झांसी, 21 मार्च (आईएएनएस/आईपीएन)। ट्रेन में यात्रा के दौरान पैंट्रीकार के वेंडर ने एक यात्री से ज्यादा रुपये ले लिए। नाराज यात्री ने तुरंत रेलमंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु को ट्वीट कर जानकारी दी। प्रभु ने ट्वीट का जवाब दिया और इसी माध्यम से अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
रेलमंत्री का ट्वीट सीधे झांसी रेल मंडल के अफसरों को मिलते ही हड़कंप मच गया। जब तक अफसरों को जानकारी मिलती, जब तक ट्रेन झांसी से रवाना हो गई थी। इसके बाद अफसरों ने ट्रेन में चल रहे मैनेजर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीड़ित यात्री विशाल रस्तोगी के मुताबिक, मुंबई से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन 12107 मुंबई-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस के कोच एस-3 की बर्थ 56 पर वह लखनऊ के लिए यात्रा कर रहे थे। भोपाल से ट्रेन निकलने बाद उन्होंने नाश्ता मंगाया। इसी बीच वेंडर ने उनसे दर से ज्यादा रुपये ले लिए। इसको लेकर उनकी वेंडर से बहस भी हुई, लेकिन वह झगड़ा करके चला गया। इसके बाद उन्होंने सीधे रेलमंत्री को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी।
रेलमंत्री तक मैसेज पहुंचने के बाद इसकी जानकारी सीधे मुख्यालय से लेकर झांसी मंडल के अफसरों तक पहुंची। मैसेज आते ही अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अफसरों के निर्देश पर टीम सीधे स्टेशन पहुंची, लेकिन जब तक झांसी स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत ट्रेन के मैनेजर से संपर्क कर उसे कार्रवाई के लिए कहा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
भाजपा राज्यसभा में जीतना चाहती है अतिरिक्त सीटें
ब्रजेंद्र नाथ सिंह नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राज्यसभा के दो वर्ष पर होने वाले चुनाव में इस साल 57 सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें 17 पर भाजपा...
आधी दुनिया
14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ
ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...
जीवनशैली
पोर्नोग्राफी से बढ़ता है धर्म के प्रति झुकाव : अध्ययन
न्यूयॉर्क, 30 मई (आईएएनएस)। आप इसे विचित्र कह सकते हैं, लेकिन ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि जो लोग हफ्ते में एक बार से अधिक अश्लील फिल्म...