का नया मामला

हवाना, 20 मार्च (आईएएनएस)। क्यूबा में जीका का नया मामला सामने आया है, जिसकी घोषणा देश के स्वास्थ्य प्रशासन ने की है।

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि यह देश में बाहर से आने वालों में जीका का पांचवां मामला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय मरीज ब्राजील से नौ मार्च को यहां पहुंचा। उसका इलाज हवाना के प्रेडो कुरी इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन में चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।

क्यूबा में अभी तक यहां के लोगों में जीका का एक ही मामला सामने आया है। देश की एक 21 वर्षीय महिला में जीका की पुष्टि की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • ृक्वांटम कंप्यूटर के संचालन के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू
    न्यूयार्क, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका की दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीएम ने बुधवार को एक ऑनलाइन सेवा की शुरुआत की। इस ऑनलाइन सेवा से अब प्रत्येक व्यक्ति आईबीएम के शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटर का उपयोग कर सकता है।

    आईबीएम के अनुसार, उपयोगकर्ताओं को आईबीएम रिसर्च वेबसाइट के द्वारा कंप्यूटर संचालित करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस तक पहुंचने के लिए व्यक्ति की तकनीकी पृष्ठभूमि और क्वांटम कंप्यूटिंग की जानकारी भी आवश्यक होगी।

    कंपनी ने कहा कि क्वांटम कंप्यूटर फिलहाल मौजूद नहीं है, लेकिन आईबीएम एक मध्यम आकार के क्वांटम प्रोसेसर पर काम कर रहा है, जो अगले दशक तक जगजाहिर हो सकता है।

    पारंपरिक कंप्यूटर से अलग क्वांटम कंप्यूटर में क्वांटम बिट्स (क्यूबिट्स) का इस्तेमाल होता है। जो कई चरणों में एक साथ मौजूद हो सकते हैं। इसके असंख्य बड़ी-बड़ी गणनाओं को एक साथ हल किया जा सकता है।

    --आईएएनएस
  • 'भारत-पाकिस्तान वार्ता में कश्मीर मुद्दा शीर्ष पर'
    इस्लामाबाद, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने शनिवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता में से कश्मीर मुद्दे को हटाया नहीं जा सकता।

    भारत और पाकिस्तान के बीच लंबित वार्ता पर चौधरी ने कहा, "जब भी पाकिस्तान और भारत के बीच वार्ता होगी, एजेंडे में शीर्ष पर कश्मीर रहेगा।"

    'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, चौधरी ने कहा कि ब्लूचिस्तान में गिरफ्तार कथित भारतीय जासूस कुलभूषण यादव की गिरफ्तारी से पाकिस्तान के आंतरिक मामलों में भारत की संलिप्तता की पुष्टि होती है।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच विश्वास की कमी है। दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों के लिए इसे पाटने की जरूरत है।

    --आईएएनएस
  • दक्षिण अफ्रीका में तेंदुए के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल
    केप टाउन, 7 मई (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में एक वन्य अभयारण्य में अपने भाई के साथ खेलते वक्त तेंदुए के हमले में छह वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया।

    केल्लन डेनी पर उसके पिता जस्टिन की मौजूदगी में एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    समाचार पत्र 'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने जबड़े में दबाकर करीब 100 फीट तक घसीटने के बाद तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया। लड़के की गर्दन, बांह व कंधों पर तेंदुए द्वारा दांत काटने से गंभीर घाव बन गए।

    बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जस्टिन ने कहा कि इस घटना से उनका परिवार सदमे में है, हालांकि उनके बेटे की हालत में अब सुधार हो रहा है।

    वन्य अभयारण्य के प्रबंधक ने कहा कि बीते 40 वर्षो में इस तरह का हमला अभी तक नहीं हुआ।

    --आईएएनएस
  • रूस, जापान के बीच संबंध सुधारने पर सहमति
    मॉस्को, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने द्विपक्षीय संबंधों को हर दिशा में बढ़ावा देने का शुक्रवार को संकल्प लिया। आबे इस समय रूस के दौरे पर हैं।

    उल्लेखनीय है कि यूक्रेन संकट के बाद से दोनों देशों के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल,

    समाचार एजेंसी तास के अनुसार, काला सागर के तट पर स्थित सोची में दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने कहा कि दोनों पक्ष इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन, एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच जैसे मौकों पर उच्चस्तरीय संपर्क बनाए रखने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश और मानवीय क्षेत्र सहित सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संवाद स्थापित करने पर सहमत हुए हैं।

    लावरोव ने कहा कि इस बैठक में रूस के खिलाफ जापान के प्रतिबंधों को हटाने के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। दोनों पक्षों के उपविदेश मंत्री जून में शांति समझौते पर विचार-विमर्श करेंगे।

    रूस और जापान ने चार प्रशांत द्वीपों पर लंबे समय से चल रहे विवादों की वजह से शांति समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

    --आईएएनएस
  • ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद लीबिया दौरे पर

    त्रिपोली, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री हबीब एसिद ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनका देश लीबिया के साथ सुरक्षा सहयोग और संयुक्त सीमा नियंत्रण जारी रखने के लिए तैयार है। एसिद इस समय लीबिया के दौरे पर हैं।

    हबीब शुक्रवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली पहुंचे। त्रिपोली पहुंचकर उन्होंने प्रधानमंत्री फाएज सिराज से मुलाकात की।

    हबीब ने यहां सिराज के साथ बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी यह यात्रा राष्ट्रीय सहमति की सरकार को समर्थन ट्यूनीशिया के समर्थन का एक स्पष्ट संदेश है।

    हबीब ने कहा, "लीबिया के लोगों के लिए हमारा समर्थन जारी रहेगा। देश में विभाजन का एकमात्र समाधान संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित शांति समझौते के लिए ट्यूनीशिया का समर्थन है।"

    पश्चिमी देशों के और अरब देशों के अधिकारी राष्ट्रीय सहमति वाली इस नई सरकार को समर्थन देने के लिए मार्च के बाद ही त्रिपोली का दौरा कर रहे हैं।

    लीबिया के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच एक वर्ष तक चली बातचीत के बाद संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में हुए शांति समझौते के आधार पर सिराज के नेतृत्व में सरकार का गठन हो पाया है।

    --आईएएनएस
  • ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे जेब बुश
    वाशिंगटन, 7 मई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल रहे जेब बुश ने शुक्रवार को कहा कि वह चुनाव के लिए पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन नहीं करेंगे। न ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी में उम्मीदवारी की दौड़ में आगे चल रही हिलेरी क्लिंटन को समर्थन देने की बात कही।

    बुश ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, "नवंबर में होने वाले चुनाव में मैं न तो ट्रंप और न ही हिलेरी को समर्थन दूंगा, बल्कि मैं राज्य और संघीय स्तर पर सैद्धांतिक परंपरावादियों का समर्थन करूंगा।"

    ट्रंप की निंदा करते हुए बुश ने लिखा कि उन्होंने धैर्य, विनम्रता और मजबूत चरित्र का प्रदर्शन नहीं किया, जो अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यक्तित्व के आवश्यक लक्षण हैं।

    बुश ने कहा, "उन्होंने संविधान के प्रति भी कभी सम्मान नहीं दिखाया।"

    ट्रंप के प्रति बुश का यह टिप्पणी कोई हैरानी की बात नहीं है, क्योंकि वह पहले भी ट्रंप के चुनाव अभियान की आलोचना कर चुके हैं।

    बुश की यह घोषणा हालांकि पार्टी के अंदरूनी दरारों को दर्शाती है, जिसके जल्द भरने की संभावना नहीं है।

    --आईएएनएस

खरी बात

तो ये है देश का इकनॉमिक मॉडल

पुण्य प्रसून बाजपेयी गुजरात में पाटीदारों ने आरक्षण के लिए जो हंगामा मचाया- जो तबाही मचायी । राज्य में सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा कर दी उसका फल...

आधी दुनिया

पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र

हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...

जीवनशैली

आसान उपायों से दूर करें त्वचा का कालापन

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय...